<
Categories: हेल्थ

गिलोय सिर्फ बुखार ही नहीं करता दूर! क्या यह आयुर्वेदिक हर्ब बढ़ी हुई ब्लड शुगर को भी कर सकता है कंट्रोल? जानें सच्चाई

Giloy for Diabetes: अक्सर लोग गिलोय को बुखार दुर करने में सहायक मानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं यह डायबिटीज में बहुत ही फायदेनमंद साबित हो सकता है,आइे जानते है डायबिटीज में इसके फायदों के बारे में.

Giloy for Diabetes: डॉक्टर आमतौर पर डायबिटीज को नियंत्रित रखने के लिए संतुलित आहार और नियमित व्यायाम की सलाह देते हैं. वहीं आयुर्वेद में भी कई जड़ी-बूटियों का उल्लेख मिलता है, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में सहायक मानी जाती हैं. इनमें से एक प्रमुख औषधीय पौधा ‘गिलोय’ है, जिसे आयुर्वेद में काफी महत्वपूर्ण माना गया है.

गिलोय एक बेल के रूप में उगने वाला पौधा है जो भारत, म्यांमार और श्रीलंका जैसे उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में पाया जाता है. आयुर्वेदिक ग्रंथों में इसे ‘मधुनाशिनी’ कहा गया है, जिसका अर्थ होता है शुगर को कम करने वाला. माना जाता है कि गिलोय में कई ऐसे गुण होते हैं जो डायबिटीज को नियंत्रित रखने में मदद कर सकते हैं.

डायबिटीज में कैसे मदद करता है गिलोय

  • गिलोय शरीर में इंसुलिन बनने की प्रक्रिया को बेहतर बनाने में सहायक माना जाता है.
  • यह शरीर में मौजूद अतिरिक्त ग्लूकोज को कम करने में मदद कर सकता है, जिससे ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है.
  • इसमें हाइपोग्लाइसेमिक गुण पाए जाते हैं, जो रक्त में शुगर के स्तर को कम करने में सहायक हो सकते हैं.
  • कुछ अध्ययनों के अनुसार गिलोय में एंटी-डायबिटिक गतिविधि भी देखी गई है.
  • यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है, जो डायबिटीज के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

इसके अलावा गिलोय में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-एलर्जिक, एंटी-मलेरियल और एंटी-आर्थराइटिक जैसे कई गुण भी पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह की समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं.

डायबिटीज में गिलोय का उपयोग कैसे करें

डायबिटीज के मरीज अक्सर गिलोय के ताजे जूस का सेवन करते हैं. इसके लिए गिलोय की डंठल और पत्तियों को अच्छी तरह धोकर पीस लिया जाता है. इसमें थोड़ा पानी मिलाकर जूस तैयार किया जाता है और फिर इसे छान लिया जाता है. स्वाद के लिए इसमें कुछ बूंदें नींबू का रस भी मिलाया जा सकता है.इस जूस को सुबह खाली पेट पीना लाभकारी माना जाता है. हालांकि किसी भी हर्बल उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी होता है, खासकर यदि आप पहले से डायबिटीज की दवाएं ले रहे हों.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivashakti narayan singh

Recent Posts

गुपचुप रोमांस या सिर्फ अफवाह! माहिरा शर्मा के साथ फिर जुड़ा मोहम्मद सिराज का नाम, कौन है ये कातिल हसीना?

Mohammed Siraj and Mahira Sharma: भारतीय क्रिकेट मोहम्मद सिराज का नाम एक बार फिर एक्ट्रेस…

Last Updated: March 30, 2026 18:05:58 IST

दुनिया की 2 ऐसी खतरनाक बीमारियां… जिनके दर्द से अच्छी लगने लगती है मौत, इन 5 तरह से करें बचाव

World Painful Disease: आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल के चलते तमाम गंभीर बीमारियां जन्म ले रही…

Last Updated: March 30, 2026 17:52:20 IST

Delhi Police: दिल्ली पुलिस का तगड़ा एक्शन, रोहिणी में 12 पुलिसकर्मी सस्पेंड, विभाग में मचा हड़कंप

Delhi Police action: दिल्ली पुलिस सूत्रों के हवालों से, रोहिणी जिले में तैनात इन पुलिसकर्मियों…

Last Updated: March 30, 2026 17:46:01 IST

10 हजार से भी कम में मिल रहे हैं ये 5 टॉप स्मार्टफोन्स, फीचर्स में जबरदस्त, लिस्ट में Redmi 13C 5G भी शामिल

आज के समय में कम कीमत में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन देखने के लिए…

Last Updated: March 30, 2026 17:21:09 IST

कौन हैं नेहा पांचाल? UPPCS में दिखाया जलवा, परिवार और बच्चे की जिम्मेदारी के साथ हासिल की रैंक 1

UPPCS का रिजल्ट आने के बाद से रैंक 1 हासिल करने वाली नेहा पांचाल चर्चा…

Last Updated: March 30, 2026 17:20:14 IST