Hindi News / Dharam / Hastrekha Jyotish Sign Of A On Palm Know Lucky People Secret

आपकी हथेली पर है ‘A’ का साइन? जानिए वो राज़ जो सिर्फ किस्मत वालों के होता है पास, आखिरी पॉइंट जानकर उड़ जाएंगे होश!

Hastrekha Jyotish: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हर व्यक्ति की हथेली पर रेखाओं के अलावा कुछ खास निशान भी होते हैं, जो व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ बताते हैं। हस्तरेखा शास्त्र के जानकारों का कहना है कि हथेली पर बनने वाले खास तरह के निशान कई बार उनके भाग्यशाली होने का संकेत देते हैं। इन निशानों में एक निशान भी शामिल है।

BY: Preeti Pandey • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज),Hastrekha Jyotish: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हर व्यक्ति की हथेली पर रेखाओं के अलावा कुछ खास निशान भी होते हैं, जो व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ बताते हैं। हस्तरेखा शास्त्र के जानकारों का कहना है कि हथेली पर बनने वाले खास तरह के निशान कई बार उनके भाग्यशाली होने का संकेत देते हैं। इन निशानों में एक निशान भी शामिल है। कई लोगों की हथेली पर A का निशान होता है। ऐसे में आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य और वास्तु सलाहकार डॉ. अरविंद पचौरी के अनुसार हथेली पर A का निशान होने से व्यक्ति की क्या विशेषताएं बताई जाती हैं।

ये होते हैं ईश्वर की असीम कृपा के मालिक

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि जिस व्यक्ति की हथेली पर A का निशान होता है, उस पर ईश्वर की असीम कृपा होती है। ऐसे लोग बहुत भाग्यशाली होते हैं, इन्हें दुनिया की सारी खुशियां और ऐशो-आराम मिलता है। ऐसे लोग स्वभाव से बहुत मिलनसार होते हैं। ये लोग अपने परिवार की हर जरूरत का ख्याल रखते हैं और ये बहुत धार्मिक होते हैं।

क्या था भगवान श्री राम के उस धनुष का नाम, जिसने एक ही बार में रावण को उतार दिया था मौत के घाट?

Hastrekha Jyotish: आपकी हथेली पर है ‘A’ का साइन?

मेहनती और बुद्धिमान

जिस व्यक्ति की हथेली के मध्य भाग में A का निशान होता है, वह मेहनती होता है। ये लोग हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं और अपनी बुद्धि से बड़ी से बड़ी समस्या का भी समाधान कर लेते हैं।

ऐसे लोग आत्मविश्वासी होते हैं

जिस व्यक्ति की हथेली में A का निशान होता है वह अपने भविष्य को लेकर काफी सतर्क रहता है। उसका आत्मविश्वास ही उसकी सफलता का कारण होता है। वह हर परिस्थिति में शांत रहता है। उसे कभी भी धन संबंधी समस्या परेशान नहीं करती है। ऐसे लोग व्यापार को अच्छे से संभालते हैं।

ईमानदार व्यक्तित्व

जिन लोगों के हाथ में A का निशान होता है वह लोग कभी भी अपना काम अधूरा नहीं छोड़ते हैं और उसे पूरा करके ही आराम करते हैं। ऐसे व्यक्ति की बुद्धि तेज होती है। अगर ऐसे व्यक्ति को अपना बिजनेस पार्टनर बना लिया जाए तो काफी लाभ होता है। साथ ही ये लोग ईमानदार होते हैं और अपने पार्टनर को कभी धोखा नहीं देते हैं। ऐसे लोग इस बात को अच्छे से जानते हैं कि उन्हें कहां और कितना बोलना चाहिए।

जीवनसाथी के प्रति समर्पित और कुशल होते हैं

जिन लोगों की हथेली में A का निशान होता है, वे अपने परिवार और जीवनसाथी के प्रति समर्पित होते हैं। ऐसे लोग हमेशा धार्मिक कार्यों के लिए तत्पर रहते हैं। वे दान-पुण्य करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते। ऐसे लोग अपने कार्यक्षेत्र में कुशल होकर सभी का दिल जीत लेते हैं और तरक्की हासिल करते हैं।

आज खुलने वाला है किस्मत का खजाना! मेष से मकर तक 6 राशियों पर बरसेगा पैसा, कहीं आप चूक न जाएं आज का सोना जैसा दिन

किस मूलांक की खुलेगी किस्मत की तिजोरी, जाने किन जातकों को रहेगा टेंशन? पढ़िए सोमवार का भविष्यफल!

Tags:

Hastrekha Jyotish
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया महम अनाज मंडी का दौरा, कहीं तुलाई की समस्या तो कहीं धीमी गति से हो रहा था उठान, मौके पर ही डीसी से की बात
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया महम अनाज मंडी का दौरा, कहीं तुलाई की समस्या तो कहीं धीमी गति से हो रहा था उठान, मौके पर ही डीसी से की बात
पंचकुला में धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्स्व कार्यक्रम, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की भी हुए समारोह में शामिल
पंचकुला में धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्स्व कार्यक्रम, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की भी हुए समारोह में शामिल
‘किस दीन की बात कर रहे हो’, असदुद्दीन ओवैसी की PAK को दो टूक, कश्मीर को लेकर कह दी बड़ी बात
‘किस दीन की बात कर रहे हो’, असदुद्दीन ओवैसी की PAK को दो टूक, कश्मीर को लेकर कह दी बड़ी बात
क्या हुआ हम ‘रिटायर’ फौजी हैं, देश के सम्मान की ख़ातिर ‘जज़्बा’ आज भी कायम, पीएम कहे तो आज भी लड़ाई लड़ने को तैयार, पूर्व सैनिकों ने निकाला जुलूस
क्या हुआ हम ‘रिटायर’ फौजी हैं, देश के सम्मान की ख़ातिर ‘जज़्बा’ आज भी कायम, पीएम कहे तो आज भी लड़ाई लड़ने को तैयार, पूर्व सैनिकों ने निकाला जुलूस
‘सर्जिकल स्ट्राइक का समय नहीं…’ पाकिस्तान पर भारत के एक्शन को लेकर अभिषेक बनर्जी ने दिया बड़ा बयान, मोदी सरकार से की ये मांग
‘सर्जिकल स्ट्राइक का समय नहीं…’ पाकिस्तान पर भारत के एक्शन को लेकर अभिषेक बनर्जी ने दिया बड़ा बयान, मोदी सरकार से की ये मांग
Advertisement · Scroll to continue