होम / Health Tips नहीं आ रही नींद तो जानें क्या है कमी

Health Tips नहीं आ रही नींद तो जानें क्या है कमी

Mukta • LAST UPDATED : September 23, 2021, 11:42 am IST

इंडिया न्यूज़, नई  दिल्ली :
Health Tips यदि आपको नींद की कमी है और बार-बार कोशिक करने के बावजूद नींद नहीं आ रही तो ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं। जरूरत है तो केवल अपनी दिनचर्या और खानपान में बदलाव लाने की। यदि आप रूटीन में ज्यादा स्नैक्स खाते हैं तो आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है।
अमेरिका में इसे लेकर 20,000 हजार व्यस्कों पर एक स्टडी की गई। इससे मिले डेटा के आधार पर वैज्ञानिकों ने पाया कि काबोर्हाइड्रेट युक्त ज्यादा स्नैक्स खाने से आपको नींद न आने की समस्या हो सकती है और आप पर्याप्त नींद नहीं लेते। वहीं ऐसा भी देखा गया कि नींद न आने की वजह से लोगों ने ज्यादा स्नैक्स खाए।

खाने की गलत आदत (Health Tips)

नींद की कमी का संबंध खराब फूड हैबिट्स से है, जो आपकी सेहत के लिए सबसे ज्यादा हानिकारक है। इससे मोटापा और दूसरी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। नई स्टडी के नतीजों के मुताबिक, जो लोग रात में 7 से 8 घंटे की नींद नहीं ले पाते। उनकी स्नैकिंग चॉइसेज निश्चित ही खराब होंगी, उनकी तुलना में जो आराम से सात से आठ घंटे की नींद लेते हैं। 20,000 अमेरिकी व्यस्कों के डेटा को एनालाइज करने पर वैज्ञानिकों ने पाया कि जो लोग काबोहाइड्रेट्स, एडेड शुगर, फैट और कैफीन युक्त स्नैक्स लेते हैं, उनमें नींद न आने की समस्या हो सकती है। दोनों के बीच लिंक है।

Read Also : Dry Fruits को स्टोर करने के लिए आजमाएं ये तरीका

चाहिए अच्छी नींद तो इन बातों का रखें ध्यान (Health Tips)

इस स्टडी के सीनियर आथर क्रिस्टोफर टेलर ने कहा कि रात में आप देर तक जागते हैं और अपनी सहूलियत के हिसाब से ड्रिंक्स और अनहेल्दी चीजें खाते हैं। ये सभी बातें मोटापे की वजह भी बनती हैं। फिजिकल एक्टिविटी का न होना, स्क्रीन टाइम का बढ़ जाना, फूड चॉइसेज ये सभी बातें नींद पर असर डालती हैं। नींद न आने की वजह से डायबिटीज, मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ जाता है। सोडा, एनर्जी ड्रिंक, चिप्स, कुकीज और पेस्ट्री, ये सभी चीजें आपको नुकसान पहुंचाती हैं।

खान-पान की अहम भूमिका (Health Tips)

नींद न आने की समस्या की वजह से आप देर तक जागते हैं और मॉर्निंग स्नैक लेते हैं। कई बार जो चीजें हम खाते हैं, उनमें कैलोरी ज्यादा होती है और न्यूट्रिशन कम होता है। हालांकि वैज्ञानिकों ने ये भी माना कि नींद न आने की वजह कई दूसरे साइकोलॉजिकल फैक्टर्स भी होते हैं, लेकिन डाइट का रोल अहम होता है। पर्याप्त नींद लेने आप कई तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से बचते हैं।

Read Also : 28 सितंबर को रखा जाएगा Jeevitputrika Fast

क्रोनिक डिजीज का खतरा (Health Tips)

अगर आप रात को ज्यादा देर तक जागते हैं, तो जाहिर सी बात है कि ज्यादा खाएंगे। ये कैलोरी आप स्नैक्स और स्वीट्स के तौर पर लेते हैं। इतनी ज्यादा मात्रा में कैलोरी लेना आपको नुकसान पहुंचाता है और इससे क्रोनिक डिजीज का खतरा बढ़ जाता है। आप साबुत अनाज, फल और सब्जियां नहीं खाते।

(Health Tips)

Connect Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Space Telescope: दूसरे ग्रह पर मिला जीवन का सबसे आशाजनक संकेत, जेम्स वेब अंतरिक्ष दूरबीन से खुलासा
Masik Kalashtami 2024: अगर जीवन में दुखों को करना चाहते हैं दूर, कालाष्टमी पर इन मंत्रों का करें जाप- Indianews
Lok Sabha Election: मैं अपने पिता को टुकड़ों में…, प्रियंका गांधी ने पोल रैली में पीएम पर किया पलटवार- Indianews
Congress: अमेठी-रायबरेली में कांग्रेस जल्द करेगी प्रत्याशी का एलान, कमेटी ने खड़गे पर छोड़ा फैसला -India News
DC vs MI: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 10 रन से हराया-Indianews
तीसरी बार बनने जा रही भाजपा-एनडीए की मजबूत सरकार…महाराष्ट्र के कोल्हापुर से पीएम मोदी का ऐलान
LSG vs RR : लखनऊ सुपरजाएंट्स ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 197 रन का लक्ष्य-Indianews
ADVERTISEMENT