होम / Height According To Age आयु के अनुसार कितनी होनी चाहिए बच्चे की लंबाई

Height According To Age आयु के अनुसार कितनी होनी चाहिए बच्चे की लंबाई

Sameer Saini • LAST UPDATED : October 8, 2021, 7:27 am IST

Height According To Age : बच्चों की हाइट में उम्र के हिसाब से बदलाव आता है। अगर बच्चों की हाइट उम्र के हिसाब से नहीं बढ़ रही है तो आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। इंसान की हाइट पैदा होने से लेकर 18 या 20 की उम्र तक बढ़ती है लेकिन गलत खान-पान और लाइफस्टाइल की वजह से हाइट बढ़ने में दिक्कत आ सकती है।

बचपन में लंबाई बढ़ना बहुत जरूरी होता है क्योंकि शरीर के विकास में लंबाई अहम हिस्सा होता है। कहा जाता है कि बचपन में हाइट का बढ़ना बहुत आवश्यक होता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे की लंबाई ठीक तरह से बढ़े तो आपको उसके खाने-पीने और लाइफस्टाइल पर ध्यान देना चाहिए। आइए जानते हैं कि उम्र के हिसाब से बच्चों की हाइट कितनी होनी चाहिए।

उम्र के हिसाब से बच्चों की हाइट (Height According To Age)

  • नवजात शिशु में लड़के की हाइट 1 फुट 6 इंच, जबकि लड़की की 1 फुट 5 इंच होनी चाहिए।
  • 3 से 5 महीने के लड़के की हाइट 2 फुट और लड़की की 1 फुट 9 इंच होनी चाहिए।
  • 6 से 8 महीने के लड़के की हाइट 2 फुट 2 इंच और लड़की की 2 फुट 1 इंच होनी चाहिए।
  • 9 से 11 महीने के लड़के की हाइट 2 फुट 4 इंच और लड़की की 2 फुट 3 इंच होनी चाहिए।
  • 1 साल के लड़के की हाइट 2 फुट 5 इंच, जबकि लड़की की 2 फुट 4 इंच होनी चाहिए।
  • 2 साल की लड़के की हाइट 2 फुट 8 इंच होनी और लड़की की 2 फुट 7 इंच होनी चाहिए।
  • 3 साल के लड़के की हाइट 3 फुट 1 इंच, जबकि लड़की की 3 फुट होनी चाहिए।
  • अगर लड़का 4 साल का है तो उसकी हाइट 3 फुट 4 इंच और अगर लड़की है तो उसकी हाइट 3 फुट 3 इंच होनी चाहिए।
  • 5 साल के बच्चों की हाइट पर ध्यान देना काफी जरूरी होता है। 5 साल के लड़के की हाइट 3 फुट 6 इंच और लड़की की 3 फुट 5 इंच होनी चाहिए।
  • 6 साल के लड़के की हाइट 3 फुट 8 इंच और लड़की की लंबाई 3 फुट 7 इंच होनी चाहिए।
  • 7 साल के लड़के की हाइट 4 फुट और लड़की की 3 फुट 11 इंच होनी चाहिए।
  • अगर लड़का 8 साल का हो गया है तो उसकी हाइट 4 फुट 2 इंच और लड़की की 4 फुट 1 इंच होनी चाहिए।

(Height According To Age)

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी फिटनेस व्यवस्था या चिकित्सकीय सलाह शुरू करने से पहले कृपया डॉक्टर से सलाह लें।

Also Read : Health Benefits of Chikoo वेट लॉस में असरदार है चीकू का सेवन

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT