Hindi News / Health / Helth Problem

Helth Problem: पेट दर्द की समस्या बेहद आम, अपनाएं घरेलू उपाय

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली। Helth Problem पेट में दर्द की समस्या बेहद ही आम है। हम सभी ने कभी ना कभी इस दर्द का अहसास किया है। यूं तो पेट दर्द (stomach pain) के लिए अपच से गैस्ट्रिक असंतुलन तक कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। आमतौर पर, पेट में दर्द होने पर लोग दवाइयों […]

BY: Rahul Dev Sharma • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली।

Helth Problem पेट में दर्द की समस्या बेहद ही आम है। हम सभी ने कभी ना कभी इस दर्द का अहसास किया है। यूं तो पेट दर्द (stomach pain) के लिए अपच से गैस्ट्रिक असंतुलन तक कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। आमतौर पर, पेट में दर्द होने पर लोग दवाइयों का सेवन करते हैं, लेकिन अगर आप कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर इससे निजात पा सकते हैं। पेट दर्द का प्रमुख कारण पाचन समस्याओं (digestion problems) से संबंधित हैं और इसलिए इसे ठीक करने में घरेलू उपाय बहुत ही काम आते हैं। (Home Remedies)

बाबा रामदेव को 50 साल से नहीं लगा कोई रोग, अभी भी हैं सुनहरे काले बाल, क्योंकि डाइट में हमेशा शामिल होती है ये 3 सब्जियां जो कांटती है हर रोग!

आजमाएं ये ख़ास घरेलू उपाय (Try these special home remedies)

गुड़ (Jaggery)-

aggery

यह एक ऐसा उपाय है जो व्यक्ति को पेट की समस्या ही नहीं होने देता है। खासतौर से, आयुर्वेद में गैस्ट्रिक समस्याओं को ठीक करने के लिए हर भोजन के बाद गुड़ का सेवन करने का सुझाव देता है। अगर आप भी हर बार भोजन के बाद इसका सेवन करते हैं तो आपको पेट की परेशानियां नहीं होगी। साथ ही साथ, इससे पेट दर्द से भी राहत मिलती है।

जायफल का तेल (nutmeg oil)-

अगर गैस्ट्रिक समस्याओं के कारण आपको पेट में दर्द हो रहा है तो ऐसे में जायफल का तेल कारगर हो सकता है। आप इसे चीनी के साथ मिक्स करके सेवन कर सकते हैं। जब आप ऐसा करते हैं तो इससे व्यक्ति को ऐंठन से भी राहत मिलती है।

आसान तरीका-

जिसे अपनाने पर तुरंत पेट दर्द से कुछ हद तक राहत मिल सकती है। आपको बस इतना करना है कि आप 8-10 लौंग को पानी में उबाल लें। अब इस पानी को छान लें और इसके हल्का ठंडा होने पर इसका सेवन करें। हालांकि, ध्यान रखें कि पानी पूरी तरह से ठंडा नहीं करना है, इसे गर्म ही पीएं।

अदरक और नींबू (Ginger and lemon) का कर सकते है सेवन-

अदरक के अर्क के साथ नींबू के रस को मिलाकर भी दिया जा सकता है। यह एक ऐसा मिश्रण है, जो पेट से जुड़ी परेशानियों को ठीक करने में मदद करता है। जिससे आपको तुरंत पेट दर्द से आराम मिलता है।

Connect With Us : Twitter । Facebook

Tags:

home remediesJaggeryStomach pain
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue