नोट- यह मेडिकल सलाह नहीं है बल्कि यह लेख सिर्फ सूचना के लिए दिया गया है. इसे पढ़कर कोई भी कदम ना उठाएं बल्कि एक्पर्ट या डॉक्टर की सलाह लें. इंडिया न्यूज किसी भी परेशानी की जबावदारी नहीं लेता है.
Japanese Weight Loss Tips: जापान में फिट रहना किसी ट्रेंड नहीं बल्कि रोजमर्रा की आदत है. वहां के लोग बिना जिम जाए सिर्फ चलने के एक खास तरीके से वजन कंट्रोल में रखते हैं, जिसे जापानी वॉकिंग तकनीक कहा जाता है. इस तकनीक का आधार इंटरवल वॉकिंग ट्रेनिंग (IWT) है, जिसमें 3 मिनट तेज चाल और 3 मिनट धीमी चाल से बारी-बारी चलना शामिल होता है. आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से.
इंटरवल वॉकिंग ट्रेनिंग क्या है?
Japanese Weight Loss Tips: जापान में फिट रहना किसी ट्रेंड का हिस्सा नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जीवनशैली है. वहां के लोग छोटी उम्र से ही एक्टिव रहने, संतुलित दिनचर्या अपनाने और नियमित पैदल चलने की आदत विकसित कर लेते हैं. यही वजह है कि बिना जिम जाए भी वे लंबे समय तक फिट और स्लिम दिखाई देते हैं. उनकी सेहत का राज किसी कठिन वर्कआउट में नहीं, बल्कि चलने के एक खास तरीके में छिपा है, जिसे आजकल ‘जापानी वॉकिंग तकनीक’ कहा जाता है.
यह तरीका सामान्य वॉक से थोड़ा अलग जरूर है, लेकिन शरीर पर इसका असर ज्यादा गहरा होता है. इस स्मार्ट वॉकिंग पैटर्न से न केवल वजन नियंत्रित रहता है, बल्कि शरीर की ऊर्जा बनी रहती है और मेटाबॉलिज्म भी बेहतर तरीके से काम करता है. इसी कारण दुनिया भर में यह तकनीक तेजी से लोकप्रिय हो रही है.
मनीकंट्रोल हिंदी की एक रिपोर्ट के अनुसार इंटरवल वॉकिंग ट्रेनिंग का मतलब है तेज और धीमी चाल को एक निश्चित अंतराल में बदलते रहना. इसमें आमतौर पर तीन मिनट तेज कदमों से चलना और उसके बाद तीन मिनट सामान्य या आरामदायक गति से चलना शामिल होता है. ये छह मिनट का एक चक्र बनता है, जिसे बार-बार दोहराया जाता है.इस तकनीक की खास बात यह है कि इसमें शरीर लगातार एक्टिव रहता है. तेज चाल के दौरान दिल की धड़कन बढ़ती है और कैलोरी बर्न होती है, जबकि धीमी चाल शरीर को रिकवरी का समय देती है. माना जाता है कि इस पैटर्न से साधारण वॉक की तुलना में ज्यादा कैलोरी खर्च होती है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है.
यह कोई कठिन एक्सरसाइज नहीं है. लगभग 30 मिनट की सही तरीके से की गई वॉक पर्याप्त मानी जाती है. शुरुआत 2-3 मिनट के हल्के वार्म-अप से करें ताकि शरीर तैयार हो जाए. इसके बाद तीन मिनट तेज चाल से चलें-ऐसी गति रखें जिसमें सांस थोड़ी तेज हो लेकिन आप चलना जारी रख सकें. फिर तीन मिनट सामान्य गति से चलकर शरीर को आराम दें. इस क्रम को करीब पांच बार दोहराया जा सकता है.
कई अध्ययनों में पाया गया है कि नियमित रूप से इस तरह चलने से कुछ महीनों में शरीर की चर्बी कम हो सकती है और फिटनेस स्तर बेहतर होता है. यही वजह है कि इसे अब सिर्फ जापान ही नहीं, अन्य देशों में भी अपनाया जा रहा है.
साधारण चलने में कुछ समय बाद शरीर उसी गति का आदी हो जाता है, जिससे कैलोरी बर्न की रफ्तार कम हो सकती है. इंटरवल वॉकिंग में तेज और धीमी चाल बदलते रहने से मेटाबॉलिज्म सक्रिय बना रहता है. विशेषज्ञ मानते हैं कि यह तरीका पेट की चर्बी घटाने, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में सहायक हो सकता है, खासकर जब इसे नियमित रूप से किया जाए.
इस वॉक की शुरुआत सुबह के समय करना कई लोगों के लिए सुविधाजनक रहता है, हालांकि दिन में किसी भी समय इसे किया जा सकता है. चलते समय रीढ़ सीधी रखें, कंधे पीछे रखें और पेट की मांसपेशियों को हल्का सा कसकर रखें. समय और स्पीड को ट्रैक करने के लिए मोबाइल ऐप या स्मार्ट वॉच का उपयोग किया जा सकता है. सांस लेने की लय पर भी ध्यान दें-नाक से गहरी सांस लें और धीरे-धीरे छोड़ें.नियमित अभ्यास के साथ यह सरल तकनीक वजन प्रबंधन, स्टैमिना बढ़ाने और शरीर को एक्टिव बनाए रखने में उपयोगी साबित हो सकती है.
Parshuram Jayanti 2026: इस साल 19 अप्रैल का दिन खास है क्योंकि इसी दिन परशुराम…
Girl Climb Tower For Boyfriend: कुशीनगर में नाबालिग लड़की अपने प्रेमी को जेल से रिहा…
IPL 2026: जोस बटलर ने लखनऊ में रचा इतिहास! 14,000 टी20 रन पूरे कर बने…
Shani Dosh Upay: मान्यताओं के अनुसार किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि दोष होता है,…
Farman Khan Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें फरमान…
Kal ka Panchang 13 April 2026: आज 13 अप्रैल 2026, सोमवार का पावन दिन है,…