खाड़ी देशों में छिड़े युद्ध के बीच फंसे भारतीयों के लिए IMA ने उठाया बड़ा कदम! अपनों की सुरक्षा के लिए इन इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबरों को जानना है बेहद जरूरी. पढ़ें...
अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात ने खाड़ी देशों (Gulf Countries) में रहने वाले भारतीयों की चिंता बढ़ा दी है. कुवैत, ओमान, सऊदी अरब, बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) जैसे देशों में मौजूदा हालात का असर वहां रहने वाले भारतीय नागरिकों पर भी पड़ रहा है. इस मुश्किल समय में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने एकजुटता दिखाई है और मदद का हाथ बढ़ाया है. IMA ने उन सभी भारतीय नागरिकों और अपने सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना जताई है जो अभी इन प्रभावित इलाकों में फंसे हुए हैं.
IMA ने सभी नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है और आपातकालीन स्थिति के लिए भारतीय दूतावासों के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर साझा किए हैं:
| देश | हेल्पलाइन नंबर |
| कुवैत | +965-65501946 |
| ओमान | +968-98282270, 80071234 (टोल फ्री) |
| सऊदी अरब | 00-966-11-4884697, 8002471234 (WhatsApp Only) |
| बहरीन | 00973-39418071 |
| UAE | 800-46342 (टोल फ्री), +971543090571 |

दूतावासों के अलावा, IMA के सदस्य या उनके परिवार किसी भी प्रकार की सहायता या समन्वय के लिए IMA के मानद वित्त सचिव (Hony. Finance Secretary) डॉ. पीयूष जैन से उनके मोबाइल नंबर 9810316769 पर संपर्क कर सकते हैं. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने लिखा ‘हम इस मुश्किल समय में अपने हर भाई-बहन के साथ खड़े हैं. कृपया संयम बरतें और इस जानकारी को उन लोगों तक जरूर पहुंचाएं जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है.’
Social Media Ban for Minors: सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वाले बच्चों की सुरक्षा को ध्यान…
सैमसंग इंडिया की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर एक बार फिर बड़ा बवाल खड़ा हो गया है.…
308 Wheels Giant Truck: यूपी की सड़कों पर 308 पहियों वाला एक विशालकाय ट्रक चर्चा…
Red Light Area: 'रेड लाइट एरिया' नाम की उत्पत्ति को लेकर कई कहानियां हैं. लाल…
Sachin Tendulkar OpenAI Partnership: सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के बाद अब टेक दुनिया में एंट्री लेने…
October 1 Price Hike: 1 अक्टूबर से क्या वाकई AC, TV, फ्रिज के दाम बढ़ने…