होम / How Much Iron Is Needed आपको रोजाना कितने आइरन की जरूरत है, जानिए सही मात्रा

How Much Iron Is Needed आपको रोजाना कितने आइरन की जरूरत है, जानिए सही मात्रा

Mukta • LAST UPDATED : December 9, 2021, 2:15 pm IST

How Much Iron Is Needed  रिप्रोडक्टिव एज में दुनिया की एक तिहाई महिला एनीमिया से पीड़ित हैं। आंकड़ों के मुताबिक 40 प्रतिशत प्रेग्नेंट महिला एनेमिक हैं। दूसरी ओर 5 साल से कम उम्र के 40 प्रतिशत बच्चे भी एनीमिया से पीड़ित होते हैं। एनीमिया यानी खून की कमी। पूरी दुनिया में इस बीमारी से करोड़ों लोग परेशान हैं। दिलचस्प बात यह है कि अधिकांश लोगों को पता भी नहीं रहता है कि उनमें एनीमिया है।

जब खून में आइरन की कमी हो जाए तो उसे एनीमिया कहते हैं। इससे आरबीसी में हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है। हीमोग्लोबिन के कारण ही ऑक्सीजन शरीर के प्रत्येक भाग में पहुंचती है। एनीमिया के कारण शरीर में कई अन्य चीजों की भी कमी होने लगती है।

(How Much Iron Is Needed)

इसके कारण शरीर कमजोर होने लगता है और पीड़ित व्यक्ति किसी भी तरह के संक्रमण के आसानी से शिकार हो जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि हमें रोजाना आइरन की कितनी जरूरत है। इस विषय पर लोग गौर ही नहीं करते। अगर हमें सही मात्रा के बारे में पता चल जाए तो हम अपने शरीर में आइरन की कमी को आसानी से पूरा कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं आखिर रोजाना हमें आइरन की कितनी जरूरत होती है।

एनीमिया बीमारी के लक्षण (How Much Iron Is Needed)

थकान और कमजोरी। स्किन का रंग धुंधला हो जाना। सांस लेने में दिक्कत। सिर दर्द। धड़कन का तेज होना। छाती में दर्द होना। हाथ-पैर का ठंडा हो जाना। नाखूनों में बदलाव आना। बालों का झड़ना। मुंह में छाले पड़ना। मिट्टी, बर्फ आदि खाने का मन करना। गले में खराश और जीभ में सूजन होना। बिस्तर पर पैरों को हिलाने की इच्छा करना।

रोजाना आइरन की कितनी जरूरत (How Much Iron Is Needed)

रोजाना हमें आइरन की कितनी जरूरत है, यह व्यक्ति की उम्र, लिंग और ऑवरऑल हेल्थ पर निर्भर है। नवजात शिशुओं को वयस्कों से ज्यादा आइरन की जरूरत होती है. 4 से 8 साल के बच्चों को रोजाना 4 से 8 मिलीग्राम आइरन की जरूरत रोज होती है जबकि 9 से 13 साल के बच्चों को रोजाना 8 मिलीग्राम आइरन की दरकार है।

वयस्कों में महिलाओं को पुरुषों की तुलना में दोगुने से भी ज्यादा आइरन की जरूरत होती है क्योंकि महिलाओं को हर महीने ब्लड को रिलीज करना पड़ता है। 19 से 50 साल की महिलाओं को रोजाना 19 मिलीग्राम आइरन की जरूरत होती है जबकि इसी उम्र में पुरुषों को सिर्फ 8 मिलीग्राम आइरन की जरूरत रोज होती है। हालांकि प्रेग्नेंट महिलाओं को 27 मिलीग्राम आइरन की जरूरत रोज होती है।

आइरन बढ़ाने के तरीके (How Much Iron Is Needed)

भोजन में आइरन रिच चीजों को शामिल कर शरीर में आइरन की कमी को पूरा किया जा सकता है। आइरन की कमी के लिए नॉन वेज में मीट, फिश, चिकन आदि खाना चाहिए। वेज में कई चीजों से आइरन की कमी को पूरा किया जा सकता है। छोले, मसूर की दाल, बीन्स, पालक, हरी मटर, गोभी, स्प्रॉउट, अनाज इत्यादि में आइरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

(How Much Iron Is Needed)

Read Also : Iron Rich Foods हेल्दी रहने के लिए सर्दियों में खाएं आयरन से भरपूर ये 6 फू़ड्स

Read Also : Benefits Of Eating Sweet Potato सुबह-सुबह खाएंगे शकरकंद तभी मिलेगा सेहत को फायदा

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Priyanka Chopra: बेटी मालती संग प्रियंका चोपड़ा ने लिया आइसक्रीम का आनंद, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल -India News
Elon Musk: एलन मस्क ने चीनी पीएम से की मुलाकात, कहा- भविष्य में सभी कारें होंगी इलेक्ट्रिक- Indianews
Uttar Pradesh: बिजनौर में बारात होने वाली थी रवाना, शादी की रस्म के दौरान दूल्हे की मौत- Indianews
India-China Border: ड्रैगन कर रहा भारतीय सीमा के पास निर्माण कार्य, भारत के लिए यह परियोजना बना सिरदर्द -India News
Giorgia Meloni: इटली की पीएम मेलोनी EU का लड़ेंगी चुनाव, बोलीं- पार्टी के लिए समर्थन बढ़ाना मकसद- Indianews
MS Dhoni Hairstyle: SRH के खिलाफ मुकाबले से पहले दिखा धोनी का अलग लुक, अपनाया यह खास हेयरस्टाइल -India News
Heatwave: एशिया में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, कई देशों में स्कूल बंद, अलर्ट जारी- Indianews
ADVERTISEMENT