Workout Habits: रोजाना जिम जाकर या फिर घर पर ही वर्कआउट करना कुछ लोगों को लिए किसी चैलेंज से कम नहीं होता है. इस लिस्ट में वे लोग हैं, जिनके पास समय की कमी है, कभी आलस तो कभी नींद आती है. ऐसा होने की वजह से कई लोग रेगुलर वर्कआउट नहीं कर पाते हैं. इसी का नतीजा है कि, रिजल्ट मन मुताबिक नहीं मिल पाते हैं. अब सवाल है कि आखिर रोजाना वर्कआउट की आदत कैसे डालें?
जानिए, रोजाना वर्कआउट की आदत कैसे डालें. (Canva)
Workout Habits: आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल कई गंभीर बीमारियों की वजह बन रही है. इससे निजात पाने के लिए लोग तमाम हेल्दी चीजों का सेवन करते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि, बिना वर्कआउट सेहतमंद रह पाना संभव नहीं है. लेकिन, रोजाना जिम जाकर या फिर घर पर ही वर्कआउट करना कुछ लोगों को लिए किसी चैलेंज से कम नहीं होता है. इस लिस्ट में वे लोग हैं, जिनके पास समय की कमी है, कभी आलस तो कभी नींद आती है. ऐसा होने की वजह से कई लोग रेगुलर वर्कआउट नहीं कर पाते हैं. इसी का नतीजा है कि, रिजल्ट मन मुताबिक नहीं मिल पाते हैं. बता दें कि, फिटनेस केवल कुछ दिनों की मेहनत नहीं, बल्कि एक ऐसा लाइफस्टाइल है जिसे धीरे-धीरे अपनाना पड़ता है. अब सवाल है कि आखिर रोजाना वर्कआउट की आदत कैसे डालें? इसके लिए चेन्नई के फिटनेस एक्सपर्ट ने 3 बेहद आसान टिप्स शेयर किए हैं-
चेन्नई बेस्ड फिटनेस ट्रेनर राज गणपत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो उन्होंने 3 सिंपस टिप्स बताए हैं, जिन्हें अपना कर रोजाना वर्कआउट करने की आदत डाल सकते हैं. उनका मानना है कि, अगर आप छोटे-छोटे बदलावों के साथ शुरुआत करें और खुद को मानसिक रूप से तैयार रखें, तो रोजाना वर्कआउट करना मुश्किल नहीं, बल्कि आसान और एंटरटेनिंग बन सकता है.
साफ और तय प्लान बनाएं: वीडियो में राज कहते हैं कि, फिटनेस के लिए एक साफ और व्यवस्थित प्लान होना बहुत जरूरी है. इसका मतलब है कि आप अपने वर्कआउट का एक निश्चित समय तय करें और हफ्ते के कौन-से दिन एक्सरसाइज करेंगे, यह पहले से तय रखें. साथ ही यह भी तय करें कि उस दिन आप किस तरह का वर्कआउट करेंगे.जैसे स्ट्रेंथ ट्रेनिंग या कार्डियो. अगर आपके पास कोई तय रुटीन नहीं होगा, तो आप जल्दी ही मोटिवेशन खो सकते हैं और बीच में ही छोड़ सकते हैं.
एक्सरसाइज करते हुए खुद को इमेजन करें: अपनी एक्सरसाइज को रेगुलर बनाए रखने के लिए राज एक आसान लेकिन असरदार तरीका बताते हैं. वो कहते हैं कि रात को सोने से पहले अपने वर्कआउट को विजुअलाइज करें. इसमें सिर्फ दो मिनट लगते हैं, लेकिन आपको अपने पूरे एक्सपीरियंस को मन में देखना होता है. सुबह उठने का एहसास, शुरुआत के पहले दस मिनट, बीच में आने वाली लय, और आखिर में मिलने वाली संतुष्टि. ये चीज आपको अगले दिन फिर से वर्कआउट करने के लिए प्रेरित करती है.
एक बैकअप प्लान भी रखें: हर दिन एक जैसा नहीं होता, इसलिए बैकअप प्लान होना बहुत जरूरी है. राज बताते हैं कि आपका मेन वर्कआउट प्लान तब सबसे अच्छा काम करता है जब आप पूरी तरह फिट और एनर्जेटिक महसूस करते हैं. लेकिन कई बार नींद पूरी नहीं होती या दिन बहुत व्यस्त होता है. ऐसे में एक्सरसाइज छोड़ने के बजाय कोई आसान ऑप्शन रखें.जैसे हल्की वॉक या कम इंटेंसिटी वाला वर्कआउट.
CSK vs PBKS: चेपॉक में दिखेगी भाई-भाई की जंग! सरफराज और मुशीर खान के मुकाबले…
Find Hidden Deer: ऑप्टिकल इल्यूजन आपके दिमाग और नजर दोनों को चैलेंज देते हैं,इस इल्यूजन…
अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जन्मसिद्ध नागरिकता (बर्थराइट सिटिजनशिप) को सीमित करने वाले कार्यकारी…
Kapil Sharma Weight Loss Journey: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने सिर्फ 63 दिनों में 11…
PAN Card Full Form: PAN कार्ड, जिसे या परमानेंट अकाउंट नंबर कार्ड भी कहा जाता…
पाकिस्तान से आईं सीमा हैदर छठी बार मां बनी हैं. गुरुवार को उन्होंने अपने बेटे…