पाकिस्तान से आईं सीमा हैदर छठी बार मां बनी हैं. गुरुवार को उन्होंने अपने बेटे का नामकरण किया. उन्होंने अपनि पति सचिन के साथ मिलकर बेटे का नाम भारत रखा है. उनका कहना है कि इससे अच्छा नाम कोई नहीं हो सकता.
सीमा हैदर ने बेटे का नाम रखा भारत
Seema Haidar: पबजी खेलते-खेलते सचिन से प्यार और फिर भागकर शादी करने वाली सीमा हैदर छठी बार मां बन चुकी हैं. उन्होंने गुरुवार को अपने पति सचिन के साथ मिलकर बेटे का नामकरण किया है. कपल ने अपने बेटे का नाम ‘भारत’ रखा है. ये नामकरण समारोह सीमा हैदर के ससुराल यानी ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में सचिन के घर पर किया गया. सीमा हैदर ने अपने यूट्यूब अकाउंट पर इस पूरे आयोजन की वीडियो भी शेयर की है. उन्होंने अपनी वीडियो में कहा कि हिंदू धर्म बहुत सुंदर है और उन्हें गर्व है कि वे हिंदू हैं.
उन्होंने बेटे के नामकरण को लेकर कहा कि हिंदू धर्म में दब घर में बेटा होता है, तो उसका नामकरण किया जाता है. उन्होंने बताया कि ये भारत में उनका दूसरा कुआं पूजन समारोह है. सबसे पहले जब मीरा हुई थी, तो भी कुआं पूजन हुआ था. उन्होंने बताया कि वे बहुत खुश हैं और अच्छा महसूस कर रही हैं. हमारा हिंदू धर्म बहुत अच्छा है. छोटे-छोटे त्योहार प्यार बढ़ाते हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें यहां आकर कोई पछतावा नहीं, लेकिन बहुत खुशी हो रही है.
उन्होंने बेटे का नाम भारत रखने को लेकर कहा कि पंडित ने नामकरण के दौरान बेटे का नाम भ से रखने को कहा, तो भारत से सुंदर कोई नाम नहीं हो सकता. इसलिए उन्होंने बेटे का नाम भारत ही रख दिया. उन्होंने बताया कि हर मैच में वो इंडिया को सपोर्ट करती हैं. भारत के जीतने पर गर्व महसूस करती हैं और पूरे परिवार के साथ मिलकर खुशियां मनाती हैं. उन्होंने कहा कि वो वापस पाकिस्तान नहीं जाना चाहतीं. वे रबुपुरा में ही रहना चाहती हैं. यहां के लोग उन्हें बहू मानते हैं और प्यार व सम्मान देते हैं. उन्होंने कहा कि वे भारत में हैं और हिंदू धर्म मानती हैं, जिसके लिए खुद को बहुत खुशनसीब समझती हैं.
Rohit Sharma Fastest ODI Run as Opener: रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर…
India Pakistan Final: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को…
Rohit Sharma Score | IND vs WI 3rd ODI: वेस्ट इंडीज़ के ख़िलाफ़ तीसरे वनडे…
Padma Purana: हिंदू धर्म में 84 लाख योनियों की अवधारणा का अक्सर यह अर्थ बताया…
राजस्थान के बीकानेर में कथित तौर पर हाई-टेंशन बिजली की लाइन के संपर्क में आने…
गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर 4 स्थित देविका टावर में शुक्रवार को एक बालकनी का किनारा…