<
Categories: क्रिकेट

Who is Musheer Khan: कौन हैं मुशीर खान? रणजी में दोहरा शतक, वर्ल्ड कप में धमाल; अब चेपॉक में भाई से होगी भिड़ंत!

CSK vs PBKS: चेपॉक में दिखेगी भाई-भाई की जंग! सरफराज और मुशीर खान के मुकाबले पर पिता नौशाद खान ने क्या कहा? जानिए चेन्नई और पंजाब के मैच की पूरी रणनीति और रोमांच.

CSK vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 7वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के घरेलू मैदान पर खेला जाएगा, जहां उनका मुकाबला पिछले सीजन की उपविजेता टीम पंजाब किंग्स से होगा. एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम हमेशा से चेन्नई के लिए एक अभेद्य किला रहा है. हालांकि पंजाब के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए उन्हें खेल के हर विभाग में असाधारण प्रदर्शन करना होगा.

भाई का भाई के साथ मुकाबला

इस मैच में दो भाई एक-दूसरे के आमने-सामने हो सकते हैं. बशर्ते उन्हें खेलने का मौका मिले, चाहे प्लेइंग XI के हिस्से के तौर पर या इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में. ऐसा इसलिए है क्योंकि सरफराज खान CSK की टीम में हैं, जबकि उनके छोटे भाई मुशीर खान पंजाब की टीम में हैं. सरफराज को पिछले मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलने का मौका दिया गया था, जबकि मुशीर खान को अभी तक मैदान पर उतरने का मौका नहीं मिला है.

मुशीर खान के रिकॉर्ड

मुशीर खान ने घरेलू क्रिकेट में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. रणजी ट्रॉफी 2023-24 का सीजन मुशीर के लिए किसी सपने से कम नहीं था, जहां उन्होंने 108.25 की शानदार औसत से 433 रन बनाए. मुंबई को 42वीं बार रणजी चैंपियन बनाने में उनकी भूमिका सबसे अहम रही. खासकर विदर्भ के खिलाफ फाइनल मैच में उन्होंने मैच जिताऊ शतक जड़ा, जिसके लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ भी चुना गया. इसी सीजन के क्वार्टर फाइनल में उन्होंने बड़ौदा के खिलाफ जबरदस्त दोहरा शतक लगाकर मुंबई की जीत पक्की की थी. इतना ही नहीं, 2024 के अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी मुशीर के बल्ले से दो बेहतरीन शतक निकले थे.

बल्लेबाजी के अलावा मुशीर अपनी स्पिन गेंदबाजी से भी टीम को मजबूती देते हैं, जो उन्हें एक परफेक्ट ऑलराउंडर पैकेज बनाता है. जेद्दा में हुए आईपीएल ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने उन्हें 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर अपनी टीम में शामिल किया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि पंजाब के दिग्गज खिलाड़ियों के बीच इस युवा टैलेंट को प्लेइंग इलेवन में आज मौका मिलता है या नहीं.

मैच से पहले उनके पिता ने क्या कहा?

चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले मुकाबले से पहले, दोनों युवा क्रिकेटरों के पिता नौशाद खान ने कुछ दिल को छू लेने वाली बातें कहीं. उन्होंने दोनों टीमों को अपनी शुभकामनाएँ दीं. उन्होंने कहा, ‘आज के मैच के बारे में मैं यह नहीं कह सकता कि कौन सी टीम बेहतर है या किसकी स्थिति कमज़ोर है. माही भाई से सीखो और प्रक्रिया पर ध्यान दो!’

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today 4 October 2026: पेट्रोल-डीजल के दाम जारी, जानें दिल्ली से मुंबई तक आपके शहर में आज कितनी है कीमत

Petrol Diesel Price Today:राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीज़ल ₹95.20 प्रति…

Last Updated: October 4, 2026 08:12:12 IST

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST