How to Make Jaggery Flavored Milk: सर्दियो के मौसम में ज्यादातर गर्मा-गरम दूध पिया जाता है, चाहें वो कुल्हड़ का हो या मलाई वाला। बता दें कि दूध एक डेयरी प्रोडक्ट है जोकि कई सेहतमंद गुणों से भरपूर होता है। इसलिए दूध को एक संपूर्ण आहार माना जाता है। इसलिए दूध और दूध से बनी चीजे हर किसी को खूब पसंद आती हैं। इसके साथ ही सिंपल दूध पीना भी हर किसी को पसंद नहीं आता। अगर इसी दूध को फ्लेवर वाला बना दिया जाए तो पीने में और भी ज्यादा टेस्टी हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूध में गुड़ मिलाकर पीने से आपके शरीर को ढेरों लाभ प्राप्त हो सकते हैं?
जी हां, गुड़ फ्लेवर मिल्क को नारियल और पिस्ता डालकर तैयार किया जाता है। जिससे इस दूध के पोषक तत्व बढ़ जाते हैं। सर्दियों में गुड़ आपके शरीर को गर्माहट प्रदान करता है। वहीं गुड़ के सेवन से आपके शरीर में खून की कमी को भी पूरा करने में मदद मिलती है। गुड़ फ्लेवर मिल्क पीने से आपका शरीर ताकतवर और इम्यूनिटी मजबूत बनती है, तो यहां जानिए गुड़ फ्लेवर मिल्क बनाने की विधि।
Jaggery Flavored Milk.