Rabies Vaccine Myths and Facts: वैसे तो रेबीज के मरीज दुनियाभर में हैं, लेकिन भारत में इसका खतरा ज्यादा है. जानकारी का अभाव बड़ा कारण हो सकता है. हाल में गाजियाबाद के जिला अस्पताल में एक दिलचस्प मामला सामने आया. ऐसे सवाल है कि, क्या किसी इंसान के कोई इंसान काट लेता है तो रेबीज का खतरा हो सकता है? अगर रेबीज का मरीज किसी इंसान को काट ले तब वायरस होगा या नहीं? इस बारे में वरिष्ठ कंसलटेंट जनरल और एडवांस्ड लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. बीएल बैरवा ने अपने X अकाउंट पर जानकारी शेयर की है-
डॉक्टर से जानिए, अगर रेबीज का मरीज किसी को काट ले तो उसे वायरस होगा या नहीं. (Canva)
Rabies Vaccine Myths and Facts: ये सच है कि, रेबीज बहुत ही खतरनाक वायरस है. आज इससे पीड़ितों की फेहरिस्त बहुत लंबी और चिंताजनक है. हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि, ऐसे ज्यादातर केस मौत का कारण बनते हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के आंकड़ों के अनुसार, रेबीज से दुनिया भर में हर साल 59,000 से अधिक मौतें होती हैं, जिनमें से 95% से अधिक मामले एशिया और अफ्रीका से आते हैं. वैसे तो इसके मरीज दुनियाभर में हैं, लेकिन भारत में इसका खतरा ज्यादा है. WHO के 2015 के अनुमान के अनुसार, यहां हर साल लगभग 20,000 से अधिक लोगों की मौतें रेबीज के कारण होती हैं. इसका एक बड़ा कारण जानकारी का अभाव भी हो सकता है. हाल में गाजियाबाद के जिला अस्पताल में एक दिलचस्प मामला सामने आया. यहां आए 35 वर्षीय युवक ने बताया कि उसे उसकी बहन ने काट लिया है इसलिए रेबीज का टीका चाहिए. ऐसे सवाल है कि, क्या किसी इंसान के कोई इंसान काट लेता है तो रेबीज का खतरा हो सकता है? अगर रेबीज का मरीज किसी इंसान को काट ले तब वायरस होगा या नहीं? इस बारे में वरिष्ठ कंसलटेंट जनरल और एडवांस्ड लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. बीएल बैरवा ने अपने X अकाउंट पर जानकारी शेयर की है-
गाजियाबाद के जिला एमएमजी अस्पताल में एक दिलचस्प मामला सामने आया, जब एक 35 वर्षीय युवक ओपीडी पंजीकरण कराने के बाद डॉक्टर से एंटी रेबीज वैक्सीन की मांग करने आया. युवक ने बताया कि उसकी बहन ने उसे बायीं बाजू पर काट लिया था. हालांकि, चिकित्सकों के अनुसार इंसान के काटने से रेबीज फैलने का कोई खतरा नहीं होता है. इसलिए उसे एंटी रेबीज वैक्सीन लगाने से मना कर दिया गया.
डॉक्टर कहते हैं कि, इंसान के इंसान को काटने से रेबीज फैलने का कोई खतरा नहीं होता है. बशर्ते, काटने वाला इंसान रेबीज से पीड़ित न हो तो. अगर नॉर्मल है तो इस स्थिति में नॉर्मल ट्रीटमेंट दे दिया जाता है. हालांकि, एहतियात के तौर पर टिटनेस का इंजेक्शन दिया जा सकता है. दरअसल, रेबीज किसी संक्रमित जानवर के काटने या खरोंच के कारण फैलता है.
Dr. B L Bairwa अपने X अकाउंट जानकारी शेयर करते हुए कहते हैं कि, अगर रेबीज का मरीज (इंसान) किसी को काटे तो रेबीज का पूरा खतरा है. ऐसा होने पर पीड़ित की लार के जरिए दूसरे इंसान में वायरस फैलने का खतरा है. ऐसी स्थिति में इलाज (Vaccine+Serum) लेना बेहद जरूरी है. अगर किसी व्यक्ति के साथ ऐसा होता है तो वह फौरन डॉक्टर से मिले और रेबीज पीड़ित व्यक्ति के काटने की जानकारी दे. ऐसा करने से अनहोनी आफत से बचा जा सकता है.
रेबीज किन-किन कारणों से फैल सकता है? राजकीय मेडिकल कॉलेज के (कम्युनिटी मेडिसिन एवं नोडल रैबीज वैक्सीनेशन) डॉ. अवधेश कुमार वर्मा कहते हैं कि, रेबीज किसी संक्रमित जानवर के काटने या खरोंच के कारण फैलता है. यही नहीं, मनुष्य को रेबीज तब भी हो सकता है जब किसी संक्रमित जानवर की लार सीधे किसी व्यक्ति की त्वचा के संपर्क में आ जाए. इसके अलावा, कुत्तों के काटने के अलावा बिल्ली, बीवर, गाय, बकरी, चमगादड़, रैकून, लोमड़ी, बंदर और कोयोट में भी रेबीज पाया जाता है. हालांकि, ज्यादातर मामलों में संक्रमित कुत्तों के काटने या खरोंच से रेबीज होता है.
Delhi Weather Today 13 April 2026 : दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के चलते लोगों की…
CBSE Board 10th Result 2026 Date: सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता…
Today Weather News 13 April 2026: किसानों के लिए टेंशन की बात यह है कि…
Double Decker Bus Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ़्तार के ख़तरे देखने को मिले, जहां…
सोशल मीडिया पर 'प्रैक्टिकल नॉलेज लाइव' नाम का कंटेंट इन दिनों चर्चा का विषय बना…
MI vs RCB: बीच मैदान पर टिम डेविड की अंपायर से तीखी बहस! गेंद बदलने…