India News (इंडिया न्यूज़), High Cholesterol Symptoms: आजकल खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान की वजह से कई तरह की क्रॉनिक बीमारियां आम हो गई हैं। इन्हीं में से एक है हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) की समस्या। आज के समय में सिर्फ बुजुर्ग ही नहीं, बल्कि युवा भी हाई कोलेस्ट्रॉल का शिकार हो रहे हैं। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल हमारे खून में मौजूद मोम जैसा पदार्थ होता है, जो स्वस्थ कोशिकाओं के निर्माण के लिए जरूरी होता है। लेकिन हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल शरीर के लिए बेहद घातक होता है। यह नसों में ब्लॉकेज पैदा कर सकता है। बता दें कि इसकी वजह से हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हार्ट फेलियर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर हाथ-पैरों में कुछ लक्षण नजर आते हैं, जिन्हें ज्यादातर लोग साधारण समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन समय रहते हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षणों को पहचानकर और इलाज शुरू कराकर आप कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। तो यहां जान लें हाई कोलेस्ट्रॉल में हाथ-पैरों पर नजर आने वाले लक्षणों के बारे में जानकारी।
जब शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाता है, तो हाथ-पैरों की उंगलियों में दर्द होने लगता है। दरअसल, जब नसों में कोलेस्ट्रॉल जमा हो जाता है, तो रक्त वाहिकाएं ब्लॉक हो सकती हैं। इसकी वजह से हाथ-पैरों में बहुत दर्द होता है। साथ ही, कई बार उनमें सूजन भी आ जाती है। अगर ऐसे लक्षण दिखें, तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
High Cholesterol में इस तरीके से खाएं दही, पिघला देगा नसो में जमा बैड फैट – India News
शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से हाथ-पैरों के नाखून पीले पड़ने लगते हैं और नाखून मोटे भी हो जाते हैं। इसके अलावा नाखूनों में दरारें भी आने लगती हैं। ऐसे लक्षणों को भूलकर भी नज़रअंदाज़ न करें।
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर हाथ और पैरों की त्वचा का रंग भी बदल सकता है। जब शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है तो हथेलियों और पैरों का रंग पीला दिखाई देने लगता है। साथ ही आंखों के आस-पास की त्वचा भी पीली पड़ने लगती है। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
अगर आपको कुछ दिनों से हाथ-पैरों में झुनझुनी या सुन्नपन महसूस हो रहा है, तो इसे नज़रअंदाज़ न करें। यह हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत हो सकता है। दरअसल, नसों में खराब कोलेस्ट्रॉल जमा हो जाता है, जिससे रक्त प्रवाह प्रभावित होता है। ऐसे में आपको डॉक्टर की सलाह पर ब्लड टेस्ट करवाना चाहिए।
जब शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाता है, तो हाथ या पैरों पर मस्से भी विकसित हो सकते हैं। मेडिकल भाषा में इसे जैंथेलाज्मा कहते हैं। जैंथेलाज्मा छोटे, पीले और वसा युक्त मस्से होते हैं, जो मुख्य रूप से आंखों, हाथों और पैरों के आसपास होते हैं। यह रक्त में लिपिड असंतुलन का संकेत है। इसलिए आपको इसे नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए।
Disclaimer: इंडिया न्यूज़ इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.