होम / गर्मियों में हो रही अपच की समस्या तो राहत के लिए अजमाएं ये घरेलू नुस्खे

गर्मियों में हो रही अपच की समस्या तो राहत के लिए अजमाएं ये घरेलू नुस्खे

India News Desk • LAST UPDATED : May 13, 2022, 1:22 pm IST

इंडिया न्यूज:
पेट में अपच होना एक आम समस्या है। इसमें पेट हर समय भरा भरा महसूस होता है, चाहे कुछ खाया हो या नहीं। कहते हैं यह समस्या तब होती है जब पेट में एसिड एसोफैगस बस जाता है और पेट फूलने लगता है, साथ ही पेट में जलन होने लगती है।

अपच या इनडाइजेशन की समस्या को अगर नजरअंदाज किया जाए और लम्बे समय तक इस तरफ ध्यान ना दिया जाए तो यह पेट दर्द, पेट में भारीपन और मतली-उल्टी जैसी कई गम्भीर बीमारियों की वजह बन सकता है। कमजोर हाजमे को बेहतर बनाने के लिए भोजन के बाद और पहले कुछ चीजों का सेवन करना लाभकारी साबित होता है। इसी तरह कुछ घरेलू नुस्खे भी ट्राई किए जा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं वो कौन से घरेलु नुस्खे हैं जिसकी मदद से इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

अपच होने का कारण क्या ?

ज्यादा खाना या बहुत जल्दी खाना। फैटी, चिकनी और मसालेदार खाना। जो लोग बहुत ज्यादा कैफीन, शराब, चॉकलेट या काबोर्नेटेड ड्रिंक पीते हैं, वे भी इस समस्या से पीड़ित हो सकते हैं। धूम्रपान। चिंता। उन लोगों में आम हो सकता है जो पेप्टिक अलसर, पित्त पथरी, गैस्ट्रिटिस या अग्नाशयशोथ से पीड़ित हैं। एंटीबायोटिक्स, दर्द निवारक और आयरन सप्लीमेंट लेने वाले लोगों को भी अपच होने का खतरा हो सकता हैं।

  • लक्षण: सूजन, नौसिआ,डकार, पेट में दर्द और जलन।

डाइजेस्टिव सिस्टम से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाए अदरक

  • रोजमर्रा के खानपान में इस्तेमाल होने वाली अदरक का सेवन डाइजेस्टिव सिस्टम से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाता है। पेट खराब होने या पेट में दर्द होने पर अदरक का सेवन लाभकारी माना जाता है।
  • दरअसल, अदरक में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स और जिंजरोल नामक तत्व अपच और उल्टी की समस्या कम करते हैं। अदरक में पाए जाने वाले फेनॉलिक केमिकल्स गैस्ट्रोइंस्टेटाइनल ट्रैक्ट से जुड़ी समस्याओं को कम करते हैं। इसके साथ ही अदरक पाचन तंत्र को मदद करता है और शरीर को पोषक तत्वों के सही अवशोषण में भी सहायता करता है।

यह भी पढ़ें : माइग्रेन से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 योग मुद्राएं

पाचनशक्ति के लिए फायदेमंद है एप्पल साइड विनेगर

  • अपच की समस्या से परेशान लोगों के लिए एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करना उनके लिए फायदेमंद साबित होता है। सेब का सिरका कई पोषक तत्वों से समृद्ध होता है और इसमें पाचनशक्ति के लिए फायदेमंद माने जाने वाले तत्व जैसे मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, कैल्शियम पाए जाते हैं जो पाचनशक्ति बढ़ाते हैं।
  • इसके अलावा सेब के सिरके में अल्कलाइन तत्व होते हैं जो पाचनशक्ति को बेहतर बनाते हैं। बेहतर डाइजेस्टिव पॉवर के लिए सेब का सिरका पानी के साथ घोलकर या शहद और पानी के साथ मिलाकर पी सकते हैं।
  • नींबू पानी: अपच में 1 गिलास पानी में नींबू निचोड़ें और हर खाने के बाद इसे पीएं। आप इसमें थोड़ी सी चीनी मिला सकते हैं।
  • लौंग : लौंग में कई विटामिन खनिज और अमिनो एसिड होते हैं, जो पाचन को बढ़ावा देते हैं। राजमा और काले चने बनाते समय आप इन्हें मिला सकते हैं, जो अक्सर पेट फूलने का कारण बनते हैं। इसे खाने से सांसों की दुर्गंध से भी छुटकारा पाया जा सकता है।
  • सौंफ: सौंफ में फेनचोन और एस्ट्रैगोल होते हैं, जो एक बेहतरीन एसिड न्यूट्रलाइजर के रूप में काम करते हैं और पेट दर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं। एक गिलास पानी में कुछ सौंफ डालें और खाने के बाद इसका सेवन करें। आप सौंफ की चाय भी पी सकते हैं।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.