Hindi News / Health / In Summer Season Eating Food In A Copper Vessel Can Cause Harm Keep These Things In Mind

Health: गर्मियों के मौसम में तांबे के बर्तन में खाना खाने से हो सकते हैं नुकसान, इन बातों का रखें ध्यान

India News (इंडिया न्यूज़), Side Effects of Using Copper Utensils in Summer, मुंबई: तांबे का बर्तन पूजा-पाठ में काफी शुभ माना जाता है। ये सेहत के लिहाज से भी बहुत फायदेमंद होता है। अक्सर आपने बड़े-बुजुर्गों को कहते हुए सुना होगा कि सुबह खाली पेट तांबे के बर्तन से पानी पीना स्वास्थ्य के लिए काफी […]

BY: Nishika Shrivastava • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज़), Side Effects of Using Copper Utensils in Summer, मुंबई: तांबे का बर्तन पूजा-पाठ में काफी शुभ माना जाता है। ये सेहत के लिहाज से भी बहुत फायदेमंद होता है। अक्सर आपने बड़े-बुजुर्गों को कहते हुए सुना होगा कि सुबह खाली पेट तांबे के बर्तन से पानी पीना स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होता है। लेकिन गर्मियों के मौसम में तांबे के बर्तन में खाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। तो यहां जानिए किस तरह तांबे के बर्तन का करें इस्तेमाल।

गर्मियों में तांबे का बर्तन इस्तेमाल करना आपको बीमार कर सकता है। दरअसल, तांबे की तासीर गर्म होती है। अगर आप तांबे के बर्तन में खाना खाते हैं, तो इसमें कॉपर की मात्रा बढ़ जाती है। जिससे आपके स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान हो सकते हैं। वैसे भी इस मौसम में गर्म हवाओं की वजह से शरीर का तापमान बढ़ा हुआ रहता है। ऐसे में इन बर्तनों का इस्तेमाल सेहत पर भारी पड़ सकता है।

कोरिया नहीं भारत के इस देसी पत्थर में भी छिपा है ग्लास स्किन का खजाना, चेहरे पर लगाकर देखें ये पेस्ट, चांद सा चमकेगा चेहरा!

Side Effects of Using Copper Utensils in Summer.

गर्मियों के मौसम में तांबे के बर्तन में खाने से हो सकते हैं ये नुकसान

  • भूख न लगने की समस्या।
  • डायरिया की शिकायत।
  • शरीर का तापमान समान्य से ज्यादा बढ़ना।
  • उल्टी, जी मचलना या मतली की समस्या।

गर्मियों में तांबे के बर्तन का इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • तांबे के बर्तन में भूलकर भी दूध न पिएं।
  • इस मौसम में आप सुबह खाली पेट तांबे का पानी पी सकते हैं।
  • तांबे के बर्तन में खट्टी चीज़ें खाने से उल्टी या ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है।
  • अगर आप गर्मी के मौसम में तांबे के बर्तन में खाना खाते हैं, तो पेट से जुड़ी समस्या से परेशान हो सकते हैं।

Tags:

Copper Utensils

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue