Summer Fruits: गर्मियों के मौसम में शरीर के अंदर पानी की कमी होना आम बात है लेकिन गर्मियों में ऐसे कई फल भी आते हैं। जो शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाते हैं। वही एक एक्सपर्ट्स भी यह सलाह देते हैं कि गर्मियों के मौसम में फलों का सेवन बढ़ा देना चाहिए। जिससे शरीर के अंदर ठंडक और पानी बना रहे। ऐसे में आज की रिपोर्ट में हम आपको उन फलों के बारे में बताने जा रहे हैं। जो अपने शरीर के अंदर ठंडक बनाए रखेंगे।
अनानास एक ऐसा फल है। जो सभी का पसंदीदा होता है। वही अनानास के अंदर विटामिन-सी की मात्रा भरपूर होती है। जो इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ मौसमी बीमारियों को भी शरीर से दूर रखता है। साथ ही इस फल के अंदर फाइबर और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। अनानास का सेवन करने से हड्डियां भी मजबूत रहती हैं।
गर्मियों के मौसम में तरबूज को खाने का मतलब यह होता है कि शरीर के अंदर ठंडक बनी रहे और पानी की कमी भी ना हो। ऐसे मैं बता दे कि तरबूज स्वादिष्ट होने के साथ-साथ कई फायदेमंद गुणों से भी भरा हुआ है। तरबूज के अंदर फाइबर, पोटैशियम, आयन और कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं।
गर्मियों का मौसम आते ही सभी लोग आम का बेसब्री से इंतजार करने लगते हैं। ऐसे में आम की गर्मियों में कई तरह की रेसिपी को बनाकर उसका सेवन किया जाता है। इसमें मिल्क शेक सबसे ऊपर आता है। वही बता दे कि आम के अंदर फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी, पोटैशियम, कैल्शियम, कॉपर जैसे तत्व पाए जाते हैं। जिससे कोलेस्ट्रॉल मेंटेन रहता है। साथ ही यह आंखों के लिए भी काफी अच्छा माना जाता हैं।
खरबूजे के अंदर विटामिन ए और विटामिन सी की मात्रा पाई जाती है। जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मददगार होते हैं। इसके साथ ही खरबूजे के अंदर पोटेशियम की मात्रा भी भरपूर होती है। जो ब्लड प्रेशर को काबू में रखती है। वही खरबूजे के अंदर मौजूद बीटा कैरोटीन आंखों को स्वस्थ रखता है। इस के साथ ही आप जानते होंगे कि खरबूजे का इस्तेमाल कई तरह की मिठाइयों में भी किया जाता हैं।
गर्मियों के मौसम में बेल का सेवन करना अच्छा माना जाता है। इसे शरबत के माध्यम से भी खाया जा सकता है। बेल के अंदर फाइबर और कई प्रकार के विटामिंस पाए जाते हैं। जो शरीर को गर्मियों में सेहतमंद बनाते हैं।
अंगूर रस से भरा हुआ होता है। जो शरीर को ठंडा रखने में भी मददगार होता है और गर्मियों के मौसम में अंगूर का सेवन करने से स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं। वहीं अंगूर का सेवन स्नेक्स के दौरान किया जा सकता हैं।
लीची गर्मियों के मौसम में खास खाया जाने वाला फल है। यह बहुत स्वादिष्ट और पानी से भरा हुआ होता है। लीची के अंदर विटामिन सी, पोटेशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
जामुन खाने के लिए काफी लाभदायक माना जाता है और गर्मियों के मौसम में खास खाया भी जाता है। यह स्वाद के साथ गुणों से भरा हुआ होता है। जामुन के अंदर विटामिन सी और आर्यन की मात्रा भरपूर होती है। जो शरीर के अंदर खून की कमी होने नहीं देता।
ये भी पढ़े: गर्मी में करें ठंडे ड्रिंक्स की पार्टी, इन ड्रिंक्स से रहेंगे फ्रेश और हाइड्रेटेड
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.