<
Categories: हेल्थ

नमक मिला नींबू पानी… क्या किडनी खराब कर सकता है ये मॉर्निंग ड्रिंक, ट्रेंड्स फॉलो करने से पहले जान लें सच्चाई

Salt lemon water Side effect: आजकल इंटरनेट पर हेल्थ ट्रेंड्स की भरमार है. हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि, इनको फॉलो करने से पहले सच्चाई जरूर पता कर लेना चाहिए. क्योंकि, कुछ ट्रेंड्स सेहत के लिए खतरनाक भी हो सकते हैं. ऐसा ही एक ट्रेंड चलन में है कि, रोज सुबह नमक मिला नींबू पानी पीएं. दावा किया जाता है कि, यह ड्रिंक शरीर से टॉक्सिन्स निकालता है, मेटाबॉलिज्म बूस्ट करता है और पाचन को सुधारता है. सवाल है कि, क्या ये ड्रिंक्स सच में फायदेमंद है? डॉक्टर से जानिए-

Salt lemon water Side effect: आजकल इंटरनेट पर हेल्थ ट्रेंड्स की भरमार है. आए दिन शेयर हो रहे हेल्थ फॉर्मूले गंभीर समस्याओं के समाधान के रूप में दिखाए जाते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि, इनको फॉलो करने से पहले सच्चाई जरूर पता कर लेना चाहिए. क्योंकि, कुछ ट्रेंड्स सेहत के लिए खतरनाक भी हो सकते हैं. ऐसा ही एक ट्रेंड चलन में है कि, रोज सुबह नमक मिला नींबू पानी पीएं. दावा किया जाता है कि, यह ड्रिंक शरीर से टॉक्सिन्स निकालता है, मेटाबॉलिज्म बूस्ट करता है और पाचन को सुधारता है. हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो, शरीर में फ्लूइड और नमक का बैलेंस बनाए रखने में किडनी का अहम रोल है. असल में जब हम रोज नमक मिला नींबू पानी पीएंगे तो किडनी पर दबाव अधिक पड़ सकता है. इससे को नुकसान हो सकता है. इसलिए जब भी कोई सोशल ट्रेंड्स दिखे तो फॉलो करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. अब सवाल है कि आखिर नमक मिला नींबू पानी पीने से क्या होगा? किन लोगों को अवॉयड करना चाहिए? किडनी को हेल्दी रखने के लिए कैसा ड्रिंक फायदेमंद? आइए जानते हैं इस बारे में-

रोज सुबह नमक मिला नींबू पानी पीने से क्या होगा

किडनी स्पेशलिस्ट डॉ. अनिकेत हासे ने आईएएनएस को बताते हैं कि, यह सच है कि शरीर में नमक का उचित मात्रा में रहना जरूरी है. किडनी लगातार खून और पानी का बैलेंस बनाए रखने के लिए खून को फिल्टर करती रहती है. ऐसे में अगर रोज सुबह ज्यादा नमक लिया जाए, तो शरीर में पानी की कमी नहीं होती, लेकिन शरीर में जमा ज्यादा नमक को बाहर निकालने के लिए किडनी को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. यह लगातार दबाव, समय के साथ ब्लड प्रेशर बढ़ने और शरीर में पानी जमा होने जैसी दिक्कतें ला सकता है.

रोज सुबह नमक मिला नींबू पानी पीने के नुकसान

लंबे समय तक नमक मिला नींबू पानी पीने वालों को किडनी में ज्यादा दिक्कतें हो सकती हैं. खासकर आजकल हम वैसे भी ज्यादा नमक वाली डाइट लेते हैं, तो यह किडनी पर और दबाव डालता है. असल में, नींबू पानी पीना किडनी के लिए अच्छा है, लेकिन उसमें नमक मिलाने से मामला बदल जाता है. क्योंकि नमक मिला पानी शरीर को हाइड्रेट करने के बजाय, ज्यादा सोडियम देता है. इससे शरीर में पानी जमा हो सकता है और ब्लड प्रेशर भी बढ़ सकता है.

यह ड्रिंक किन लोगों को अवॉयड करना चाहिए?

नमक मिला नींबू पानी हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ितों को नहीं पीना चाहिए. इसके अलावा, डायबिटीज या शुरुआती किडनी डिजीज, जिन्हें किडनी स्टोन बनने का खतरा और बुजुर्गों (क्योंकि उम्र के साथ किडनी की फिल्टर करने की क्षमता कम हो जाती है) को यह ड्रिंक नहीं पीना चाहिए. 

टॉक्सिन्स निकालने में यह ड्रिंक कितनी फायदेमंद?

डॉक्टर कहते हैं कि, नमक मिला पानी शरीर से टॉक्सिन्स निकालता है, इसका कोई साइंटिफिक प्रूफ नहीं है. वे कहते हैं कि, पर्याप्त पानी पीने और पौष्टिक डाइट लेने से किडनी और लिवर शरीर से टॉक्सिन्स को वैसे भी अच्छे से बाहर निकालते हैं. इसमें नमक मिलाने से यह प्रोसेस और खराब हो सकता है.

ऐसे करें दिन की शुरुआत

किडनी की सेहत के लिहाज से, सादा पानी पीना या बिना नमक वाला नींबू पानी पीना ही सबसे अच्छा है. नमक मिला नींबू पानी पीना हेल्दी आदत लग सकता है, लेकिन अगर इसे रोज की आदत बना लिया जाए, तो यह किडनी पर ज्यादा बोझ डाल सकता है.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar
Tags: Health News

Recent Posts

‘चाय पीने वाले गौ हत्यारे’ Sadhivi Aashta Gopal कौन हैं, जिनके बयान से इंटरनेट पर छिड़ी जंग

Sadhivi Aashta Gopal biography: साध्वी श्रद्धा गोपाल सरस्वती का मूल नाम महिमा शर्मा है, उनके…

Last Updated: April 11, 2026 20:31:42 IST

Breaking News: कटिहार में भीषण सड़क हादसा, बस और पिकअप की टक्कर में 10 लोगों की मौत; 18 घायल

कटिहार सड़क हादसा: बिहार के कटिहार जिले में भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की…

Last Updated: April 11, 2026 20:26:13 IST

गुमनाम सड़कें, शांत रास्ते… 30 सेकंड में घर के बाहर से उड़ाई गायब हो गई कार, ऐसे करें बचाव

दिल्ली में एक बार फिर चोरों ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है.…

Last Updated: April 11, 2026 19:45:06 IST

Shivang Kumar: उस्मान तारिक जैसा है SRH का यह स्पिनर; कभी छोड़ दिया था क्रिकेट, फिर धोनी की फिल्म ने बदल दी किस्मत!

SRH vs PBKS: सनराइजर्स हैदराबाद के स्पिनर शिवांग कुमार की कहानी किसी फिल्म से कम…

Last Updated: April 11, 2026 19:59:26 IST

अरे मैडम आपकी… कपड़ों को लेकर फिर ट्रोल हुईं आयशा शर्मा, वीडियो देख बढ़ जाएगी धड़कन

एक्ट्रेस आयशा शर्मा एक बार फिर अपने कपड़ों को लेकर ट्रोल हो रही हैं. दरअसल…

Last Updated: April 11, 2026 19:09:35 IST

दिल्ली में छोटे-छोटे चैंबरों में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने मारा छापा तो खुल गए सारे भेद

Delhi Police: सेंट्रल दिल्ली में अजमेरी गेट के पास एस.एन. मार्ग पर एक कोठे में…

Last Updated: April 11, 2026 18:40:17 IST