दीपक चाहर और राहुल चाहर भाइयों की जोड़ी एक वीडियो में तेजी से वायरल हो रही है. इस क्लिप में दोनों भाई मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम के हालिया मैच में किये गए अजीबोगरीब वॉर्म अप की नकल कर रहे हैं.
दीपक चाहर और राहुल चाहर
Chahar Brothers Viral Video: दीपक चाहर और राहुल चाहर भाइयों की जोड़ी एक वीडियो में तेजी से वायरल हो रही है. इस क्लिप में दोनों भाई मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम के हालिया मैच में किये गए अजीबोगरीब वॉर्म अप की नकल कर रहे हैं.
यह क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और लोगों द्वारा खूब पसंद की जा रही है. इस वीडियो पर लोगों ने खूब कमेंट्स किये और पकिस्तान के इन क्रिकेटर्स की खूब चुटकी ली.
हाल ही में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने एक अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले अजीबोगरीब वार्म-अप एक्सरसाइज की थी. वीडियो में दोनों पैर फैलाकर खड़े हुए, फिर एक आर्क जैसा आकार बनाते दिखे. इस क्लिप ने इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया और काफी वायरल हो गयी. पाकिस्तानी फिजियो ने इसे खिलाडियों से करवाया था, लेकिन यह वार्म-अप मीम्स और रील्स का विषय बन गया.
दीपक चाहर ने राहुल चाहर और कार्तिक शर्मा के साथ मिलकर बाबर-रिजवान की ठीक वैसी ही नकल की. वीडियो में तीनों पैर फैलाकर साइडवेज खड़े होते हैं, हाथ ऊपर उठाते हैं. वीडियो के बैकग्राउंड में ‘चले तो कट ही जाएगा सफर’ गाना बज रहा है. दीपक ने कैप्शन लिखा, ‘अब से ये ही वार्म-अप होगा.’ वीडियो खत्म होते ही दीपक हंसते-हंसते चल देते हैं. यह रील देखते ही देखते वायरल हो गयी, और लोगों ने इस पर खूब कमेंट्स किये.
दीपक चाहर ने भारत के लिए 13 वनडे और 25 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं, जबकि राहुल ने 1 वनडे और 6 टी20 इंटरनेशनल. दोनों खिलाड़ी मुंबई इंडियंस से जुड़े हैं.
बेंगलुरु एफसी के गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू और उनके साथियों ने भी इस मीम पर वीडियो बनाया था और ऑनलाइन प्रशंसकों को खूब हंसाया. 31 जनवरी को उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रहे इस ट्रेंड को फॉलो किया और एक वीडियो पोस्ट की थी. कुल मिलाकर पकिस्तान के खिलाड़ियों बाबर और रिजवान का यह वार्म-अप सोशल मीडिया पर मजाक का विषय बना हुआ है.
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…
Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…
Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…
Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…
Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…