<
Categories: हेल्थ

karwa chauth 2025: व्रत खोलते समय इन गलतियों से करें परहेज, वरना हो सकती है पेट और सेहत की परेशानी

karwa chauth Fasting Tips: अक्सर महिलाएं व्रत के बाद ऐसा कुछ खा लेती है, जिसके बाद उनके पेट में दर्द और उनकी सेहत खराब हो जाती है.

What to Eat After Karwa Chauth Fast: करवा चौथ का व्रत हर विवाहित महिला के लिए आस्था, प्रेम और समर्पण का प्रतीक होता है. पूरा देश आज इस त्योहार को बड़ी धूमधाम से मना रहे है. दिनभर बिना अन्न और जल के रहना केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि मानसिक और शारीरिक सहनशक्ति की भी परीक्षा होती है. लेकिन कई बार चांद निकलने के बाद व्रत खोलते समय की गई छोटी-सी गलती पेट और सेहत से जुड़ी बड़ी परेशानी में बदल जाती है. यही वजह है कि व्रत खोलते वक्त खानपान पर थोड़ा ध्यान देना बहुत जरूरी हो जाता है. आइए जानते हैं व्रत खोलते समय कौन-सी गलतियों से बचना चाहिए और शरीर को सही तरीके से ऊर्जा देने के लिए क्या खाना सबसे बेहतर रहेगा —

 

व्रत खोलते समय तरल चीजों से करें शुरुआत

पूरा दिन पानी न पीने से शरीर डिहाइड्रेशन की स्थिति में चला जाता है. इसलिए व्रत खोलते ही एक गिलास सादा पानी, नींबू पानी या हल्का गुनगुना पानी पीना सबसे अच्छा विकल्प है. यह पेट को आराम देता है और पाचन क्रिया को सुचारू बनाता है. शुरुआत में तला-भुना या भारी खाना खाने से एसिडिटी, ब्लोटिंग और पेट दर्द की संभावना बढ़ जाती है.

तुरंत एनर्जी के लिए फलों और खजूर का करें सेवन

व्रत के बाद ब्लड शुगर लेवल सामान्य से नीचे चला जाता है. ऐसे में दो-तीन खजूर, केला, सेब या कोई भी हल्का मीठा फल शरीर को तुरंत ग्लूकोज और ऊर्जा प्रदान करता है. इससे कमजोरी और थकान भी दूर होती है.

भारी और मसालेदार खाना खाने से बचें

लंबे समय तक भूखे रहने के बाद पेट एकदम से भारी खाना पचाने में सक्षम नहीं होता. इसलिए व्रत खोलने के बाद तला-भुना, छोले-भटूरे या मसालेदार खाना न खाएं. इसकी जगह हल्की खिचड़ी, दाल-चावल, सब्जी और रोटी जैसे पौष्टिक और हल्के फूड्स को प्राथमिकता दें.

 

मीठा खाते समय रखें संतुलन

करवा चौथ पर मिठाई खाना शुभ माना जाता है, लेकिन ज्यादा मीठा तुरंत ब्लड शुगर बढ़ा सकता है, जिससे सिरदर्द, थकान और चक्कर जैसी परेशानी हो सकती है. इसलिए थोड़ी मात्रा में ही मिठाई या खीर खाएं.

 

व्रत खोलने के तुरंत बाद लेटें नहीं

कई बार थकान की वजह से महिलाएं व्रत खोलने के बाद तुरंत लेट जाती हैं या सो जाती हैं. लेकिन यह पाचन के लिए सही नहीं है. खाने के बाद कुछ देर टहलना चाहिए ताकि खाना सही से पच सके और पेट में गैस या एसिडिटी की समस्या न हो.

 

हाइड्रेशन पर विशेष ध्यान दें

पूरा दिन बिना पानी पिए रहने के बाद शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है. इसलिए व्रत खुलने के बाद नारियल पानी, छाछ, हर्बल ड्रिंक या सादा पानी का पर्याप्त सेवन करें. इससे शरीर जल्दी रिहाइड्रेट होता है और कमजोरी दूर हो जाती है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Jharkhand Weather: रांची में तेज आंधी-बारिश का कहर: अचानक गिरा रूफटॉप शेड, मौके पर मची अफरा-तफरी; गाड़ियों को हुआ नुकसान

Ranchi Storm Rooftop Shed Collapse: दरअसल कडरू मेन रोड पर स्थित सोरोस बार के ओपन…

Last Updated: March 16, 2026 21:39:30 IST

Sovereign Wealth Fund: क्या है सॉवरेन वेल्थ फंड, ईरान-इजरायल युद्ध के बीच अरब देशों का सरकारी पैसा भारत को बनाएगा सुपरपावर?

Iran-Israel War Impact: ईरान-इजरायल तनाव के बीच भारत के लिए आई बड़ी खबर! आखिर क्यों…

Last Updated: March 16, 2026 21:30:19 IST

44 हजार मेट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा शिवालिक जहाज, क्या सस्ती होगी गैस?

Shivalik Ship: देश भर में LPG संकट के बीच 44 हजार मेट्रिक टन एलपीजी लेकर…

Last Updated: March 16, 2026 21:26:42 IST

Hindu Nav Varsh 2026: हिन्दू नववर्ष के पहले दिन नीम खाने की क्या है परंपरा? इस बार कौन होगा राजा कौन बनेगा मंत्री

Hindu Nav Varsh 2026: हिंदू नववर्ष का पर्व भारतीय संस्कृति में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता…

Last Updated: March 16, 2026 20:50:48 IST

क्या ट्रंप के बुलावे पर ईरान जंग में कूदेगा भारत? विदेश मंत्रालय ने किया खुलासा; कहा-कोई बाइलेटरल बातचीत…

भारत ने सोमवार को कहा कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य में मर्चेंट शिपिंग को सुरक्षित करने…

Last Updated: March 16, 2026 20:40:40 IST

मरिमुथु योगनाथन को मिला महाराणा उदय सिंह सम्मान, चार दशकों से पर्यावरण संरक्षण के लिए कर रहे हैं काम

पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए ‘ट्री मैन ऑफ इंडिया’ के नाम…

Last Updated: March 16, 2026 20:23:25 IST