होम / जानिए रोजाना अखरोट खाने के क्या हैं लाभ

जानिए रोजाना अखरोट खाने के क्या हैं लाभ

Suman Tiwari • LAST UPDATED : September 5, 2022, 12:52 pm IST

इंडिया न्यूज (Benefits of Eating Walnuts )
ड्राई फ्रूट्स और नट्स स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए फायदेमंद भी होते हैं। बादाम, काजू, किशमिश, खजूर व अखरोट के साथ-साथ कई ऐसे ड्राई फूट्स और नट्स हैं, जो सेहतमंद बनाए रखने में मदद करते हैं। अखरोट को एनर्जी का पावरहाउस भी कहते हैं। तो चलिए जानेंगे अखरोट खाने के फायदे क्या हैं।

अखरोट क्या है?

अखरोट एक नट है। इसे नट्स की श्रेणी में सबसे ऊपर रखा गया है। क्योंकि यह एंटीऑक्सीडेंटसे भरपूर है। इसके पेड़ का वैज्ञानिक नाम जुगैलस जीनस है। एक अखरोट के फल में एक ही बीज होता है, जो स्वादिष्ट और कुरकुरा होता है। इसे कई तरह के खाद्य पदार्थ में इस्तेमाल किया जाता है, जिनमें मुख्य रूप से केक, कुकीज और एनर्जी बार आदि शामिल है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं।

तनाव कम और नींद बेहतर

अखरोट खाने से कई मायनों में आपका तनाव कम होता है और आपको अच्छी नींद भी आती है। अखरोट में मेलाटोनिन होता है, जो बेहतर नींद लाने में मदद करता है। वहीं ओमेगा-3 फैटी ऐसिड ब्लड प्रेशर को संतुलित कर तनाव से राहत दिलाता है। भीगे अखरोट खाने से मूड भी अच्छा होता है और फिर आॅटोमैटिकली आपका तनाव कम हो जाता है।

वजन कम करे

अखरोट वजन कम करने में अहम भूमिका निभाता है। ये बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और आपकी बॉडी से एक्स्ट्रा फैट कम करने में हेल्प करता है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन व कैलरी होती है, जो वजन को नियंत्रित रखने में मदद करती है। शोध में भी यह बात साबित हो चुकी है कि अखरोट का सेवन न सिर्फ वजन कम करता है, बल्कि उसे कंट्रोल में रखने में भी मदद करता है।

डायबीटीज कंट्रोल करे

ब्लड शुगर और डायबीटीज से बचना चाहते हैं तो भीगे हुए अखरोट का सेवन आपके लिए फायदेमंद होता है। कहते हैं जो लोग रोजाना 2 से 3 चम्मच अखरोट का सेवन करते हैं, उनमें टाइप-2 डायबीटीज होने का खतरा कम हो जाता है। अखरोट ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है जिससे डायबीटीज का खतरा कम हो जाता है।

कैंसर के खतरा कम करे

अखरोट का सेवन करने से ब्रेस्ट कैंसर, प्रॉस्टेट कैंसर और कोलोरेक्टल कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है। अखरोट में पॉलिफेनॉल इलागिटैनिन्स पाए जाते हैं जो कई तरह के कैंसर के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करने में मदद करता है। साथ ही अखरोट खाने से हॉर्मोन से जुड़े कैंसर का खतरा कम होता है। अखरोट में मौजूद ऐंटिआॅक्सिडेंट्स बॉडी में कैंसर सेल्स के विकास को रोकते हैं।

प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए फायदेमंद

गर्भावस्था में अखरोट खाना फायदेमंद होता है। अखरोट में पाया जाने वाला ओमेगा-3 फैटी ऐसिड गर्भ में पल रहे बच्चे के दिमागी विकास में मदद करता है। हालांकि प्रेग्नेंसी के दौरान अपने मन से किसी चीज का सेवन करने की बजाए डॉक्टर की सलाह पर सही मात्रा में अखरोट का सेवन करें तो यह मां और होने वाले बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

इम्यूनिटी बढाए

अखरोट में प्रचूर मात्रा में एंटिआॅक्सिडेंट्स पाए जाते हैं, जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है और आपको कई बीमारियों में बचाने में मदद करता है। इसलिए खुद को बीमारियों से बचाने और हमेशा हेल्दी और फिट रहने के लिए रोजाना अपनी डायट में भीगे हुए अखरोट को जरूर शामिल करें।

कब्ज भगाए

अखरोट फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन प्रणाली को दुरुस्त रखता है। पेट सही रखने और कब्ज से बचने के लिए फाइबर युक्त चीजें खानी जरूरी है। ऐसे में अगर आप रोजाना अखरोट का सेवन करते हैं, तो आपका पेट भी सही रहेगा और कब्ज भी नहीं होगा। भीगे हुए अखरोट को पचाना आसान हो जाता है।

हड्डियों को मजबूत बनाता

अखरोट में ऐसे कई घटक और प्रॉपर्टीज पाए जाते हैं जो आपकी हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाते हैं। अखरोट में अल्फा-लिनोलेनिक ऐसिड पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है। अखरोट में मौजूद ओमेगा-3 फैटी ऐसिड सूजन को भी दूर करता है।

हार्ट को हेल्दी रखे

अखरोट हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसमें प्रचूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी ऐसिड होता है, जो आपके हार्ट के लिए फायदेमंद है। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है, उनके लिए भी अखरोट लाभकारी होता है। ओमेगा-3 फैटी ऐसिड शरीर से बैड कलेस्ट्रॉल को कम करके गुड कलेस्ट्रॉल के निर्माण में मदद करता है, जो हार्ट के लिए फायदेमंद है।

ये भी पढ़ें: सेहत के लिए फायदेमंद है बादाम और काली मिर्च, जानिए कैसे?

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Vivo के इस खास फोन में Sim Card की नहीं होगी जरूरत, जानें पूरा डिटेल्स- Indianews
Pakistan Judiciary: ISI कर रहा पाकिस्तान की न्यायिक व्यवस्था में दखल, जानिए SC जज ने क्या कहा? -India News
गर्मियों में पीना चाहते हैं चिल्ड पानी, तो महज 399 रुपए में घर लाएं ये डिवाइस- Indianews
Taliban Regime: अफगानी महिलाओं के लिए पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने कहीं बड़ी बात, शिक्षा को बताया महत्वपूर्ण मुद्दा -India News
Prachi Nigam: यूपी बोर्ड टॉपर प्राची के लिए शेविंग कंपनी का विज्ञापन विवादों में, कार्रवाई की हुई मांग-Indianews
Mahindra XUV 3XO: महिंद्र के इस गाड़ी का माइलेज और स्पीड देख रह जाएंगे दंग, जल्द होगी लॉन्च- Indianews
Uttarakhand local food: नैनीताल घूमने का है प्लान, तो इन 5 स्ट्रीट फूड को जरूर करें टेस्ट- Indianews
ADVERTISEMENT