होम / रोज की ये 5 चीजें बर्बाद कर रही हैं मर्दों का स्टैमिना, इन वजहोंं से तेजी से घट रहा टेस्टोस्टेरोन लेवल, पढ़कर हो जाएं सावधान

रोज की ये 5 चीजें बर्बाद कर रही हैं मर्दों का स्टैमिना, इन वजहोंं से तेजी से घट रहा टेस्टोस्टेरोन लेवल, पढ़कर हो जाएं सावधान

Raunak Kumar • LAST UPDATED : September 21, 2024, 1:35 pm IST

Men Testosterone Levels: मर्दों का स्टेमिना खराब कर देती हैं ये 5 चीजें

India News (इंडिया न्यूज), Men Testosterone Levels: मर्दों को लेकर हम अक्सर सुनते हैं कि उसके शरीर में मजबूती नहीं बची है। वहीं मानव शरीर में अब तक 50 से ज़्यादा हॉरमोन की पहचान की जा चुकी है। टेस्टोस्टेरोन एक ऐसा हॉरमोन है, जो पुरुषों और महिलाओं दोनों में पाया जाता है। लेकिन, इसका निर्माण मुख्य रूप से पुरुषों में होता है। इस हॉरमोन को मांसपेशियों, हड्डियों की मज़बूती और यौन स्वास्थ्य के लिए ज़रूरी माना जाता है। यह पुरुषों में ताकत और शारीरिक क्षमता बढ़ाने का काम करता है। पुरुषों में इस हॉरमोन की कमी से उनके यौन और सामान्य स्वास्थ्य पर भी गंभीर असर पड़ सकता है। दरअसल, टेस्टोस्टेरोन हॉरमोन के कम होने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन अस्वस्थ खान-पान उनमें से एक है। ऐसे में ज़रूरी है कि हेल्दी डाइट लें और ऐसी चीज़ें न खाएं जो नुकसानदेह हों।

टेस्टोस्टेरोन हॉरमोन क्या है?

क्लीवलैंड क्लिनिक की रिपोर्ट के अनुसार, पुरुष जननांगों के विकास के लिए टेस्टोस्टेरोन बहुत ज़रूरी है। यह हॉरमोन शुक्राणु उत्पादन, यौन इच्छा, उत्तेजना और प्रदर्शन को बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही हड्डियों और कमजोर मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए भी यह जरूरी है। मानव शरीर में टेस्टोस्टेरोन की कमी होने पर यौन इच्छा में कमी, हर समय थकावट और कमजोरी महसूस होना, उम्र से पहले हड्डियों में कमजोरी, कम उम्र में बाल सफेद होना, त्वचा का ढीला होना जैसे कई लक्षण महसूस हो सकते हैं।

लिवर को सड़ा रही हैं आपकी ये 5 आदतें, आज ही बंद करें नहीं तो अंदर से बर्बाद हो जाएगा शरीर

इन चीजों के सेवन से टेस्टोस्टेरोन में आती है कमी

डाइट फॉर डिलाइट क्लीनिक नोएडा की क्लीनिकल डाइटीशियन खुशबू शर्मा का कहना है कि, जिन चीजों में पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड की मात्रा अधिक होती है, उन्हें खाने से बचना चाहिए। ऐसी चीजों में सूरजमुखी, मक्का और सोयाबीन का तेल शामिल है। ये चीजें टेस्टोस्टेरोन के स्तर पर बुरा असर डाल सकती हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार सोया या इससे बनी चीजों का सेवन करने से टेस्टोस्टेरोन का स्तर कम होता है। ऐसे में जरूरी है कि सीमित मात्रा में टोफू, एडामे और सोया प्रोटीन जैसी चीजों का सेवन किया जाए।

7 बीमारियों का काल है सिर्फ एक सब्जी, एक बार खा ली तो बच जाएगा दवाइयों का खर्चा

अधिक मात्रा में ब्रेड, पेस्ट्री और मीठी चीजों का सेवन करने से शरीर में टेस्टोस्टेरोन का स्तर कम हो जाता है। इसके अलावा बेक्ड चीजों का लगातार सेवन करने से मांसपेशियों का वजन कम होता है और शरीर में चर्बी बढ़ती है।

शराब का अत्यधिक सेवन आपके हाइपोथैलेमस और पिट्यूटरी ग्रंथि पर नकारात्मक प्रभाव डालकर टेस्टोस्टेरोन स्राव में बाधा उत्पन्न कर सकता है। एक शोध के अनुसार, शराब पीने के 30 मिनट बाद ही टेस्टोस्टेरोन का स्तर कम हो सकता है।

इसके अलावा, अगर आप दिनभर किसी भी तरह की शारीरिक गतिविधि नहीं करते हैं, इसके साथ ही आपकी जीवनशैली भी बहुत खराब है, तो इसका भी टेस्टोस्टेरोन के स्तर पर बहुत बुरा असर पड़ता है।

ज़्यादा मीठा खाने से इंसुलिन का स्तर बढ़ता है। जिससे शरीर में टेस्टोस्टेरोन का स्तर कम हो सकता है। ऐसे में ज़्यादा चीनी का सेवन करने से बचें।

Disclaimer: इंडिया न्यूज़ इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT