Momos Health Side Effects: पंजाब के तरनतारन से निकलकर के एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. पुलिस के मुताबिक, यहां मोमोज और चाप खाने के बाद दो मासूमों की जान चली गई. दरअसल, आजकल मोमोज प्रेम बच्चों से लेकर बड़ों तक में सिर चढ़कर बोल रहा है. हर गली-मोहल्लों से लेकर चौक-चौराहों पर फास्ट फूड का कारोबार फल-फूल रहा है. मोमोज के खतरे को देखते हुए पिछले दिनों दिल्ली एम्स ने इससे जुड़ी एक चेतावनी जारी की थी. पढ़िए क्या कहा था-
मोमोज खाने से पहले पढ़ें एम्स की यह चेतावनी. (Meta AI)
Momos Health Side Effects: पंजाब के तरनतारन से निकलकर के एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. पुलिस के मुताबिक, यहां मोमोज और चाप खाने के बाद दो मासूमों की जान चली गई. दरअसल, आजकल मोमोज प्रेम बच्चों से लेकर बड़ों तक में सिर चढ़कर बोल रहा है. हर गली-मोहल्लों से लेकर चौक-चौराहों पर फास्ट फूड का कारोबार फल-फूल रहा है.शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के लोगों के लिए इसमें टेस्टी वैरायटी मौजूद हैं. मोमोज जैसे ही प्लेट में शेजवान चटनी और मेयोनीज के साथ सजकर आते हैं तो हर किसी का दिल खुश हो जाता है. चिकन, सब्जी और पनीर की स्टफिंग के साथ नरम मोमोज का सेवन लोग चटनी के साथ चटखारा लेकर करते हैं. लेकिन आप जानते हैं कि आपकी ये माउथ वाटरिंग टिश आपकी जान को भी खतरे में डाल सकती है.
पिछले दिनों 50 वर्षीय इंसान की मोमोज खाने से मौत का मामला सामने आया था. इसके बाद दिल्ली एम्स ने इससे जुड़ी एक चेतावनी जारी की थी. इसके जरिए संस्थान इसके गंभीर नुकसान के बारे में बताया था. तो इस बार मोमोज खाने जाएं तो उससे पहले एम्स की यह चेतावनी जरूर पढ़ें.
दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने हाल ही में एक चेतावनी जारी की है कि लोग मोमोज से परहेज करें. एम्स ने लाल चटनी के साथ गर्म मोमोज खाने वाले मोमोज के शौकीनों को नसीहत दी है कि वो जब भी मोमोज खाएं उसे पूरी तरह चबाकर खाएं. सीधे निगलने से परहेज करें. मोमोज को निगलने से परेशानी बन सकती है. एक्सपर्ट्स की मानें तो मोमोज को बिना चबाए निगलने से यह पेट में फंस सकता है, जिससे जान भी जा सकती है. आइए जानते हैं कि मोमोज के कौन-कौन से साइड इफेक्ट है.
ब्लड शुगर होगा हाई: मोमोज का सेवन करने से ब्लड में शुगर का स्तर तेजी से बढ़ सकता है. मौदा से बने मोमोज पैंक्रियास को नुकसान पहुंचाते हैं और उसकी इन्सुलिन बनाने की क्षमता को खत्म कर देते हैं जिससे डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है.
चटनी से पाइल्स का खतरा: मोमोज की चटनी में मिर्च का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है. उसमें इस्तेमाल की जाने वाली घटिया मिर्च पाइल्स का कारण बन सकती है. अत्यधिक लाल मिर्च पाउडर का सेवन पाईल्स की समस्या का खतरा बढ़ा सकता है.
तेजी से बढ़ेगा मोटापा: मोमोज का सेवन करने से आप मोटापा के शिकार हो सकते हैं. मोमोज को बनाने में जो मैदा इस्तेमाल किया जाता है उसमें स्टार्च की मात्रा ज्यादा होती है. इसका सेवन तेजी से आपका मोटापा बढ़ाता है. ज्यादा मैदा खाने से कोलेस्ट्रॉल और ब्लड में ट्राइग्लिसराइड का स्तर बढ़ सकता है.
Bad Cholesterol Alert: हमारे शरीर में 2 तरह का कोलेस्ट्रॉल होता है गुड और बैड…
UP Toll Tax Increase: यूपी में बुधवार से राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर यात्रा करना…
Donald Trump Approval Rating: AF पोस्ट के हालिया विश्लेषण ने अमेरिकी राजनीति में हलचल मचा…
Arshdeep singh Last Over: आईपीएल 2026 में 31 मार्च को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस…
West bengal election 2026: पीएम की कुर्सी सामने थी, पर उन्होंने पार्टी के आदर्शों को…
Bihar Crime News: प्रॉपर्टी डीलर और रालोजपा नेता प्रभाकर सिंह (45) की हत्या कर दी…