Odisha Latest News: ओडिशा के कंधमाल जिले में 1 मार्च को नाबालिग छात्रा ने अपने निवास पर एक बच्चे को जन्म दिया. हालांकि, प्रसव के बाद नाबालिग छात्रा की तबीयत काफी खराब बताई जा रही है. उसकी नाजुक हालत को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंताएं बढ़ गई हैं.
ओडिशा में स्कूली छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म
Odisha News: ओडिशा के कंधमाल जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है. फिरिंगिया ब्लॉक के एक सरकारी हाई स्कूल में पढ़ने वाली और हॉस्टल में रहने वाली 9वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा मां बन गई है. इस खबर के फैलते ही पूरे जिले में हड़कंप मच गया है और बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में भारी आक्रोश है. जानकारी के मुताबिक, यह मामला नेदीपदर हाई स्कूल का है. बताया जा रहा है कि पिछले साल जब स्कूल में छुट्टियां हुई थीं, तब छात्रा अपने गांव गई हुई थी. जानकारी के अनुसार, घर पर रहने के दौरान ही वह अपने इलाके के एक युवक के संपर्क में आई और कथित तौर पर शारीरिक संबंध बनने के कारण वह गर्भवती हो गई.
छुट्टियों के बाद छात्रा वापस हॉस्टल लौट आई और नियमित रूप से स्कूल जाती रही, लेकिन कई महीनों तक उसकी गर्भावस्था पर किसी का ध्यान नहीं गया. बाद में जब स्कूल प्रबंधन को छात्रा की स्थिति का पता चला तो तुरंत उसके परिवार को सूचना दी गई और उसे घर भेज दिया गया.
1 मार्च 2026 को छात्रा ने अपने निवास पर एक बच्चे को जन्म दिया. हालांकि, प्रसव के बाद नाबालिग छात्रा की तबीयत काफी खराब बताई जा रही है. उसकी नाजुक हालत को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंताएं बढ़ गई हैं.
इस मामले में स्कूल के हेडमास्टर और छात्रा के परिजनों ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है.
पुलिस अब मुख्य रूप से दो बिंदुओं पर जांच कर रही है. पहला कि गर्भवती होने के पीछे जिम्मेदार युवक कौन है और दूसरा कि स्कूल और हॉस्टल स्तर पर क्या लापरवाही हुई? इतने महीनों तक प्रशासन की नजरों से यह बात कैसे छिपी रही?
कंधमाल के जिला कल्याण अधिकारी रबी नारायण मिश्रा ने इस पूरे मामले पर कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने कहा, “यह मामला प्रशासन के संज्ञान में आ चुका है और हमने मौजूदा नियमों के तहत जांच शुरू कर दी है. एक गहन जांच की जाएगी कि आखिर हॉस्टल की निगरानी में कहां चूक हुई. यदि स्कूल प्रशासन, वार्डन या किसी भी कर्मचारी की लापरवाही पाई जाती है, तो उनके खिलाफ कानून के तहत कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.”
फिलहाल प्रशासन की जांच में खास तौर पर हॉस्टल की निगरानी व्यवस्था और स्कूल प्रबंधन की सतर्कता में हुई संभावित लापरवाही की भी जांच की जाएगी.
Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…
US Visa Bond: अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए B-1/B-2 वीजा पर 10,000,…
हरिद्वार से वायरल हुए एक वीडियो में कथित तौर पर नशे में धुत चार लोग…
NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…
ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…
Shreyas Iyer Statement on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर…