<
Categories: हेल्थ

नाश्ते से पहले वर्कआउट: फैट लॉस, मेटाबॉलिज्म और सेहत पर क्या पड़ता है असर? जानिए एक्सपर्ट्स की राय

Morning Workout: अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि क्या रातभर खाली पेट रहने के बाद सुबह एक्सरसाइज करना शरीर की चर्बी जलाने और ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद कर सकता है,तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से.

Exercise Before Breakfast: सुबह खाली पेट एक्सरसाइज करना क्या वाकई कोई बड़ा हेल्थ सीक्रेट है? एक स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा हुआ. 6 हफ्तों तक ओवरवेट पुरुषों पर किए गए रिसर्च में पाया गया कि जो लोग नाश्ते से पहले वर्कआउट करते थे, उन्होंने खाने के बाद एक्सरसाइज करने वालों की तुलना में लगभग दोगुनी चर्बी बर्न की.खाली पेट एक्सरसाइज करने वालों की इंसुलिन प्रतिक्रिया ज्यादा बेहतर हो गई. यानी उनका शरीर ब्लड शुगर को ज्यादा प्रभावी तरीके से कंट्रोल कर पा रहा था. उनकी मांसपेशियों में ऐसे प्रोटीन भी बढ़े, जो ग्लूकोज को बेहतर ढंग से इस्तेमाल करने में मदद करते हैं.

एक नई स्टडी में पाया गया है कि सुबह नाश्ता करने से पहले एक्सरसाइज करना सेहत के लिए ज्यादा लाभकारी हो सकता है. यह शोध ‘Journal of Clinical Endocrinology and Metabolism’ में प्रकाशित हुआ है. इसमें यह देखा गया कि खाना खाने से पहले और बाद में व्यायाम करने से शरीर की चर्बी और इंसुलिन पर क्या असर पड़ता है.

कैसे हुई स्टडी?

यह 6 हफ्तों तक चली और इसमें 30 ऐसे पुरुष शामिल थे जिन्हें ओवरवेट या मोटापे की श्रेणी में रखा गया था. उन्हें तीन ग्रुपों में बांटा गया: 

  • पहला ग्रुप: नाश्ता करने के बाद एक्सरसाइज करता था
  • दूसरा ग्रुप: एक्सरसाइज करने के बाद नाश्ता करता था
  • तीसरा ग्रुप: अपनी दिनचर्या में कोई बदलाव नहीं करता था

क्या मिला रिजल्ट?

जो लोग नाश्ते से पहले एक्सरसाइज कर रहे थे, उन्होंने खाने के बाद एक्सरसाइज करने वालों की तुलना में लगभग दोगुनी चर्बी बर्न की. इसकी वजह यह है कि रातभर खाली पेट रहने से शरीर में इंसुलिन का स्तर कम होता है, जिससे एक्सरसाइज के दौरान शरीर ज्यादा फैट का इस्तेमाल करता है.हालांकि, वजन घटाने में दोनों एक्सरसाइज समूहों के बीच ज्यादा अंतर नहीं था. लेकिन जो लोग खाली पेट व्यायाम कर रहे थे, उनके शरीर में इंसुलिन बेहतर तरीके से काम कर रहा था. इससे ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिली.

मांसपेशियों पर असर

नाश्ते से पहले एक्सरसाइज करने वालों की मांसपेशियों में कुछ खास प्रोटीन की मात्रा बढ़ी. ये प्रोटीन ग्लूकोज को मांसपेशियों तक पहुंचाने में मदद करते हैं. यानी शरीर शुगर को बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर पा रहा था.दिलचस्प बात यह रही कि जो लोग पहले नाश्ता करके व्यायाम कर रहे थे, उनकी इंसुलिन प्रतिक्रिया कंट्रोल ग्रुप से बेहतर नहीं थी.

आगे क्या जानना जरूरी है?

यह स्टडी सिर्फ पुरुषों पर की गई थी, इसलिए महिलाओं पर इसके असर को समझने के लिए और रिसर्च की जरूरत है. साथ ही, इसमें हाई कार्बोहाइड्रेट नाश्ता दिया गया था. भविष्य में यह भी देखा जाएगा कि लो-कार्ब डाइट के साथ क्या परिणाम आते हैं.

 

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivashakti narayan singh

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today 11 April: पेट्रोल-डीजल के नए दामों ने मचाई हलचल! अभी टंकी फुल कराएं या थोड़ा करें इंतजार?

Petrol Diesel Price Today: तेल विपणन कंपनियां (OMCs) रोज सुबह 6:00 बजे ईंधन की कीमतें…

Last Updated: April 11, 2026 06:22:48 IST

UP Petrol Diesel Price 11 April: पेट्रोल-डीजल के बदले दामों ने बढ़ाई टेंशन! यूपी वालों को राहत या फिर बढ़ेगा खर्च?

Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां‌ (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 11, 2026 06:21:23 IST

Delhi Weather Forecast: दिल्ली में होगी बारिश या गर्मी करेगी परेशान, IMD ने जारी किया ताजा अलर्ट

Delhi NCR Weather Forecast 11 April 2026 :  दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज वीकेंड पर…

Last Updated: April 11, 2026 05:25:32 IST

Weather 11 April 2026: 13 राज्यों में अगले 72 घंटे मौसम की तबाही, अलर्ट जानकर ही निकलें घर से

Today Weather News 11 April 2026: उत्तर भारत के दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर…

Last Updated: April 11, 2026 05:19:59 IST

हैवानों ने तकिये के खोल से बांधा मुंह, कुएं के पास छोड़ा… भिलाई में बोरे से निकली 5 साल की मासूम

Chhattisgarh Crime News: दुर्ग ज़िले में, एक 5 साल की मासूम बच्ची एक बोरे के…

Last Updated: April 11, 2026 00:36:45 IST

ओटीटी पर छाईं खुशबू पाटनी, अभिषेक मल्हान के साथ होस्ट करेंगी ये रियलिटी शो

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी आर्मी में मेजर रह चुकी हैं. वहीं…

Last Updated: April 10, 2026 23:34:29 IST