Hindi News / Health / Night Sweating Sweat Start Dripping While Sleeping Sign Of 7 Dangerous Diseases

सोते समय टप-टप चूने लगता है पसीना? गर्मी नहीं इन 7 सबसे खतरनाक बीमारियों का है संकेत, सुन उड़ जाएगी रातों की नींद

Night Sweating: सोते समय खर्राटे लेने की आदत अधिकतर लोगों को होती है। इससे दूसरों की नींद में खलल पड़ता है। कुछ लोगों को सोते समय पसीना आता है। वे इसे नजरअंदाज कर देते हैं। क्या आप जानते हैं कि इसे नजरअंदाज करना आपको भारी पड़ सकता है? आमतौर पर गर्मी या भारी कंबल ओढ़ने की वजह से पसीना आ सकता है

BY: Preeti Pandey • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज),Night Sweating: सोते समय खर्राटे लेने की आदत अधिकतर लोगों को होती है। इससे दूसरों की नींद में खलल पड़ता है। कुछ लोगों को सोते समय पसीना आता है। वे इसे नजरअंदाज कर देते हैं। क्या आप जानते हैं कि इसे नजरअंदाज करना आपको भारी पड़ सकता है? आमतौर पर गर्मी या भारी कंबल ओढ़ने की वजह से पसीना आ सकता है, लेकिन अगर आपने एसी ऑन किया है या मौसम ठंडा है और फिर भी आपको पसीना आ रहा है, तो यह चिंता की बात है।

सोते समय पसीना आना सामान्य नहीं है। यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। डायबिटीज, हॉर्मोनल असंतुलन, हाइपरथायरायडिज्म या अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की वजह से भी ऐसा हो सकता है। ऐसे में इसे हल्के में लेने की बजाय इसकी असली वजह जानना जरूरी है। आज हम आपको सोते समय पसीना आने से होने वाली बीमारियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

ये कारण बनते है महिलाओं में Uric Acid तेजी से फैलाने की वजह, समय रहते लीजिए संभाल नहीं तो लाइफलांग पछताएंगे आप!

Night Sweating: सोते समय टप-टप चूने लगता है पसीना?

प्रोस्टेट कैंसर

प्रोस्टेट कैंसर पुरुषों में होने वाली एक गंभीर बीमारी है। अगर आपको रात को सोते समय बहुत पसीना आता है, तो यह प्रोस्टेट कैंसर का लक्षण हो सकता है। मुख्य रूप से प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित मरीजों को कोई इलाज कराते समय रात में बहुत पसीना आने लगता है। दवाओं की भारी खुराक लेना भी पसीने का कारण हो सकता है।

मोनोपॉज

अगर महिलाओं को रात को सोते समय बहुत पसीना आता है, तो यह मोनोपॉज का संकेत हो सकता है। इस दौरान हार्मोन में बदलाव होते हैं, जिसके कारण बड़ी उम्र की महिलाओं को रात में अधिक पसीना आ सकता है।

हाइपरथायरायडिज्म

हाइपरथायरायडिज्म एक ऐसी स्थिति है जब थायरॉयड ग्रंथि अत्यधिक मात्रा में थायरॉयड हार्मोन का उत्पादन करती है। जब हाइपरथायरायडिज्म अधिक सक्रिय हो जाता है, तो हमारा शरीर गर्मी और पसीने को बर्दाश्त नहीं कर पाता। ऐसी स्थिति में आपको एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

तनाव और चिंता

बहुत अधिक तनाव या चिंता लेने से भी रात को सोते समय पसीना आ सकता है। ऐसी स्थिति में दिल की धड़कन बढ़ जाती है। आपको घबराहट होने लगती है। इससे बचने के लिए आप कुछ व्यायाम कर सकते हैं। आप मेडिटेशन भी कर सकते हैं। जीवनशैली में बदलाव करके इस समस्या को दूर किया जा सकता है।

हृदय रोग का खतरा

हृदय रोग या हार्ट अटैक से पहले भी पसीना आता है। अगर आपको रात को सोते समय बहुत पसीना आ रहा है, तो यह हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है। इस स्थिति में एक बार अपने दिल की जांच जरूर करवाएं। ताकि हार्ट अटैक के सही कारणों का पता चल सके।

इस पत्ती को सिर्फ सूंघने भर से मिट जाती हैं 3 भयंकर बीमारियां, घर में भी उगा सकते हैं ‘कलियुग की संजीवनी’

मधुमेह

जब शरीर का शुगर लेवल अचानक कम हो जाता है, तो रात में पसीना आने लगता है। मधुमेह के रोगियों में रात में पसीना आना हाइपोग्लाइसीमिया या लो ब्लड शुगर का संकेत हो सकता है।

मोटापा

रात को सोते समय पसीना आने के पीछे मोटापा भी एक कारण हो सकता है। अगर आपका वजन बहुत बढ़ गया है तो इस स्थिति में जांच करवाएं। दरअसल, जब शरीर का वजन बहुत ज्यादा होता है तो मरीजों को गर्मी ज्यादा लगती है, जिसकी वजह से उन्हें बहुत पसीना आता है।

इस सफेद आटे से नहीं अब नही जाएगी जान! बस रोटी बनाने से पहले जरूर मिला लें ये 3 चीजें, बढ़ते डायबिटीज को लेगा दबोच

Tags:

Night Sweating
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue