Baby with Two Heads: ओडिशा के कंधमाल जिले में दो सिर वाले बच्चे का जन्म हुआ है, जो जिंदा है. उसे इलाज और निगरानी के लिए एम्स भुवनेश्वर में भर्ती कराया गया है. आइए जानते हैं ऐसी स्थिति कैसे और क्यों होती है?
दो सिर के साथ पैदा हुआ बच्चा
Baby with Two Heads: ओडिशा के कंधमाल जिले में दो सिर वाले एक बच्चे ने जन्म लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्चे का जन्म ब्रह्मपुर स्थित महाराजा कृष्ण चंद्र गजपति मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हुआ. बताया जा रहा है कि नवजात जिंदा है और सांस ले रहा है. बेहतर इलाज और लगातार निगरानी के लिए उसे एम्स भुवनेश्वर में भर्ती कराया गया है, जहां विशेषज्ञों की टीम उसकी स्थिति पर नजर रख रही है.
इस दुर्लभ स्थिति को मेडिकल साइंस में ‘डाइसेफेलिस पैरापैगस’ (Dicephalic Parapagus) कहा जाता है. आइए जानते हैं कि आखिर यह स्थिति क्या है और एक ही शरीर में दो सिर कैसे विकसित हो जाते हैं.
डाइसेफेलिस पैरापैगस, जुड़े हुए जुड़वां बच्चों (Conjoined Twins) का एक बेहद दुर्लभ प्रकार है. इसमें बच्चों का धड़ आपस में जुड़ा होता है. वहीं उसके सिर दो होते हैं. इस स्थिति में शरीर के अंदरूनी अंगों की बनावट और उनके काम करने की क्षमता अलग-अलग हो सकती है. बच्चे के जीवित रहने की संभावना उसकी शारीरिक संरचना और हृदय, फेफड़ों जैसे महत्वपूर्ण अंगों की स्थिति पर निर्भर करती है.
विशेषज्ञों के अनुसार, जुड़े हुए जुड़वां बच्चों के विकसित होने को समझाने के लिए दो प्रमुख सिद्धांत बताए जाते हैं. पहला है फिशन थ्योरी, जिसके मुताबिक निषेचन के लगभग 13 से 15 दिन बाद भ्रूण का विभाजन पूरी तरह नहीं हो पाता. दूसरा है फ्यूजन थ्योरी, जिसके अनुसार शुरुआती भ्रूण आपस में जुड़ जाते हैं.
गर्भावस्था के दौरान अल्ट्रासाउंड की मदद से जुड़े हुए जुड़वां बच्चों की पहचान की जा सकती है. हाई-रिजॉल्यूशन अल्ट्रासाउंड से कुछ मामलों में गर्भावस्था के आठवें सप्ताह के आसपास ही इस स्थिति का पता चल सकता है. इससे डॉक्टरों को बच्चों की शारीरिक संरचना समझने और माता-पिता को जरूरी चिकित्सकीय परामर्श देने में मदद मिलती है. कानूनी नियम के हिसाब से गर्भपात किया जा सकता है.
डाइसेफेलिस पैरापैगस जैसे मामलों में बच्चे के जीवित रहने की संभावना उसकी शारीरिक बनावट, हृदय और फेफड़ों जैसे महत्वपूर्ण अंगों की स्थिति पर निर्भर करती है. ऐसे मामलों में जन्म के बाद विशेष चिकित्सा देखभाल की जरूरत पड़ सकती है.
माता भगवती देवी शर्मा जन्म शताब्दी महोत्सव 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक इंदिरा गांधी…
सूरत (गुजरात) [भारत], 13 अक्टूबर: आर्सेलरमित्तल और निप्पॉन स्टील के संयुक्त उद्यम एएम/एनएस इंडिया ने प्रधानमंत्री…
Maharashtra Farmers Drought Relief: महाराष्ट्र में सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए राहत…
पूर्व जिला परिषद सदस्य रमेश कुमार माली की पुत्री एवं बीए की छात्रा भावना ने…
सूरत (गुजरात) [भारत], 14 अक्टूबर: गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सूरत में अवैध…
LTCG Tax Removal Benefits: फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने इस मुद्दे पर एक अहम बयान…