<
Categories: हेल्थ

हर 8वें पुरुष में शुक्राणुओं की संख्या कम! मर्दों में क्यों बढ़ रहा बांझपन? ऐसे बूस्ट करें फर्टिलिटी

Male Fertility Boost Tips: आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल का असर पुरुषों की फर्टिलिटी पर भी पड़ रहा है. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के मुताबिक, पिछले 50 सालों के दौरान पुरुषों की प्रजनन क्षमता में जबर्दस्त गिरावट आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, 40 की उम्र से पहले हर 8 में से एक पुरुष में शुक्राणुओं की संख्या कम देखी जा रही है. आइए जानते हैं फर्टिलिटी बूस्ट करने के तरीके-

Male Fertility Boost Tips: आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल का असर पुरुषों की फर्टिलिटी पर भी पड़ रहा है. इसी का नतीजा है कि, पुरुषों के स्पर्म काउंट में तेजी से गिरावट देखी जा रही है. परेशानी यहां तक बढ़ चुकी है कि, प्रेग्नेंसी के लिए बड़ी संख्या में लोग आईवीएफ तकनीक सहारा ले रहे हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक, 40 की उम्र से पहले हर 8 में से एक पुरुष में शुक्राणुओं की संख्या कम देखी जा रही है. कहने का मतलब है कि, जितनी भी महिलाओं को कंसीव करने में दिक्कत होती है उनमें से 40 प्रतिशत ऐसे मामले होते हैं जिनमें पुरुष जिम्मेदार होते हैं. इससे निजात पाने के लिए पुरुष तमाम उपाय करते हैं. लेकिन, लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करके, आप अपनी स्पर्म क्वालिटी और क्वांटिटी को बढ़ा सकते हैं. आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में-

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के मुताबिक, पिछले 50 सालों के दौरान पुरुषों की प्रजनन क्षमता में जबर्दस्त गिरावट आई है. बता दें कि एक वयस्क पुरुष में कम से कम एक मिलीमीटर सीमेन में 15 मिलियन या 1.5 करोड़ स्पर्म होना चाहिए, लेकिन अब संख्या घटी है. हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि, मर्दों की मर्दानगी कमजोर करने के लिए मुख्य रूप से अनहेल्दी लाइफस्टाइल सबसे ज्यादा जिम्मेदार है. इसके कारण पुरुष अक्सर थके-थके रहते हैं और कुछ भी काम करने में नाकाम हो जाते हैं.

पुरुषों की फर्टिलिटी बूस्ट करने के उपाय

टमाटर को डाइट में शामिल करें: स्पर्म यानी शुक्राणु पूरी तरह से टैडपोल आकार के नहीं होते हैं. और ज्यादातर स्पर्म अंडे तक पहुंचने तक विकृत हो जाते हैं. इसलिए जरूरी है कि आप खाने में एंटी ऑक्सीडेंट और लाइकोपीन की मात्रा बढ़ाएं. हार्वर्ड के वैज्ञानिकों का कहना है कि एंटीऑक्सिडेंट लाइकोपीन से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना ज़रूरी है. जैसे टमाटर का सॉस खाएं, सूप पिएं. एक चौथाई कप सॉस में 8,500 माइक्रोग्राम लाइकोपीन होता है.

रेगुलर एक्सरसाइज करें: जिम में पसीना बहाना भी बहुत जरूरी है इससे स्पर्म क्वालिटी बेहतर होती है. हार्वर्ड के शोधकर्ताओं के मुताबिक जो लोग रेगुलर एक्सरसाइज करते हैं. उनके उनका स्पर्म काउंट 33 अधिक होता है. जबकि जो लोग व्यायाम से दूर रहते हैं, उनके अकाउंट में गिरावट भी मिली है. रेगुलर एक्सरसाइज से सिर्फ स्पर्म काउंट ही नहीं बढ़ता बल्कि टेस्टोस्टरॉन का स्तर भी बेहतर होता है.

मोबाइल से दूरी बनाएं: मोबाइल के अधिक इस्तेमाल से भी स्पर्म क्वॉलिटी पर असर पड़ता है. जो पुरुष अधिक फोन का इस्तेमाल करते हैं, शोध के मुताबिक उनका स्पर्म काउंट कम रहता है. बता दें कि, फोन से निकलने वाली इलेक्ट्रोमैगनेटिक तरंगे स्पर्म पर असर डालती हैं. एग रिलीज होने के 12 से 14 घंटे के अंदर स्पर्म को अपना काम करना होता है. ऐसा कह सकते हैं कि गर्भधारण पूरी तरह से स्पर्म के तैरने की रफ्तार पर निर्भर करता है. इसलिए फोन से दूर रहें.

ल्यूब के यूज से बचें: हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि, अगर बच्चे की प्लानिंग कर रहे हैं तो ल्यूब के इस्तेमाल से दूर रहें. भले ही पैकिंग पर लिखा हो कि ये नेचुरल है मगर इनमें मौजूद कैमिकल स्पर्म की गुणवत्ता को खराब कर सकते हैं.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

Salman Khan: सलमान खान ने पहने ‘फटे हुए जूते’? वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी; कीमत सुनकर पकड़ लेंगे सिर!

Salman Khan Viral Shoe: सलमान खान के 'फटे जूतों' का वीडियो वायरल, ये कैसा फैशन?…

Last Updated: April 5, 2026 22:12:08 IST

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख माह की पहली एकादशी कब है? जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पारण का समय

Vaishakh Ekadashi 2026: वैशाख का महीना भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है और इसे…

Last Updated: April 5, 2026 21:59:04 IST

UP Board: अब नहीं चलेगी ‘कमीशनखोरी’! यूपी बोर्ड ने सभी स्कूलों में सरकारी किताबें की अनिवार्य, नियम तोड़ा तो खैर नहीं

UP बोर्ड का बड़ा फैसला! सत्र 2026-27 से 9वीं-12वीं के लिए केवल अधिकृत सरकारी किताबें…

Last Updated: April 5, 2026 21:48:32 IST

दिल्ली में बड़ा आतंकी हमला नाकाम! स्पेशल सेल और मुंबई ATS ने संदिग्धों को दबोचा, जैश-ए-मोहम्मद से मिला कनेक्शन

Delhi Bomb Blast Conspiracy: दिल्ली में एक बड़ी आतंकवादी घटना होते-होते टल गई. दिल्ली पुलिस…

Last Updated: April 5, 2026 21:31:13 IST

Viral Video: बीच सड़क पर स्कॉर्पियो से ‘कुश्ती’ लड़ने लगे दो दोस्त, आधे घंटे तक मचाया तांडव! वीडियो वायरल

Gurugram Scorpio Viral Video: गुरुग्राम के धनवापुर में दो दोस्तों ने बीच सड़क पर अपनी…

Last Updated: April 5, 2026 21:18:29 IST