<
Categories: हेल्थ

Pregnancy Gingivitis: प्रेग्नेंसी में ओरल हेल्थ का जरूर रखें ध्यान रखना, वरना प्रीमैच्योर डिलीवरी का बढ़ जाएगा खतरा

Pregnancy and Oral Health: हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, गर्भावस्था में मसूड़ों में सूजन, खून आना और इंफेक्शन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं, जिसे 'प्रेग्नेंसी जिंजिवाइटिस' कहा जाता है. अगर समय रहते इन समस्याओं का इलाज न किया जाए, तो यह गंभीर रूप ले सकती हैं और मां के साथ-साथ गर्भ में पल रहे शिशु के स्वास्थ्य पर भी असर डाल सकती हैं.

Pregnancy and Oral Health: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए. क्योंकि, इस दौरान उनके शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं. इनका असर केवल अंदरूनी स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि ओरल हेल्थ यानी मुंह और दांतों की सेहत पर भी पड़ता है. यही कारण है कि इस दौरान ओरल हेल्थ का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, गर्भावस्था में मसूड़ों में सूजन, खून आना और इंफेक्शन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं, जिसे ‘प्रेग्नेंसी जिंजिवाइटिस’ कहा जाता है. अगर समय रहते इन समस्याओं का इलाज न किया जाए, तो यह गंभीर रूप ले सकती हैं और मां के साथ-साथ गर्भ में पल रहे शिशु के स्वास्थ्य पर भी असर डाल सकती हैं. अब सवाल है कि आखिर, प्रेग्नेंसी में ओरल हेल्थ का ध्यान रखना क्यों जरूरी? परेशानी से बचने के लिए क्या करें? इस बारे में बता रही हैं एम्स रायबरेली की गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. ज्योत्सना देवी-

प्रेग्नेंसी में ओरल हेल्थ का ध्यान रखना जरूरी क्यों?

डॉक्टर कहती हैं कि खराब ओरल हेल्थ का संबंध समय से पहले डिलीवरी और कम वजन वाले बच्चे के जन्म से भी जोड़ा गया है. इसलिए डॉक्टर गर्भवती महिलाओं को नियमित रूप से दांतों की सफाई, सही ब्रशिंग और समय-समय पर डेंटल चेकअप जरूर कराना चाहिए. दरअसल, इस खास दौर में थोड़ी सी लापरवाही बड़ी समस्या बन सकती है, इसलिए बेहतर है कि ओरल हेल्थ को नजरअंदाज न करें और मां-बच्चे दोनों की सेहत का पूरा ध्यान रखें.

प्रेग्नेंसी में क्यों बढ़ती है दांतों की समस्या

करीब 70% महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान मसूड़ों से जुड़ी समस्याएं झेलनी पड़ती हैं. लंबे समय तक नज़रअंदाज़ करने पर आगे चलकर यह जिंजीवाइटिस गंभीर बीमारियों की वजह भी बन सकती हैं. दरअसल प्रेग्नेंसी के दौरान बॉडी में हॉर्मोन लेवल तेज़ी से बदलता है, जिससे मसूड़ों में ब्लड फ्लो बढ़ जाता है. यह मसूड़ों में सूजन और सेंसिटिविटी बढ़ाने की वजह बनता है. महिलाएं इस दौरान दांत साफ करने में दर्द का सामना करती हैं और इसी वजह से दांतों में फंसे खाने के कण और पनपने बैक्टीरिया ओरल हेल्थ को नुकसान पहुंचाते हैं. इसके अलावा पेट में गैस और एसिडिटी बनने से टूथ इनेमल कमज़ोर होते चले जाते हैं.

भ्रूण की सेहत पर क्या पड़ सकता प्रभाव

डॉक्टर कहती हैं कि, प्रेग्नेंसी जिंजीवाइटिस मां के अलावा अजन्मे बच्चे के लिए भी खतरनाक होता है. इसकी वजह से मिसकैरेज, प्रीमैच्योर डिलीवरी, लो बर्थ वेट के अलावा बच्चे में ब्रेन इंजरी, देखने की क्षमता में कमी या फिर न सुन पाने जैसी समस्याएं भी विकसित हो सकती है. इसलिए मां और बच्चे दोनों की सेहत का ध्यान रखने के लिए खानपान और लाइफस्टाइल ओरल हेल्थ पर ध्यान देना बेहद ज़रूरी है.

प्रेग्नेंसी जिंजीवाइटिस से कैसे करें बचाव

  • प्रेग्नेंसी के दौरान मसूड़े सेंसटिव हो जाते हैं, इसलिए सॉफ्ट ब्रश का इस्तेमाल करें.
  • डेंटिस्ट की दी गई सलाह के हिसाब से दिन भर में एक या दो बार फ्लॉस ज़रूर करें.
  • मीठी चीज़ों को खाने से परहेज़ करें. ये दांत में चिपककर बैक्टीरिया की प्रॉब्लम बढ़ा सकते हैं.
  • डेंटिस्ट की सलाह के हिसाब से ही प्रेग्नेंसी में माउथवॉश का इस्तेमाल करें.
  • डेंटिस्ट को अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताएं और ज़रूरत के हिसाब से ट्रीटमेंट लें.
Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

Bhatinda News: नाबालिग बेटी को पिता ने किया गर्भवती, 15 वर्षीय नाबालिग ने बेटी को दिया जन्म, आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…

Last Updated: October 11, 2026 11:16:02 IST

रिहा हुए अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास, कोर्ट ने सामने रखी ऐसी शर्त; सुन प्रदर्शनकारियों  के उड़ जाएंगे होश

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…

Last Updated: October 11, 2026 11:01:46 IST

Ind vs WI Live Streaming: हार का बदला लेने उतरेगी अय्यर की टीम, जानें कब और कहां देखें मुकबाला

India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…

Last Updated: October 11, 2026 10:50:14 IST

Dhruv Rathee: पुलिस हिरासत से रिहा हुए ध्रुव राठी, पुलिस ने दी खतरनाक वार्निंग; भारत में नहीं कर सकते ये काम

Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…

Last Updated: October 11, 2026 10:41:35 IST

Lucknow Crime: नाक से खून, टूटी हड्डियां…लिव-इन पार्टनर की लाश छोड़ भागी प्रेमिका, कमरे का मंजर देख कांप गई पुलिस

Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…

Last Updated: October 11, 2026 10:24:03 IST

CJP Protest: क्या जेल जाएंगे अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास? CJP के तीनों नेताओं की आज कोर्ट में पेशी; रत्ना सिंह ने किया खुलासा

CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…

Last Updated: October 11, 2026 10:07:54 IST