Janhvi Kapoor: बीते कई दिनों से फिल्म 'पेद्दी' में जान्हवी कपूर के बोल्ड सीन को लेकर विवाद चल रहा है. जया बच्चन से लेकर कंगना रनौत और करीना कपूर खान ने भी कहा कि स्क्रीन पर महिलाओं को एक वस्तु की तरह दिखाया जाता है. अब फिल्म के निर्देशक ने इस पर चुप्पी तोड़ी है.
जान्हवी कपूर
साउथ स्टार राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ में महिलाओं के चित्रण को लेकर बहस बढ़ती जा रही है. इंटरनेट पर नेटिजंस ने जाह्नवी कपूर के किरदार को फिल्म में वस्तु की तरह पेश करने पर फिल्म की आलोचना की. इसके बाद, कई हस्तियों ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त की है. अब फिल्म के डायरेक्टर बुची बाबू सना ने प्रतिक्रिया दी है. इसके साथ ही फिल्म के कई बोल्ड सीन हटा दिए गए हैं. जानिए निर्देश ने क्या कहा.
फिल्म ‘पेद्दी’ के निर्देशक बुची बाबू सना ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में कहा कि फिल्म में जाह्नवी कपूर के कुछ दृश्यों को लेकर लोगों की गलत धारणाएं बन गई थीं और उन्होंने यह भी कहा कि राम चरण अभिनीत इस फिल्म में जाह्नवी कपूर के किरदार अचियम्मा को कई लोगों ने गलत समझा था. डायरेक्टर ने बताया, ‘मेरी राय में, कई लोगों ने जाह्नवी कपूर के किरदार को एक अच्छी कहानी में अनावश्यक समझकर गलत व्याख्या की है.’
निर्देशक ने आगे कहा, ‘इस फिल्म में मैंने थोड़ा हटकर काम किया, क्योंकि ‘पेद्दी’ एक दूरदराज इलाके से आता है, पहाड़ियों से बहुत दूर. मैं उसकी असलियत दिखाना चाहता था और अंत में उसे सुधारते हुए यह कहना चाहता था कि यह लड़का अपनी परवरिश और माहौल की वजह से ऐसा है. ऐसे किरदार के लिए, वह सोचता है कि उसे अपनी प्रेमिका से शादी करनी ही होगी.’
डायरेक्टर ने यह भी कहा कि कुछ जगहों पर फिल्मांकन में गड़बड़ी हुई है. उन्होंने कहा, ‘इस प्रक्रिया में, कुछ शॉट्स भ्रामक हो गए. हमने उन्हें हटाने के लिए सुधारात्मक कदम उठाए हैं और उन्हें हटा दिया है.’
फिल्म पेद्दी में राम चरण और जान्हवी कपूर के अलावा शिव राजकुमार, जगपति बाबू, बोमन ईरानी और उपेंद्र लिमये जैसे कलाकार हैं. विवाद के बावजूद यह फिल्म दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है.
Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…
Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…
पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…
India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…
Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…