होम / Stomach Problem Remedies: वीकेंड पार्टी के बाद हो रही है एसिडिटी, तो अपनाएं ये चमत्कारी घरेलू नुस्खे

Stomach Problem Remedies: वीकेंड पार्टी के बाद हो रही है एसिडिटी, तो अपनाएं ये चमत्कारी घरेलू नुस्खे

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : April 3, 2024, 8:38 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Remedies For Stomach Problems: वीकेंड पर पार्टियां, मौज मस्ती सभी लोग करते हैं और करना भी चाहिए। क्योंकि सारा हफ्ता काम करने के बाद खुद को समय देना बहुत जरूरी है। लेकिन पार्टी में ज्यादा मसालेदार, क्रिस्पी और तीखे खाने की वजह से कुछ लोगों को एसिडिटी, पेट में जलन और डायरिया जैसी प्रॉब्लम हो जाती है। ऐसे में आपको ये आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए। ऐसे लोग जिन्हें पार्टी करने के बाद एसिडिटी या फिर डायरिया की समस्या होती है। उन्हें ये 5 घरेलू नुस्खे जरूर अपनाने चाहिए।

1. हल्दी का पानी

अगर आपको भी पार्टी करने के बाद एसिडिटी या फिर डायरिया की प्रॉब्लम होती है तो आपको हल्दी का पानी पीना चाहिए। हल्दी में पाया जानेवाला करक्यूमिन नामक तत्व एंटीऑक्सीडेंट्स की तरह काम करता है और आंतों की सूजन कम करता है। फूड पॉयजनिंग और पेट फूलने जैसी परेशानियों से आराम पाने के लिए आप हल्दी के पानी का सेवन कर सकते हैं। इससे पेट की परेशानियां कम होती हैं।

सुबह खाली पेट जीरा अजवाइन के पानी का सेवन करती हैं Katrina Kaif, मिलते है ये ढेरों फायदे – India News

2. पुदीना

पेट की परेशानियों से राहत पाने के लिए पुदीने की पत्तियां भी बेस्ट ऑप्शन है। पेट साफ करने, पाचन शक्ति बढ़ाने और पेट की गैस को कम करने के लिए पुदीने की पत्तियों का सेवन करें।. यह इनडाइजेशन, मतली और गैस जैसी समस्याएं कम करती हैं।

3. अजवाइन

वैसे तो अजवाइन का सेवन रसोई में कई डिशों का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन पेट की परेशानियों से राहत पाने के लिए भी अजवाइन का सेवन किया जा सकता है। ब्लोटिंग या पेट फूलने की समस्या से आराम पाने के लिए अजवाइन का सेवन किया जा सकता है। क्योंकि अजवाइन में थाइमोल नामक कम्पाउंड पाया जाता है जो आंतों को हेल्दी बनाता है।

Katrina Kaif की तरह पाना चाहते हैं परफैक्ट निखार, तो फॉलो करें उनका ये खास स्किन केयर रुटीन – India News

4. लहसुन

अगर खाने में लहसुन का इस्तेमाल ना किया जाये तो खाने का स्वाद कुछ कम रह जाता है। लेकिन पेट साफ करना हो तो लहसुन किसी से पीछे नहीं है। डाइजेस्टिव पॉवर बढ़ाने के लिए लहसुन का सेवन लाभकारी माना जाता है।. ये गट में गुड बैक्टेरिया को बढ़ाता है। लहसुन में प्रीबायोटिक तत्व और एंटी-माइक्रोबियल तत्व पाए जाते हैं जो डाइजेशन से जुड़ी परेशानियां कम करते हैं। अगर आप डाइजेशन से जुड़ी कोई भी प्रॉब्लम हो रही है तो आप लहसुन का सेवन कर सकते हैं।

5. अदरक

सर्दियों में चाय से लेकर खाना पकाने तक में अदरक का सेवन किया जाता है। लेकिन पेट से जुड़ी कोई भी परेशानी हो तो भी आप अदरक या फिर अदरक की चटनी का सेवन कर सकते हैं। अदरक चबाने से पाचनशक्ति बढ़ती है। इससे पेट में हेल्दी बैक्टेरिया बढ़ता है और पेट की परेशानियों जैसे ब्लोटिंग, पेट दर्द और अन्य परेशानियों से आराम मिलता है।.

अगर आप वीकेंड पर पार्टी का भरपूर मजा लेते हैं और अगली सुबह आपको भी पेट से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है तो आपको ये सभी नुस्खे जरूर अपनाने चाहिए। क्योंकि ये सभी बहुत ही घरेलू इलाज हैं और इनसे किसी भी तरह का कोई साइड इफेक्ट नहीं होगा। ऐसे में बेहतर यही है कि आप पेट को हेल्दी और फिट बनाए रखने के लिए ये सभी आसान और घरेलू टिप्स अपना सकते हैं।

Written by Prashant Pratap Singh

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT