<
Categories: हेल्थ

Weight loss Tips: आलू या फिर शकरकंदी… वजन घटाने के लिए कौन अधिक फायदेमंद? जानिए किसे खाने से क्या मिलेगा

Sweet Potato vs Potato For Weight loss: एक कंफ्यूजन अक्सर लोगों में बनी रहती है, कि वजन घटाने के लिए आलू खाएं या फिर शकरकंद? अगर आप भी इसी कंफ्यूजन में हैं तो एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए. इस बारे में India News को बता रही हैं नोएडा की डाइटिशियन अमृता मिश्रा-

Sweet Potato vs Potato For Weight loss: शरीर का बढ़ता वजन आज सबसे बड़ी परेशानी बनकर उभरा है. दुनियाभर में इससे पीड़ितों की फेहरिस्त लंबी है. मोटापा घटाने के लिए लोग तमाम हेल्दी चीजों का खानपान करते हैं. लेकिन, एक कंफ्यूजन अक्सर लोगों में बनी रहती है, कि वजन घटाने के लिए आलू खाएं या फिर शकरकंद? अगर आप भी इसी कंफ्यूजन में हैं तो एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए. हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि, वजन घटाने में ज्यादा फाइबर और कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स की वजह से शकरकंदी थोड़ा बेहतर विकल्प माना जाता है. हालांकि, अगर आलू को सही मात्रा में और हेल्दी तरीके से पकाकर खाया जाए, तो वह भी वजन कम करने में मदद कर सकता है. इसलिए वजन कम करने के लिए खाने का चुनाव बहुत जरूरी होता है. खासकर, कार्बोहाइड्रेट वाले खाने को लेकर लोगों में अक्सर कन्फ्यूजन रहते हैं. ऐसे में, आलू और शकरकंदी में से कौन सा वजन कम करने के लिए अच्छा है? इस बारे में India News को बता रही हैं नोएडा की क्लीनिकल डाइटिशियन अमृता मिश्रा-

शकरकंदी और आलू की न्यूट्रिशन वैल्यू क्या है?

एक्सपर्ट की मानें तो, अगर सही तरीके और सही मात्रा चुनी जाए, आलू और शकरकंदी दोनों को ही बैलेंस्ड डाइट में शामिल किया जा सकता है. बता दें कि, ये दोनों ही नेचुरल फूड्स हैं, बेहद कम कीमत में मिलते हैं और कई तरह से पकाकर खाए जा सकते हैं. हालांकि, इनका न्यूट्रिशन, पाचन और ब्लड शुगर पर असर अलग-अलग होता है.

शकरकंदी और आलू की कैलोरी क्या है?

आलू और शकरकंदी की कैलोरी की बात करें तो, दोनों में लगभग बराबर की कैलोरी होती है. फिर भी, शकरकंदी में थोड़ी कम कैलोरी होती है, जो वजन घटाने वालों के लिए फायदेमंद हो सकती है. फाइबर वजन कम करने में बहुत जरूरी है. शकरकंदी में आलू से ज्यादा फाइबर होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है, बार-बार भूख नहीं लगती और पाचन भी अच्छा रहता है. इसी वजह से डाइट करने वालों के लिए शकरकंदी को बेहतर माना जाता है.

वजन घटाने के लिए दोनों में क्या खाएं?

एक्सपर्ट की मानें तो, आलू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है, जिससे ब्लड शुगर जल्दी बढ़ता है और जल्दी भूख लग सकती है. वहीं, शकरकंदी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम या मीडियम होता है, जिससे एनर्जी धीरे-धीरे मिलती है और ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है. दोनों ही पेट भरने वाले होते हैं, लेकिन शकरकंदी में ज्यादा फाइबर और कॉम्प्लेक्स कार्ब्स होते हैं, जिससे लंबे समय तक पेट भरा रहता है और बार-बार स्नैक्स खाने की आदत कम हो सकती है.

आलू और शकरकंदी कैसे खाना फायदेमंद?

आलू या शकरकंदी में से कुछ भी खाएं, अगर उसे तला जाए तो वजन कम करने के फायदे कम हो जाते हैं, क्योंकि उसमें ज्यादा तेल और कैलोरी आ जाती है. इसकी जगह कम तेल में उबालना, भूनना या एयर फ्राई करना बेहतर है. इसलिए, कैसे पकाकर खाते हैं, उसी में फायदा छुपा है. अगर वजन कम करना है, तो ज्यादा फाइबर और कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स की वजह से शकरकंदी थोड़ा बेहतर है. फिर भी, आलू को भी सही मात्रा और हेल्दी तरीके से खाया जाए तो वह भी वजन कम करने में मदद कर सकता है.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

Khesari Lal Yadav New Song: खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘रोटी गरम’ रिलीज, नम्रता मल्ला संग रोमांस की सारी हदें की पार

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Gana: भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना…

Last Updated: April 8, 2026 21:29:39 IST

इंडोनेशियाई शख्स ने पेश की सेवा की मिसाल, 122 साल की बेबस माँ को बच्चे की तरह दुलारते बेटे ने जीता दुनिया का दिल!

इंडोनेशिया से एक विडियो एक व्यक्ति अपनी 122 वर्षीय वृद्ध मां के साथ रहता है…

Last Updated: April 8, 2026 21:14:23 IST

FSSAI Action: असली पनीर की पहचान अब होगी आसान! 1.65 लाख सैंपल्स फेल, कंपनियों पर लगा 154 करोड़ रुपए का जुर्माना

FSSAI की जांच में 17% फूड सैंपल फेल! कंपनियों पर 154 करोड़ का जुर्माना लगा…

Last Updated: April 8, 2026 21:09:27 IST

Maharashtra: दोस्त की शादी में DJ पर डांस करते-करते युवक की निकल गई जान, अचानक गिरने पर लोगों का लगा मजाक

Maharashtra Latest News: महाराष्ट्र के चंद्रपुर में दर्दनाक घटना ने शादी की खुशियों को पल…

Last Updated: April 8, 2026 21:04:40 IST

सावधान! आ रहा सदी का सबसे ताकतवर सुपर एल नीनो, मौसम में होगा खतरनाक बदलाव; भारत पर क्या असर पड़ेगा?

सुपर एल नीनो: प्रशांत महासागर में बन रहे सुपर एल नीनो से दुनिया में मौसम…

Last Updated: April 8, 2026 21:00:10 IST

खुद हिंदू होकर बेटे को सिखा रही नमाज! कैंसर से जूझ रही दीपिका कक्कड़ ने शेयर किया वीडियो

Dipika Kakar: दीपिका कक्कड़ इन दिनों कैंसर से जूझ रही है. जिसको लेकर उनका ट्रीटमेंट…

Last Updated: April 8, 2026 20:33:23 IST