<
Categories: हेल्थ

थकान मिटा देंगे ये 5 योगासन..! तनाव की भी हो जाएगी छुट्टी, नियमित अभ्यास से मांसपेशियों में भी आ जाएगी जान

Yoga Benefits For Stress: सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी डाइट के साथ योग और एक्सरसाइज तीनों बेहद जरूरी है. खासतौर पर योगासन. बता दें कि, योग हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है, जो न सिर्फ शरीर को स्वस्थ बनाता है बल्कि मन को भी शांति और संतुलन देता है. अब सवाल है कि आखिर तनाव दूर करने के लिए कैसे योग करें? तनाव दूर करने में योगासन कैसे कारगर? आइए जानते हैं इस बारे में-

Yoga Benefits For Stress: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी ने इंसान को ढेरों कष्ट दिए हैं. तनाव ऐसी ही गंभीर समस्याओं में से एक है. हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि, सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी डाइट के साथ योग और एक्सरसाइज तीनों बेहद जरूरी है. खासतौर पर योगासन. बता दें कि, योग हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है, जो न सिर्फ शरीर को स्वस्थ बनाता है बल्कि मन को भी शांति और संतुलन देता है. कई ऐसे योगासन हैं जो तनाव को चुटकियों में दूर करने की क्षमता रखते हैं. अब सवाल है कि आखिर तनाव दूर करने के लिए कैसे योग करें? तनाव दूर करने में योगासन कैसे कारगर? आइए जानते हैं इस बारे में-

तनाव दूर करने में योग कैसे कारगर

रोज योगासन करने से खून का बहाव उल्टी दिशा में यानी सिर की तरफ होता है, जिससे दिमाग को ज्यादा ऑक्सीजन मिलती है. इससे सिरदर्द, तनाव और डिप्रेशन जैसी समस्याएं कम हो सकती हैं. यही नहीं, रोजाना अभ्यास करने से आत्मविश्वास और एकाग्रता में भी बढ़ोतरी होती है.

थकान और तनाव मिटाने वाले योगासन

बालासन: योगा ट्रेनर के मुताबिक, बालासन एक आरामदायक योग मुद्रा है जो शरीर और मन दोनों को रिलैक्स करती है. इसमें जमीन पर घुटनों के बल बैठकर, माथा जमीन से लगाकर और हाथ आगे फैलाकर गहरी सांस लेनी होती है. यह आसन मानसिक थकान, सिरदर्द और चिंता को कम करता है.

श्वासन: शवासन सबसे आसान लेकिन सबसे प्रभावी आसनों में से एक है. इसमें फर्श पर लेटकर आंखें बंद कर लें और शरीर को पूरी तरह ढीला छोड़ दें. धीमी और गहरी सांसों पर ध्यान केंद्रित करने से मन शांत होता है और तनाव कम होता है.

वृक्षासन: वृक्षासन से शरीर का संतुलन और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता बढ़ती है. यह आसन मानसिक एकाग्रता को मजबूत करता है और तनाव को दूर करने में मदद करता है. इसे करने के लिए एक पैर पर खड़े होकर दूसरे पैर को जांघ पर टिकाएं और हाथों को ऊपर की ओर जोड़ लें.

सुखासन: सुखासन ध्यान और प्राणायाम के लिए आदर्श मुद्रा है. यह सीधी रीढ़ के साथ क्रॉस-लेग बैठने की मुद्रा है जिसमें आप आंखें बंद करके श्वास-प्रश्वास पर ध्यान देते हैं. यह आसन तुरंत मानसिक शांति देता है.

पश्चिमोत्तानासन: पश्चिमोत्तानासन शरीर की लचक बढ़ाने के साथ-साथ मन को भी शांत करता है. इसमें बैठकर पैरों को सीधा रखें और धीरे-धीरे आगे झुककर पैरों को पकड़ें. यह आसन तनाव, चिंता और थकान को कम करने में मदद करता है.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

Delhi: गैंगवार की गोलियों का शिकार बना 6 साल का मासूम, ट्यूशन से लौटते वक्त लगी गोली; 2 आरोपियों का एनकाउंटर

New Usmanpur Firing Case: शाम के समय तीन हथियारबंद बदमाशों ने अचानक धर्मेंद्र नाम के…

Last Updated: June 2, 2026 00:01:54 IST

Viral Video: आखिर उस लिफाफे में क्या था? विराट कोहली बार-बार मांगते रहे, अनुष्का ने नहीं किया खुलासा

Viral Video: आईपीएल फाइनल के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बीच मैदान पर…

Last Updated: June 1, 2026 22:10:09 IST

Joke of the Day: दामाद जी इतने डरे हुए क्यों हो? सास के पूछने पर मिला ऐसा जवाब, सुनकर खूब लगाएंगे ठहाके

Funny Jokes of the Day: आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी…

Last Updated: June 1, 2026 20:06:41 IST

DIDM ने लॉन्च किया भारत का पहला डिप्लोमा इन डिजिटल मार्केटिंग इंटेलिजेंस

नई दिल्ली, 1 जून: अपनी स्थापना के बाद से DIDM ने 70,000 से अधिक छात्रों…

Last Updated: June 1, 2026 19:37:10 IST

फार्महाउस में दफन मिला हाथी का शव मिलने से हड़कंप, करंट से मौत की आशंका; तीन लोगों से पूछताछ

Odisha News: ओडिशा के ढेंकानाल जिले में एक जंगली हाथी की संदिग्ध मौत का मामला…

Last Updated: June 1, 2026 19:23:03 IST

Gold Rates Today 01 June 2026: 01 जून को आपके शहरों में क्या रहे सोने के दाम, नोट करें यहां

Gold Ka Bhav Today 01 June 2026 : देश की राजधानी दिल्ली से चेन्नई तक…

Last Updated: June 1, 2026 19:22:48 IST