<
Categories: हेल्थ

यूरिक एसिड का पारा हाई कर देंगी ये 5 चीजें! किडनी का भी कर देतीं बुरा हाल, एक्सपर्ट से जानें क्या खाना फायदेमंद

Foods that spike High Uric Acid: यूरिक एसिड (Uric acid) शरीर का अवशिष्ट पदार्थ है, जो प्यूरिन नाम के प्रोटीन के टूटने से बनता है. यह किडनी में फिल्टर होते हुए पेशाब के रास्ते शरीर से निकल जाता है. लेकिन, कई बार हमारे गलत खानपान से प्यूरिन की ज्यादा मात्रा खून में जमा होने लगती है. ऐसी स्थिति में एक्सपर्ट कुछ चीजों को खाने से मना करते हैं. आइए जानते हैं कि, यूरिक एसिड में किन चीजों के सेवन से बचें?

Foods that spike High Uric Acid: आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल कई गंभीर बीमारियों की वजह बन रही है. शरीर में बढ़ता यूरिक एसिड इनमें से एक है. बता दें कि, यूरिक एसिड (Uric acid) शरीर का अवशिष्ट पदार्थ है, जो प्यूरिन नाम के प्रोटीन के टूटने से बनता है. यह किडनी में फिल्टर होते हुए पेशाब के रास्ते शरीर से निकल जाता है. लेकिन, कई बार हमारे गलत खानपान से प्यूरिन की ज्यादा मात्रा खून में जमा होने लगती है. जब खून में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाए, तो क्रिस्टल छोटे-छोटे टुकड़े में टूटकर हड्डियों के जोड़ों के बीच में जमा होने लगता है. ऐसा होने से जोड़ों में सूजन बनती है और दर्द होने लगता है. ऐसे में किडनी को भी नुकसान होने का जोखिम बढ़ता है. ऐसी स्थिति में एक्सपर्ट कुछ चीजों को खाने से मना करते हैं. अब सवाल है कि आखिर, यूरिक एसिड में किन चीजों के सेवन से बचें? कौन सी चीजें खाना फायदेमंद? आइए जानते हैं इस बारे में-

यूरिक एसिड बढ़ाते हैं ये फूड

सुनहरा किशमिश: एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूट्रिशनिस्ट निधि एस कहती हैं कि फ्रूक्टोज ऐसी चीज है जो नेचुरल स्वीटनर का काम करती है, लेकिन यह शरीर में प्यूरिन को बढ़ा देता है. बता दें कि, सुनहरा किशमिश में फ्रूक्टोज अधिक मात्रा में पाया जाता है. 100 ग्राम सुनहरा किशमिश में 26.54 ग्राम फ्रूक्टोज पाया जाता है. इसलिए किशमिश का सेवन गठिया वाले मरीजों को बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए.

इमली: यूरिक एसिड के मरीजों को इमली खाने से बचना चाहिए. बता दें कि, पकी हुई इमली के गूदा में बहुत फ्रूक्टोज पाया जाता है. बेशक इसके अन्य फायदे हों लेकिन इमली प्यूरिन की मात्रा को बढ़ा देती है. इसलिए जो लोग गठिया के मरीज हैं, उन्हें इमली नहीं खाना चाहिए.

सेब: अगर कोई यूरिक एसिड का सामना कर रहा है तो सेब खाने से बचना चाहिए. बेशक कहा जाता है कि, एक सेब रोजाना खाने से डॉक्टरों के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ती है. लेकिन, ज्यादा सेब खाने से प्यूरिन की मात्रा बढ़ सकती है.

खजूर: यूरिक एसिड में खजूर भी नहीं खाना चाहिए. बता दें कि, खजूर खाने में जितना मीठा होता है उतना ही इसमें फ्रूक्टोज की मात्रा होती है. इसलिए गठिया के मरीजों को खजूर भी नहीं खाना चाहिए.

चीकू: यूरिक एसिड पीड़ितों को चीकू खाने से भी बचना चाहिए. एक्सपर्ट कहते हैं कि, चीकू बेहद स्वादिष्ट फल है लेकिन इसमें बहुत अधिक मात्रा में फ्रूक्टोज होता है जो यूरिक एसिड की मात्रा को बहुत बढ़ा देता है.

यूरिक एसिड में किन चीजों का सेवन फायदेमंद

एक्सपर्ट कहते हैं कि, शरीर में यूरिक एसिड घटाने के लिए आंवला, कस्तूरी खरबूजे, ब्लैक करंट, आड़ू, अन्नानास, अनार, स्ट्रॉबेरी आदि में कम फ्रूक्टोज पाया जाता है जिसके कारण यूरिक एसिड नहीं बढ़ता है. वहीं, संतरा, लहसुन, अंडे, आलू, टोफू, पालक, शतावरी जैसे फूड्स यूरिक एसिड के मरीजों के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

जेवरात और कैश छोड़ की सिलेंडर की चोरी, ग्रेटर नोएडा में गैस एजेंसी कर्मी बन घर में घुसे थे चोर

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है.…

Last Updated: April 8, 2026 00:34:53 IST

Weather Update: मौसम का ‘अप्रैल फूल’ दिल्ली से असम तक बदला मौसम, झमाझम बारिश लाई ‘तबाही’

Weather Forecast North India: उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा से लेकर पर्वतीय राज्य उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश…

Last Updated: April 7, 2026 23:55:18 IST

Viral Video: बुमराह की खतरनाक यॉर्कर का वैभव ने निकाला ‘जुलूस’, पहली ही गेंद पर जड़ा खौफनाक छक्का!

IPL 2026 के रोमांचक मुकाबले में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने दुनिया के नंबर…

Last Updated: April 7, 2026 23:11:47 IST

Video: मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने पहनी पीपीई किट, 5 घंटे के बाद हटाए मधुमक्खियों के 7 छत्ते

Rajasthan Churu Video: राजस्थान के चुरू में मेडिकल कॉलेज में लड़कों और लड़कियों के हॉस्टल…

Last Updated: April 7, 2026 22:54:42 IST