India News (इंडिया न्यूज), Bone Weakening Foods: हड्डियाँ हमारे शरीर का मूल ढांचा हैं, जो न केवल शरीर को आकार और सहारा देती हैं बल्कि मस्तिष्क, फेफड़े जैसे महत्वपूर्ण अंगों की सुरक्षा भी करती हैं। हड्डियाँ खनिजों का भंडारण करती हैं और लाल व सफेद रक्त कोशिकाओं का निर्माण भी करती हैं। ऐसे में हड्डियों का मजबूत और स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। कमजोर हड्डियाँ न केवल शारीरिक परेशानी का कारण बन सकती हैं, बल्कि कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ा सकती हैं।
Bone Weakening Foods: हड्डियों से सारा कैल्शियम चूस शरीर को खोखला बना देती है ये 5 चीजें
दिल्ली एम्स की न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका शेरावत के अनुसार, हड्डियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन डी जैसे पोषक तत्व आवश्यक हैं। आज के दौर में इन पोषक तत्वों की कमी हमारी रोजमर्रा की आदतों के कारण बढ़ती जा रही है।
अत्यधिक चीनी का सेवन हड्डियों को पोषण देने वाले अन्य खाद्य पदार्थों की कमी का कारण बनता है। यह डायबिटीज जैसी बीमारियों का भी खतरा बढ़ाता है।
2016 में प्रकाशित शोध के अनुसार, अधिक नमक का सेवन ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ा सकता है। यह हड्डियों को पतला और कमजोर बनाता है।
सोडा और कैफीन के अत्यधिक सेवन से हड्डियों का घनत्व कम होता है। अध्ययन बताते हैं कि सोडा पीने वाली महिलाओं में हिप फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है।
शराब हड्डियों के विकास को रोकती है और हड्डियों की घनत्व कम करती है। इसके अधिक सेवन से फ्रैक्चर की संभावना भी बढ़ जाती है।
लाल मांस का अत्यधिक सेवन हड्डियों की मजबूती पर नकारात्मक प्रभाव डालता है।
कब्ज से पाना चाहते हैं छुटकारा! रात में पिएं ये जादुई ड्रिंक, सुबह पेट होगा एकदम धो-धोकर साफ!
डॉ. प्रियंका के अनुसार, शरीर को प्रतिदिन 500 से 1000mg कैल्शियम की आवश्यकता होती है। इसे पूरा करने के लिए दूध, दही, सोयाबीन, पनीर और रागी का सेवन बढ़ाएँ।
कैल्शियम के अवशोषण के लिए विटामिन डी जरूरी है। धूप से इसका प्राकृतिक स्रोत मिलता है। साथ ही मछली, संतरा और डेयरी उत्पादों में भी यह प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
एक्सरसाइज हड्डियों को मजबूत बनाती है और ब्लड प्रेशर व ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करती है।
हड्डियों का स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए संतुलित आहार, स्वस्थ आदतें और नियमित व्यायाम जरूरी हैं। कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन डी से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करके और हड्डियों को नुकसान पहुँचाने वाले खाद्य पदार्थों से बचकर आप अपनी हड्डियों को लंबे समय तक स्वस्थ रख सकते हैं।