<
Categories: हेल्थ

क्या आप भी बार बार गैस, जलन और थाकन जैसे दिक्कतों से जूझ रहे है? तो इसकी वजह हो सकती है Vitamin B12 की कमी

Symptoms of Deficiency Of Vitamin B12: हमारा शरीर सही तरीके से काम करे, इसके लिए अलग-अलग विटामिन और मिनरल्स की ज़रूरत होती है। इन्हीं में से एक है…

Symptoms of Deficiency Of Vitamin B12: हमारा शरीर सही तरीके से काम करे, इसके लिए अलग-अलग विटामिन और मिनरल्स की ज़रूरत होती है। इन्हीं में से एक है विटामिन B12, जो सेहत के लिए बेहद जरूरी है। यह शरीर में कई कामों के लिए जिम्मेदार होता है, जैसे खून बनाना, नसों को मजबूत रखना और पाचन तंत्र को ठीक रखना। लेकिन आजकल की अनहेल्दी डाइट और भागदौड़ भरी जिंदगी के कारण लोगों में B12 की कमी आम हो गई है।

ज्यादातर लोग जब थकान, कमजोरी या पेट की दिक्कतें महसूस करते हैं, तो सोचते हैं कि ये मामूली बातें हैं। लेकिन कई बार इसकी असली वजह होती है विटामिन B12 की कमी। आइए जानते हैं कि B12 की कमी से पेट में कैसी-कैसी समस्याएं हो सकती हैं और इसे कैसे पूरा किया जा सकता है।

विटामिन B12 की कमी से पेट में होने वाली समस्याएं

1. गैस और बदहज़मी

 B12 की कमी से पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है। जब खाना ठीक से पचता नहीं है, तो गैस और बदहज़मी की समस्या शुरू हो जाती है।

2. भूख कम लगना

 जिन लोगों में B12 की कमी होती है, उनमें अक्सर भूख कम हो जाती है। नतीजा यह होता है कि शरीर को जरूरी पोषण नहीं मिल पाता।

3. पेट में जलन और सूजन

विटामिन B12 की कमी पेट की अंदरूनी हिस्सो पर असर पड़ता है। इससे पेट में जलन और सूजन जैसी समस्या हो सकती है।

4. कब्ज या दस्त

 पाचन क्रिया पर इसका सीधा असर पड़ता है। कई बार कब्ज की दिक्कत हो जाती है, तो कभी दस्त होने लगते हैं।

5. जी मिचलाना और उल्टी जैसा लगना

 कुछ लोगों को B12 की कमी के कारण पेट में भारीपन, जी मिचलाना या उल्टी जैसा महसूस होता है।

विटामिन B12 की कमी कैसे पूरी करें?

अगर आप शाकाहारी हैं, तो आपके लिए B12 की कमी होना आम बात है क्योंकि यह विटामिन ज्यादातर नॉन-वेज फूड्स में पाया जाता है। लेकिन चिंता की बात नहीं है। कुछ ऐसे चीजे भी हैं जो इस कमी को पूरा करने में मदद कर सकते हैं।

दूध और दूध से बनी चीजे

दही, पनीर, छाछ और दूध  ये सभी B12 के अच्छे स्रोत हैं। दही खाने से पाचन भी अच्छा रहता है और B12 कि मात्रा भी सही रहती है।

फोर्टिफाइड फूड्स

आजकल बाजार में ऐसी ब्रेड, अनाज और सोया मिल्क आसानी से मिल जाते हैं, जिनमें विटामिन B12 मिलाकर तैयार किया जाता है। ये शाकाहारियों के लिए अच्छे विकल्प हैं।

अंडे और मछली

अगर आप नॉन-वेज खाते हैं, तो अंडा और मछली B12 का बेहतरीन स्रोत हैं। इन्हें हफ्ते में 2-3 बार डाइट में शामिल करना फायदेमंद है।

सप्लीमेंट्स

अगर B12 की कमी ज्यादा है, तो डॉक्टर की सलाह से B12 की गोलियां या सिरप लेना जरूरी हो सकता है।

क्यों जरूरी है ध्यान देना?

विटामिन B12 की कमी को हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है। यह सिर्फ पेट से जुड़ी समस्याओं का कारण नहीं बनती, बल्कि:

  • थकान और कमजोरी
  • याददाश्त की कमी
  • हाथ-पैरों में झुनझुनी
  • मूड स्विंग और मानसिक समस्याएं

जैसी परेशानियां भी पैदा कर सकती है। इसलिए रेगुलर ब्लड टेस्ट करवाना और समय पर इलाज करना बहुत जरूरी है।

नतीजा

विटामिन B12 की कमी को अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं और दिक्कत बढ़ने पर ही ध्यान देते हैं। लेकिन अगर समय रहते इसकी पहचान कर ली जाए, तो बड़ी समस्याओं से बचा जा सकता है। बार-बार गैस, अपच, पेट दर्द, जलन या थकान महसूस हो रही है, तो इसे मामूली समझकर टालें नहीं। डॉक्टर से सलाह लें और टेस्ट करवाएं।

सही खानपान, दूध-दही जैसी चीजों को डाइट में शामिल करना और जरूरत पड़ने पर सप्लीमेंट लेना – इन साधारण उपायों से आप न सिर्फ B12 की कमी दूर कर सकते हैं, बल्कि अपने पाचन तंत्र को भी हेल्दी रख सकते हैं।

Ananya Verma

Share
Published by
Ananya Verma

Recent Posts

WPL Final 2026: गुजरात को हरा फाइनल में पहुंची दिल्ली की टीम, आरसीबी से होगा मुकाबला

दिल्ली बनाम बेंगलुरु: महिला प्रीमियर लीग (WPL) के एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात को हराकर दिल्ली…

Last Updated: February 3, 2026 23:02:41 IST

सेलिना जेटली के भाई की यूएई में गिरफ्तारी का मामला: दिल्ली हाई कोर्ट ने विदेश मंत्रालय को दिए सख्त निर्देश

Delhi High Court: एक्ट्रेस सेलिना जेटली के भाई और पूर्व मेजर विक्रांत जेटली यूएई में…

Last Updated: February 3, 2026 22:57:44 IST

‘पहाड़ों के भूत’ का दुर्लभ दीदार, लद्दाख के कैमरे में कैद हुआ हिम तेंदुओं का पूरा परिवार, वीडियो वायरल

हिम तेंदुओं का परिवार: लद्दाख में हिमालय में ऊपर चढ़ते हुए हिम तेंदुओं के एक परिवार…

Last Updated: February 3, 2026 22:50:59 IST

कौन हैं युमनाम खेमचंद सिंह, जो संभालेंगे मणिपुर की कमान? जानें पॉलिटिकल करियर से लेकर नेटवर्थ की पूरी जानकारी

युमनाम खेमचंद सिंह: युमनाम खेमचंद मंगलवार को बीजेपी विधायक दल के नेता चुने जाने के…

Last Updated: February 3, 2026 22:20:05 IST

शब-ए-बारात में कैसे पढ़ा जाता है नमाज? आसान भाषा में समझिए पूरा तरीका

Shab-E-Barat Namaz Method: आज शब-ए-बारात है. जिसे मगफिरत यानी माफी की रात कहा जाता है.…

Last Updated: February 3, 2026 22:11:15 IST

भारत में हुआ अनदेखा, तो अमेरिका पहुंचा स्टार क्रिकेटर! USA में लिखा नया क्रिकेट चैप्टर, बुमराह-अक्षर से चौंकाने वाला कनेक्शन

अमेरिकी कप्तान मोनांक पटेल: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अमेरिकी टीम की कमान भारतीय मूल…

Last Updated: February 3, 2026 22:07:46 IST