<
Categories: हेल्थ

किस विटामिन की कमी के कारण लाल हो जाती हैं आंखें? जानें लक्षण और कैसे करें बचाव?

बहुत से लोगों को अक्सर लाल आंखों की समस्या रहती है. उनकी आंखों में जलन, लालिमा, सूखापन, चिड़चिड़ापन जैसी समस्या रहती है. ये विटाममिन ए की समस्या के कारण हो सकता है.

Vitamin Deficiency Causes Red Eyes: मौसम बदलने या कई अन्य कारणों से अक्सर लोगों की आंखे लाल हो जाती हैं. इससे आंखों में लालिमाजलन, सूखापन और चिड़चिड़ेपन की  शिकायत होने लगती है. आम तौर पर ये एलर्जी, कंजंक्टिवाइटिस, थकान और धुएं के कारण आंखें लाल हो जाती हैं लेकिन कई बार ये समस्या विटामिन की कमी के कारण भी हो जाती है. इसके कारण आंखों में आंसू की परत को कम करके सूखापन पैदा करता है. विशेषज्ञों की मानें, तो विटामिन ए के कारण आंखों में लालिमा और जलन की समस्या हो जाती है. इसके अलावा विटामिन B12 और ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी के कारण भी आंखों की समस्या हो सकती है.

विटामिन ए की कमी के लक्षण

विटामिन ए की कमी के कारण आंखें लाल हो जाती हैं, सुबह उठे पर आंखों में सूखापन या चिपचिपापन हो सकता है. सुबह के समय आंखों के कोनों में चिपचिपा कीचड़ निकलता है. इसके अलावा रात के अंधेरे में दिखाई देने में काफी दिक्कत होती है.

विटामिन ए की कमी के कारण

संतुलित आहार की कमी के कारण विटामिन ए की कमी हो सकती है. साथ ही पौष्टिक खाना खाने के बाद भी ताकत न बनने से भी विटामिन ए की कमी होती है. शाकाहारी डाइट लेने वालों में भी विटामिन ए की कमी होने की संभावना रहती है. 

कैसे करें बचाव?

  • अगर आप विटामिन ए की कमी से होने वाली परेशानियों से बचना चाहते हैं, तो आपको अपने खाने में गाजर, शकरकंद, हरी पत्तेदार सब्जियां, पालक, मेथी, बथुआ, सरसों, पत्तागोभी अपने खाने में शामिल करनी चाहिए.
  • इसके साथ ही आपको दूध, घी और अंडे की जर्दी भी अपने खाने में शामिल करना चाहिए.
  • इसके अलावा आपको अपने फोन, सिस्टम और लैपटॉप पर स्क्रीन टाइम कम करना चाहिए.
  • आपको पर्याप्त नींद लेनी चाहिए, इससे दिमाग और आंखों दोनों को ही राहत मिलती है.
  • आंखों की समस्या से बचने के लिए आपको खुद को हाइड्रेट रखना भी जरूरी है.
  • आपको अपनी आंखों को रगड़ने से बचना चाहिए.
Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

24 गेंदों में 10 डॉट बॉल, दिए सिर्फ एक बाउंड्री और झटके 3 विकेट, GT के लिए संकट मोचक बने राशिद खान

Rashid Khan Magic Spell: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुई कांटे…

Last Updated: April 9, 2026 01:15:02 IST

भारत में अवैध रूप से हुए दाखिल, कर रहे थे घिनौना काम, NIA की स्पेशल कोर्ट ने 4 बांग्लादेशी को सुनाई सजा

Bangladeshi Citizens Sentence: नापोल, जशोर और अखौरा के रास्ते बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत…

Last Updated: April 9, 2026 00:51:18 IST

IITian बाबा ने अपनी दुल्हन को सट्टी से क्यों सोंटा? शादी की सुर्ख़ियों के बाद सोशल मीडिया पर छाया यह रस्म!

IIT Baba Abhay Singh और प्रीतिका की शादी के बाद 'संटा-संटी' रस्म की तस्वीर चर्चा…

Last Updated: April 9, 2026 00:09:59 IST

दौराला में पलटी सेंट मैरी एकेडमी की स्कूल बस, चीख-पुकार के बीच ग्रामीणों ने बचाई मासूमों की जान, देखें वीडियो!

मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में सेंट मैरी एकेडमी की एक बस उस समय दुर्घटनाग्रस्त…

Last Updated: April 8, 2026 23:47:45 IST

Israel-Iran War: जंग ने लिया खतरनाक मोड़! सीजफायर के बाद भी इजरायल कर रहा हमला, ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट दोबारा किया बंद

Hormuz Strait News: इजरायल-लेबनान युद्ध के बीच ईरान ने दी हॉर्मुज़ बंद करने की चेतावनी.…

Last Updated: April 8, 2026 22:35:40 IST