UP/ Crime News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर (Bulandshahr) से बेहद ही हैरान करने वाला मामला (Shocking Incident) सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है.
घर में प्रिंटर से नकली नोट छापना तीन लोगों को पड़ा भारी
Bulandshahr Crime News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यूपी पुलिस ने जाली नोटों के एक बड़े काले कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों भूपेंद्र, राकेश और कुंवरपाल को रंगे हाथों गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है. दरअसल, ये तीनों आरोपी आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर अपने ही घर पर साधारण प्रिंटर की मदद से ‘HOME MADE’ नकली नोट छापने का काम कर रहे थे. तो वहीं, दूसरी तरफ पुलिस के मुताबिक यह गिरोह काफी समय से इस काम को अंजाम दे रहे थे और तकनीक का सहारा लेकर भारतीय मुद्रा की हूबहू नकल तैयार करने की लगातार कोशिश कर रहे थे. इन आरोपियों की गिरफ्तारी से क्षेत्र में चल रहे एक बड़े आर्थिक अपराध के नेटवर्क पर लगाम लगी है.
तो वहीं,पकड़े गए आरोपियों का काम करने का तरीका कुछ ज्यादा ही शातिर था. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि छपे हुए नकली नोटों को शहर के मुख्य बाजारों के बजाय गांव-देहात के साप्ताहिक बाजारों और पशु मेलों में छुपाने की कोशिश की जाती थी. इसके अलावा ग्रामीण इलाकों और पशु मेलों में भीड़ ज्यादा होने और लोगों द्वारा नोटों की बारीकी से जांच नहीं करने का फायदा उठाकर ये आरोपी आसानी से जाली नोटों को असली मुद्रा के बदले बाजार में चला देते थे. लेकिन, सूचना पर पहुंची बुलंदशहर पुलिस ने घेराबंदी करने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है.
पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के कब्जे से 12 हजार रुपये के तैयार नकली नोट जो 14 हजार रुपये के अधछपे (Semi-printed) नोट बरामद किए हैं, जिन्हें काटने और फिनिशिंग देने का काम अब भी बाकी था. इसके अलावा पुलिस ने मौके से जाली नोट छापने में इ्स्तेमाल होने वाला हाई-टेक प्रिंटर, नोट बनाने का विशेष कागज और अन्य सामग्रियों को भी बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है. इतना ही नहीं अपराध में इस्तेमाल किए गए 3 मोबाइल फोन के साथ-साथ एक मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
फिलहाल, पूछताछ में यह सामने आया है कि ये छोटे मूल्य के नोटों को ज्यादा छापते थे ताकि किसी को शक न हो. इतना ही नहीं, पशु मेलों में बड़े लेन-देन के दौरान ये चालाकी से इन जाली नोटों को असली नोटों की गड्डी में मिला देते थे. फिलहाल, पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ जालसाजी और भारतीय मुद्रा के साथ-साथ छेड़छाड़ की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. तो वहीं, पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि पकड़े गए आरोपियों के तार-तार और किन-किन जिलों से जुड़े हुए हैं.
Fatehpur dispute between two brothers: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में जमीन और फसल के बंटवारे…
Asia Cup Rising Stars 2026: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत A ने नेपाल…
Lakhimpur Kheri murder case: लखीमपुर खीरी के निषादनगर घोला गांव में 30 वर्षीय हरेंद्र की…
Shivangi Tilak ceremony: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की रस्में…
Mangaluru student kidnapping case: कर्नाटक के मंगलुरु स्थित कनाचूर मेडिकल कॉलेज परिसर से एक बालिग…
Haryana News: छात्रा ने आरोप लगाया कि पहली बार 1 अगस्त की रात करीब साढ़े…