<
Categories: हेल्थ

Yog And Meditation: क्या योग और मेडिटेशन एक ही हैं? 99% लोगों में होती है कंफ्यूजन, यहां समझिए हकीकत

Difference Between Yog And Meditation: आमतौर पर लोग मानते हैं कि योग और मेडिटेशन एक ही प्रक्रिया हैं. अगर आप भी यही सोचते हैं तो यकीन मानिए कि, आप गलत हैं. क्योंकि, दोनों क्रियाओं का मतलब और उद्देश्य अलग-अलग होता है. इसलिए सेहत से जुड़ी इन क्रियाओं को करने से पहले इनके बीच के अंतर को समझना जरूरी है. अब सवाल है कि आखिर योग और मेडिटेशन में क्या अंतर है?

Difference Between Yog And Meditation: सेहतमंद रहने के लिए लोग सिर्फ हेल्दी खानपान ही नहीं, योग और मेडिटेशन भी बेहद जरूरी हैं. यही वजह है कि, हेल्थ एक्सपर्ट भी इन क्रियाओं को नियमित करने की सलाह देते हैं. आमतौर पर लोग मानते हैं कि योग और मेडिटेशन एक ही प्रक्रिया हैं. अगर आप भी यही सोचते हैं तो यकीन मानिए कि, आप गलत हैं. क्योंकि, दोनों क्रियाओं का मतलब और उद्देश्य अलग-अलग होता है. इसलिए सेहत से जुड़ी इन क्रियाओं को करने से पहले इनके बीच के अंतर को समझना जरूरी है. अब सवाल है कि आखिर योग और मेडिटेशन क्या है? योग और मेडिटेशन का क्या है उद्देश्य? योग और मेडिटेशन में क्या अंतर है? इस बारे में India News को बता रहे हैं दिल्ली के योगा ट्रेनर शशांक गुप्ता-

योग और मेडिटेशन में अंतर क्या?

एक्सपर्ट के मुताबिक, योग और मेडिटेशन दोनों को करने का उद्देश्य अलग होता है. योग के जरिए मन और आत्मा के बीच संतुलन बनाए रखना होता है. इसके अभ्यास करने का तरीका और नियम होते हैं. वहीं, मेडिटेशन का मुख्य उद्देश्य भटकते मन को केंद्रित करना है. इसके जरिए व्यक्ति अपनी सांस, मंत्र या फिर अपनी चेतना पर नियंत्रित करने की कोशिश करता है.

योगासन क्या और इसका मुख्य उद्देश्य?

IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, योग भारत की एक प्राचीन और समग्र पद्धति है, जिसका उद्देश्य शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करना है. यह केवल कुछ शारीरिक मुद्राओं या ध्यान तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें जीवन जीने की एक पूरी प्रणाली शामिल होती है. योग में कई तरह के अभ्यास और सिद्धांत आते हैं, जैसे नैतिक नियम, शारीरिक आसन, श्वास नियंत्रण की विधियां, मानसिक एकाग्रता के अभ्यास और ध्यान. इस दृष्टि से देखा जाए तो मेडिटेशन योग का ही एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, न कि योग का पर्याय. 

आमतौर पर जब लोग योगाभ्यास शुरू करते हैं तो वे सबसे पहले योगासन करते हैं. योगासन शरीर को लचीला बनाने, मांसपेशियों को मजबूत करने और समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. इसके बाद प्राणायाम का अभ्यास किया जाता है, जिसमें सांस लेने और छोड़ने की विशेष तकनीकों का अभ्यास किया जाता है. प्राणायाम शरीर में ऊर्जा के प्रवाह को संतुलित करता है और मन को शांत रखने में मदद करता है. 

मेडिटेशन क्या और इसका मुख्य उद्देश्य?

मेडिटेशन का मुख्य उद्देश्य मन को स्थिर और केंद्रित करना है. इसमें व्यक्ति अपनी सांस, किसी मंत्र, किसी विचार या अपनी आंतरिक चेतना पर ध्यान केंद्रित करता है. नियमित मेडिटेशन से मानसिक तनाव कम होता है, एकाग्रता बढ़ती है और व्यक्ति को आंतरिक शांति का अनुभव होता है. यही कारण है कि आजकल बहुत से लोग केवल मेडिटेशन को भी अपनी दिनचर्या में शामिल कर रहे हैं, भले ही वे योगासन न करते हों. 

योग और मेडिटेशन के फायदे क्या हैं?

योग को व्यापक रूप से समझा जाए तो यह केवल शरीर को स्वस्थ रखने का अभ्यास नहीं, बल्कि एक संपूर्ण जीवनशैली है. योग व्यक्ति को अनुशासन, संतुलन और सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित करता है. नियमित योगाभ्यास से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि मानसिक शांति भी प्राप्त होती है और जीवन के प्रति दृष्टिकोण अधिक सकारात्मक बनता है. वहीं, मेडिटेशन इस पूरी प्रक्रिया का एक अहम हिस्सा है, जो व्यक्ति को मानसिक रूप से मजबूत और स्थिर बनाने में मदद करता है.

Lalit Kumar

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

Optical Illusion Challenge: 505 की भीड़ में छिपा है ‘SOS’, क्या आप 10 सेकंड में ढूंढ पाएंगे या मान लेंगे हार?

Optical Illusion Test: यह ऑप्टिकल इल्यूजन एक मजेदार चैलेंज है, जिसमें '505' के बीच छिपे…

Last Updated: March 31, 2026 16:12:35 IST

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी को किस बात से नफरत, जन्मदिन पर केक भी नहीं कटवाया, क्यों जल्दी सो गए थे?

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 15 गेंदों में तेज अर्धशतक लगाकर वैभव सूर्यवंशी…

Last Updated: March 31, 2026 16:11:22 IST

Surat Cylinder Blast: हंसता-खेलता परिवार राख में तब्दील: सूरत में सिलेंडर ब्लास्ट से 5 सदस्यों की मौत, 4 महीने के मासूम…

सूरत के लिंबायत में सिलेंडर ब्लास्ट से मची भारी चीख-पुकार! एक ही परिवार के सदस्यों…

Last Updated: March 31, 2026 16:10:15 IST

कौन हैं पीआर रमेश? जो VerSe Innovation के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक के रूप में हुए शामिल

PR Ramesh: डेलाइट इंडिया के पूर्व चेयरमैन पीआर रमेश न्यूज़ एग्रीगेटर Dailyhunt और कॉल और…

Last Updated: March 31, 2026 15:47:08 IST

तेज बुखार, 150 टेक… ये गाना गाते हुए सुबक कर रोए थे नुसरत फतेह अली खान, थिएटर में दर्शकों की आंखें भी नम

धड़कन फिल्म का 'दूल्हे का सेहरा सुहाना लगता है' गाना आज भी लोगों में काफी…

Last Updated: March 31, 2026 15:42:25 IST

कितनी सैलरी वाले ले सकते हैं Defender? देनी होगी इतनी डाउन पेमेंट, समझें EMI का पूरा हिसाब

न केवल कीमत में बल्कि, फीचर्स और सेफ्टी के मामले में भी यह फॉर्च्यूनर से…

Last Updated: March 31, 2026 15:40:12 IST