<
Categories: मनोरंजन

तेज बुखार, 150 टेक… ये गाना गाते हुए सुबक कर रोए थे नुसरत फतेह अली खान, थिएटर में दर्शकों की आंखें भी नम

धड़कन फिल्म का 'दूल्हे का सेहरा सुहाना लगता है' गाना आज भी लोगों में काफी फेमस है. ये गाना सुनकर लोगों की आंखों में आज भी आंसू आ जाते हैं. समीर अनजान ने इस गाने के बारे में एक कहानी सुनाई. उन्होंने बताया कि इस गाने को गाते समय नुसरत फतेह अली खान इस गाने को गाते समय काफी रोए थे.

Nusrat Fateh Ali Khan Dhadkan Song: बहुत से लोगों ने अक्षय कुमार, शिल्पा शेट्टी और सुनील शेट्टी की फिल्म धड़कन तो देखी ही होगी. शिल्पा और अक्षय की शादी के समय बजने वाला गाना भी सुना होगा. इस गाने को सुनकर आज भी लोगों की आंखों में आंसू आ जाते हैं. ये गाना ‘दूल्हे का सहरा सुहाना लगता है, दूल्हन का तो दिल दिवाना लगता है’ है. इस गाने को आज भी काफी पसंद किया जाता है. आज भी ये गाना शादियों में चार चांद लगा देता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये गाना सिंगर नुसरत फतेह अली खान ने गाया. वो इस गाने को गाते हुए बार-बार रो रहे थे. 

कौन सा है गाना?

आपको पता ही होगा कि सिंगर नुसरत फतेह अली खान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहुत कम गाने गाए हैं. लेकिन उन्होंने जो गाया, वो अमर हो गया. उनका एक गाना सबसे ज्यादा वायरल हुआ. ये गाना साल 2000 में रिलीज हुई अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और शिल्पा शेट्टी की हिट फिल्म ‘धड़कन’ का गाना है. इस गाने के बोल ‘दूल्हे का सेहरा सुहाना’ है. इस गाने के बोल दिग्गज लिरिसिस्ट समीर ने लिखे थे. वहीं उस दौर की फेमस जोड़ी नदीम-श्रवण ने इसका म्यूजिक दिया. इस गाने का किस्सा बहुत रोचक और इंटरेस्टिंग है.

समीर अनजान ने बताई कहानी

दरअसल 2025 में बॉलीवुड के फेमस गीतकार समीर अनजान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि नुसरत फतेह अली खान ने इस फिल्म में केवल एक ही गाना गाया था. इस गाने को गाते समय नुसरत फतेह अली खान लगभग डेढ़ घंटे तक रोए थे.  वे गाते हुए एक ही लाइन पर अटक जाते और रोने लगते. समीर ने बताया कि जब उन्होंने ये गाना लिखा, तो पूरे दिल के साथ इस गाने को लिखा. इस गाने की एक लाइन नुसरत फतेह अली खान ने लगभग डेढ़ घंटे और बार-बार गाया. जैसे ही वो लाइन आती, नुसरत साहब रोने लगते. 

नुसरत फतेह अली खान को आ गया था बुखार

नुसरत फतेह अली खान वो गाना गाते-गाते रोते रहे और उन्हें बुखार तक आ गया था. हमने उनसे कहा भी कि अब आप आराम कर लीजिए, हम इस गाने को कल करते हैं. इस गाने को गाते समय उन्होंने 150 से ज्यादा टेक लिए थे. इस पर नुसरत साहब ने जवाब दिया कि ये गाना मैं आज ही गा सकता हूं. इसके बाद मैं इसे पूरा नहीं कर पाऊंगा. इसके बाद उन्होंने उस लाइन को पूरा करके ही आराम किया. उन्होंने आगे बताया कि जब वे थिएटर में फिल्म देखने गए, तो देखा कि दर्शक भी उसी लाइन पर रोने लगते थे.

वो लाइन थीं ‘मैं तेरी बाहों के झूले में पली बाबुल.’ यही वो लाइन थी, जिस पर नुसरत फतेह अली खान भी रोने लगते थे. उनका कहना था कि जब वे इस गाने को गाते थे, तो उन्हें उनकी बेटियों की याद आने लगती थी. ये गाना नुसरत साब का सबसे पसंदीदा गाना था. आज भी जब वो गाना बजता है, तो लोगों की आंखें नम हो जाती हैं.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

IND VS WI: क्या इस बार भी बनेगा 800 से ज्यादा रन? या होगी विकेटों की पतझड़; जानें रोहित शर्मा को कितनी सुट करती है ये पिच

IND VS WI: गुवाहाटी में खेले गए पिछले मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 800…

Last Updated: October 3, 2026 09:09:10 IST

IND vs PAK Asian Games: भारत-पाक फाइनल पर बारिश का साया, जानिए रद्द हुआ मैच तो किसे मिलेगा गोल्ड?

IND vs PAK Weather Update: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान…

Last Updated: October 3, 2026 09:06:27 IST

IND VS PAK: कुछ ही देर में शुरू होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, Jio Hotstar नहीं यहां फ्री में देखें फाइनल मैच

IND VS PAK: 2026 एशियन गेम्स में क्रिकेट इवेंट का फ़ाइनल मैच इंडिया और पाकिस्तान…

Last Updated: October 3, 2026 08:58:38 IST

एयर ओमान ने किया था बैन, सीरिया से खास कनेक्शन; कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले शख्स का हुआ खुलासा

FlyDubai Co-Pilot Hamam Al-Hammami: इसके बाद पैसेंजर और क्रू मेंबर कॉकपिट में घुसे और को-पायलट…

Last Updated: October 3, 2026 08:27:34 IST

Delhi Weather: दिल्ली-NCR वालों सावधान! क्या आज होगी बारिश? IMD का अलर्ट; जानें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

Delhi Weather Update 3 October 2026:मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून अब दिल्ली-NCR से पूरी तरह…

Last Updated: October 3, 2026 07:49:50 IST