न केवल कीमत में बल्कि, फीचर्स और सेफ्टी के मामले में भी यह फॉर्च्यूनर से काफी आगे है. लेकिन, सवाल यह उठता है कि आखिर भारत में डिफेंडर कार लेने के लिए आपकी सैलरी कितनी होनी चाहिए. चलिए जानते हैं.
Salary to buy Defender: लग्जरी और बड़ी कारों का नाम आते ही डिफेंडर का नाम सबसे पहले आता है. लैंड रोवर डिफेंडर अपने आप में एक चलता-फिरता ब्रैंड है, जिसे आमतौर पर लोग खरीदना चाहते हैं. लेकिन, कीमत इतनी ज्यादा होने के चलते हर कोई इसे नहीं खरीद सकता है. डिफेंडर लग्जरी के साथ ही एक अच्छी ग्राउंड क्लीएरेंस वाली रफ एन टफ SUV कार है. यह कार फॉर्च्यूनर (salary for fortuner) को कहीं पीछे छोड़ देती है.
न केवल कीमत में बल्कि, फीचर्स और सेफ्टी के मामले में भी यह फॉर्च्यूनर से काफी आगे है. लेकिन, सवाल यह उठता है कि आखिर भारत में डिफेंडर कार लेने के लिए आपकी सैलरी कितनी होनी चाहिए. चलिए जानते हैं.
अगर आप डिफेंडर कार लेने की सोच रहे हैं तो भारत में यह कार 97 लाख से शुरू होकर 2.30 करोड़ रुपये तक पहुंचती है. यह इसकी ऑनरोड नहीं बल्कि एक्सशोरूम कीमत है. इसका किफायती मॉडल Defender 110 माना जाता है. वहीं, अगर आप इस कार के टॉप मॉडल Defender 130 को लेते हैं तो यह आपको ऑनरोड 3 करोड़ के आस-पास की मिलेगी. इस कार को लेने के लिए आपकी महीने की सैलरी 7 लाख से लेकर 10 लाख रुपये के बीच होनी चाहिए ताकि आप आसानी से इसकी ईएमआई चुका सकें.
मान लीजिए कि आप डिफेंडर का बेस मॉडल खरीदते हैं, जिसकी कीमत करीब 1.20 करोड़ रुपये के आस-पास होगी. अगर आप इस कार को लेने के लिए डिफेंडर की ऑनरोड कीमत का 20 फीसदी अमाउंट डाउनपेमेंट के रूप में देते हैं तो ऐसे में 24 लाख रुपये डाउनपेमेंट करनी होगी. अब आपको बचे हुए 96 लाख रुपये का लोन लेना होगा. मान लीजिए कि आप 5 साल के लिए लोन लेता हैं तो ऐसे में आपकी महीने की ईएमआई लगभग 2 लाख रुपये के आस-पास आएगी. हालांकि, यह लोन पर 9 से 10 फीसदी ब्याज देने के बाद का अमाउंट है.
FlyDubai Co-Pilot Hamam Al-Hammami: इसके बाद पैसेंजर और क्रू मेंबर कॉकपिट में घुसे और को-पायलट…
Delhi Weather Update 3 October 2026:मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून अब दिल्ली-NCR से पूरी तरह…
Drishyam 3 Box Office collection Day 1: 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' ने अपनी पिछली दोनों…
Petrol Diesel Price 3 October 2026:देश की राजधानी दिल्ली में 3 अक्टूबर को पेट्रोल का…
UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…
Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…