World Painful Disease: आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल के चलते तमाम गंभीर बीमारियां जन्म ले रही हैं. कई बीमारियां तो इतनी खतरनाक साबित होती हैं, जिनके दर्द से तो मौत अच्छी लगने लगती है. ये बीमारियां शरीर में घर कर जाती है फिर उनको सहन कर पाना मुश्किल हो जाता है. आइए जानते हैं इन बीमारियों के बारें में-
इन बीमारियों के दर्द में जीना हो जाता है मुहाल. (Canva)
World Painful Disease: आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल के चलते तमाम गंभीर बीमारियां जन्म ले रही हैं. कई बीमारियां तो इतनी खतरनाक साबित होती हैं, जिनके दर्द से तो मौत अच्छी लगने लगती है. ये बीमारियां शरीर में घर कर जाती है फिर उनको सहन कर पाना मुश्किल हो जाता है. अगर इन बीमारियों का समय पर इलाज न हो तो जान भी जा सकती है. जी हां, इन बीमारियों के नाम हैं क्लस्टर हेडेक और ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया. इनकी गिनती दुनिया की बहुत ही दर्दनाक बीमारियों में होती हैं. अगर ये किसी को हो जाए तो इंसान जीते जी ही मरने लगता है. इन दोनों बीमारियों के कई लोगों ने नाम तक नहीं सुना होगा. अब सवाल है कि आखिर, कौन सी बीमारियां दर्दनाक हैं? क्लस्टर हेडेक कितना खतरनाक बीमारी है? क्लस्टर हेडेक से कैसे करें बचाव? ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया क्या है? क्या हैं इन बीमारियों के लक्षण? आइए जानते हैं इस बारें में-
क्लस्टर हेडेक क्या है? what is cluster headache
मायो क्लीनिक की रिपोर्ट के मुताबिक, क्लस्टर सिरदर्द एक दुर्लभ और गंभीर प्रकार का सिरदर्द है, जो सिर के एक तरफ की आंख में या उसके आसपास तेज दर्द पैदा करता है. सिर दर्द होना सामान्य बात है. थकान या अधिक काम के दौरान ये दिक्कत अक्सर महसूस हो जाती है. लेकिन क्लस्टर हेडेक इससे अलग है. इसमें तेज जलन और चुभने वाला असहनीय दर्द होता है. यह एकबार में एक आंख के आसपास या चेहरे के एक हिस्से में हो सकता है. हर बार सिरदर्द 15 मिनट से तीन घंटे तक रह सकता है. इसे मेडिकल भाषा में प्राइमरी हेडेक डिसऑर्डर कहते हैं. दर्द के कारण आंखों में सूजन और नाक चॉक जैसी शिकायत होती है. अक्सर यह दर्द आंख के इर्द-गिर्द कनपटी और चेहरे पर महसूस होता है. इस दर्द में रात की नींद और दिन का चैन गायब हो जाता है.
क्लस्टर हेडेक से बचाव टिप्स | cluster headache relief tips
ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया क्या है? What is trigeminal neuralgia
इस बीमारी को जानने से पहले ये समझना जरूरी है कि ट्राइजेमिनल नर्व क्या होती है? ये नर्व ह्यूमन बॉडी में चेहरे और दिगाम के बीच संदेश वाहक के रूप में काम करती है. यानी चेहरे से लेकर दिमाग तक में दर्द, किसी के स्पर्श और टेंपरेचर से संबंधित संवेदनाओं को भेजती है. ट्राइजेमिनल नर्व पर प्रेशर पड़ता है या फिर ये डैमेज होना शुरू होती है तो ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया की स्थिति बनती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस बीमारी की वजह से काफी ज्यादा दर्द होता है. दर्द इस कदर असहनीय होता है कि दांत तक साफ करने में तकलीफ होती है. चेहरे की स्किन इतनी ज्यादा सेंसटिव हो जाती है कि छूने से भी करंट जैसा झटका लगने लगता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया एक तरह की क्राॅनिक पेन डिजीज है. इसकी वजह फिलहाल पता नहीं लग पाई है. बता दें कि बॉलीवुड एक्टर सलमान खान भी इस खतरनाक बीमारी से जूझ चुके हैं.
Saba Ibrahim Monthly Income: मशहूर यूट्यूबर और टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम की बहन सबा इब्राहिम…
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक अलग ही लग्जरी वस्तु वायरल हो रही है, जिसके…
LPG बढ़ती कीमतों के बीच IIT बॉम्बे ने गिरे पत्तों को ईंधन में बदलकर मिसाल…
Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती 2026 का दिन आपके जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मक…
Himachal Gold Price Today: हिमाचल प्रदेश सोने के सबसे बड़े उपभोक्ताओं में से एक है.…
Song Secrets: हिंदी सिनेमा में कुछ ऐसे गाने बने, जो जीवन के फलसफे और दर्द…