<
Categories: हेल्थ

अगर अचानक शुरू हो जाए उल्टी, तो कौन से उपाय है कारगर? एक्सपर्ट्स बताते हैं ये घरेलू नुस्खे

गर्मियों के मौसम में अक्सर जी मिचलाने और उल्टी की समस्या होने लगती है. ऐसे में वे घरेलू नुस्खे ट्राई करते हैं. यहां हम आपको कुछ घरेलू नुस्खों के साथ ही एक्सपर्ट के बताए गए फर्स्ट एड टिप्स बताने जा रहे रहे हैं.

Vomitting Home Remedies: गर्मियों के मौसम में थोड़ा सा भी खानपान बिगड़ जाए, तो पेट खराब हो सकता है. इसके कारण दस्त, जी मिचलाना और उल्टी जैसी समस्या हो सकती हैं. गर्मियों में कई बार अचानक से जी मिचलाने लगता है या उल्टियां होने लगती हैं. ऐसे में लोग छोटी-मोटी परेशानी के लिए डॉक्टर के पास जाना पसंद नहीं करते और वे घरेलू नुस्खे अपनाने की कोशिश करते हैं हालांकि एक्सपर्ट्स का मानना है कि कुछ घरेलू नुस्खे पेट को राहत देकर उल्टी और जी मिचलाने में राहत देती हैं.

अचानक उल्टी शुरू होने पर सबसे पहले शांत बैठें या सीधे लेट जाएं. थोड़ा आगे की तरफ झुकें और पेट को आराम देने की कोशिश करें. एक्सपर्ट्स की मानें, तो उल्टी के तुरंत बाद पानी न पिएं. थोड़े मिनट रुकें और फिर पानी पिएं. कोई भी ठोस चीज न खाएं. उल्टी होने के थोड़ी देर बाद ओआरएस या नारियल पानी पीना चाहिए. इसे भी थोड़े-थोड़े घूंट से पीना चाहिए.

एक्सपर्ट बताते हैं ये फर्स्ट एड टिप्स

इस बारे में डॉक्टर साकिब अली से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि उल्टी के तुरंत बाद बैठ या लेट जाएं. लेटते समय सिर को थोड़़ा ऊपर रखें, जिससे घबराहट कम होगी. उन्होंने बताया कि उल्टी आने से शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन हो जाता है. इसकी पूर्ति के लिए नारियल पानी या ओआरएस का घोल पीना चाहिए. छोटे-छोटो घूंट में इसका सेवन करें. अगर ओआरएस या नारियल पानी मौजूद-नहीं है, तो नींबू, नमक और चीनी का पानी भी फायदेमं होता है. उल्टी बंद होने के कुछ घंटों बाद तक कोई भी ठोस चीजें न खाएं. अगर आपको भूख लगती है, तो केला, खिचड़ी या सेब खाना फायदेमंद हो सकता है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर आपको इन रेमेडीज से राहत नहीं मिलती है, तो आपको फटाफट डॉक्टर के पास जाना चाहिए और मेडिकल हेल्प लेनी चाहिए.

अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

  • अगर आपको अचानक उल्टी होने लगें, तो अदरक का छोटा सा टुकड़ा फायदेमंद हो सकता है. आप इसका जूस निकालकर पी सकते हैं या उस अदरक के टुकड़े को चबाकर खा सकते हैं.
  • नींबू के रस में काला नमक मिलाकर उसका पानी पीना चाहिए. नींबू की महक और उसका स्वाद जी मिचलाने से राहत दिलाता है.
  • इसके अलावा आप पुदीने की पत्तियां चबा सकते हैं या उनका रस निकालकर पी सकते हैं. इससे पेट को शांति  मिलती है.
  • दादी और नानी के नुस्खों की बात करें, तो जीरा और हींग उल्टी के लिए काफी फायदेमंद होती हैं. जीरा पाउडर और हींग मिलाकर पानी के साथ पीने से पाचन में सुधार होता है और उल्टी में राहत मिलती है.

नोट: ये आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है और यह प्रोफेशनल सलाह का विकल्प नहीं है. मार्गदर्शन के लिए हमेशा किसी योग्य विशेषज्ञ से सलाह लें. इंडिया न्यूज किसी भी परेशानी में जिम्मेदारी नहीं लेता है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

Israel-Iran War: जंग ने लिया खतरनाक मोड़! सीजफायर के बाद भी इजरायल कर रहा हमला, ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट दोबारा किया बंद

Hormuz Strait News: इजरायल-लेबनान युद्ध के बीच ईरान ने दी हॉर्मुज़ बंद करने की चेतावनी.…

Last Updated: April 8, 2026 22:35:40 IST

JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेंस सेशन 2 क्वेश्चन पेपर कल होगा जारी, ऐसे करें चेक, आंसर-की पर है ये अपडेट

JEE Main 2026 Session 2 Question Paper: एनटीए कल जेईई मेंस सेशन 2 का क्वेश्चन…

Last Updated: April 8, 2026 22:16:58 IST

लेबनान पर जारी रहा हमला तो…ईरान ने अमेरिका-इजराइल को धमकाया, फिर अटकी दुनिया की सांस; आखिर कैसे?

Iran US Ceasefire: ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच भले ही 14 दिनों का सीजफायर हो…

Last Updated: April 8, 2026 22:05:13 IST

रोडवेज बस की खिड़की से ‘मौत’ का सफर, एक्सीडेंट कर भाग रहे ड्राइवर को रोकने के लिए जान पर खेला शख्स, देखें वीडियो!

एटा जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में उत्तर प्रदेश रोडवेज की एक बस ने एक…

Last Updated: April 8, 2026 21:57:04 IST

कोई लंदन रिटर्न तो…असम के वो 5 जेन जी उम्मीदवार, जो विधानसभा चुनाव में आजमा रहे अपनी किस्मत

Assam Gen Z Candidates: असम विधानसभा चुनाव में कुछ जेन जी उम्मीदवारों की चर्चा पूरे…

Last Updated: April 8, 2026 21:40:21 IST