Hindi News / Health / Whole Grain For Diabetes Sanjeevani For Diabetes Patients Consume These Things Blood Sugar Will Be Controlled

डायबिटीज के मरीजों के लिए संजीवनी! इन चीजों का दबाकर करें सेवन, ब्लड शुगर और मोटापा दोनों होंगे झटपट कंट्रोल

Whole grain for diabetes: आज की बिगड़ती लाइफस्टाइल में लोग तेजी से डायबिटीज का शिकार हो रहे हैं। धीरे-धीरे भारत डायबिटीज की राजधानी बनता जा रहा है। इस गंभीर बीमारी का सबसे बड़ा कारण आपका खानपान है। इसी वजह से एक्सपर्ट और डॉक्टर शुगर के मरीजों को अपने खानपान का ध्यान रखने की सख्त सलाह देते हैं।

BY: Preeti Pandey • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज),Whole grain for diabetes: आज की बिगड़ती लाइफस्टाइल में लोग तेजी से डायबिटीज का शिकार हो रहे हैं। धीरे-धीरे भारत डायबिटीज की राजधानी बनता जा रहा है। इस गंभीर बीमारी का सबसे बड़ा कारण आपका खानपान है। इसी वजह से एक्सपर्ट और डॉक्टर शुगर के मरीजों को अपने खानपान का ध्यान रखने की सख्त सलाह देते हैं। डायबिटीज में खान-पान में जरा सी भी लापरवाही तुरंत आपके ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा देती है। ऐसे में शुगर के मरीज अक्सर सोचते हैं कि ऐसा क्या खाएं जिससे बढ़ता शुगर लेवल कंट्रोल में रहे। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे फूड्स की लिस्ट लेकर आए हैं जो डायबिटीज में बेहद फायदेमंद हैं। आइए जानते हैं इसके मरीजों को ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए?

डायबिटीज के मरीजों को इन अनाजों का सेवन

जौ

डायबिटीज के मरीजों के लिए जौ का सेवन फायदेमंद होता है। साबुत अनाज जौ फाइबर का एक अच्छा स्रोत है, जिसमें घुलनशील फाइबर बीटा-ग्लूकन शामिल है जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है। जौ ब्लड शुगर और इंसुलिन के स्तर को कम करने में मदद करता है, जिससे डायबिटीज का खतरा कम होता है।

रोज सुबह इतनी बार चबां लें ये काली चीज, लोहा-लाट बनेगा शरीर, बड़ी-बड़ी बीमारियां भी रहेंगी कोसों दूर!

Whole grain for diabetes: डायबिटीज के मरीजों के लिए संजीवनी!

ओट्स

ओट्स अपने कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स, मैग्नीशियम, प्रोटीन और उच्च फाइबर जैसे पोषक तत्वों के लिए एक लोकप्रिय भोजन है। इसमें मौजूद घुलनशील फाइबर बीटा-ग्लूकन ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है। ऐसे में ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में ओट्स का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है।

रागी

पोषक तत्वों से भरपूर रागी अपने कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स के लिए जाना जाता है, जो इसे ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाता है। इसमें मौजूद फाइबर, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट बढ़ते मोटापे के साथ-साथ ब्लड शुगर को भी नियंत्रित करते हैं। साथ ही इसे खाने से दिल भी स्वस्थ रहता है क्योंकि यह खराब कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित करता है।

ज्वार और बाजरा

ज्वार और बाजरा दोनों ही डायबिटीज रोगियों के लिए बेहतरीन विकल्प हैं। वे दोनों ग्लूटेन-मुक्त और फाइबर से भरपूर होते हैं, जो रक्त शर्करा के स्तर को स्थिर रखने में मदद करते हैं। हालाँकि, बाजरे में थोड़ा ज़्यादा प्रोटीन और ज़्यादा मैग्नीशियम होता है, जो इसे समग्र स्वास्थ्य के लिए फ़ायदेमंद बनाता है।

Tags:

Whole grain for diabetes
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue