Disclaimer : प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. INDIA News इसकी पुष्टि नहीं करता है.
Weak Nerves Symptoms: नसों की कमजोरी या परिफेरल न्यूरोपैथी एक आम समस्या है, जो शुगर, चोट, विटामिन की कमी, और कुछ बीमारियों जैसे ऑटोइम्यून रोग या गुर्दे की समस्या के कारण हो सकती है. इसे कंट्रोल करने के लिए नियमित व्यायाम, शराब और धूम्रपान से बचाव, और समय पर मेडिकल चेकअप जरूरी है.
क्यों हो सकती है आपकी नसें कमजोर?
Causes of Nerve Damage: हमारा नसों का सिस्टम पूरे शरीर को कंट्रोल करता है. यह मूड से लेकर शरीर की हर गतिविधि तक को नियंत्रित करता है. अगर नसों में कोई बदलाव आता है, तो यह पूरे शरीर की क्षमता को प्रभावित कर सकता है.नसों की कमजोरी का पता लगाना आसान नहीं होता क्योंकि इसके कई कारण हो सकते हैं-जैसे उम्र, तनाव, या संक्रमण.
दुनिया में लगभग 2.4% लोग किसी न किसी प्रकार की परिफेरल न्यूरोपैथी या नसों की कमजोरी से प्रभावित हैं. यह थकान, दर्द या ऐंठन जैसी परेशानियाँ पैदा कर सकती है.
मायो क्लिनिक (mayoclinic) की रिपोर्ट के अनुसार परिफेरल न्यूरोपैथी या नसों की कमजोरी वह स्थिति है जिसमें दिमाग या रीढ़ की हड्डी के बाहर की नसें प्रभावित होती हैं. इसके कारणों में चोट, संक्रमण, वंशानुगत स्थिति हो सकता है. सबसे आम कारण ‘मधुमेह’ यानी शुगर है. मधुमेह के लगभग 70% मरीजों को नसों की समस्या होती है.
नसों की कमजोरी आमतौर पर उम्र बढ़ने के साथ अधिक होती है. हालांकि यह किसी भी उम्र, लिंग, या जाति के व्यक्ति को प्रभावित कर सकती है, फिर भी उम्र बढ़ने और कुछ स्वास्थ्य स्थितियों के कारण खतरा अधिक होता है.
अगर आपको नसों में कमजोरी, झुनझुनी या सुन्नपन महसूस हो, तो जल्दी डॉक्टर से सलाह लें. समय पर इलाज और सावधानी से समस्या बढ़ने से रोकी जा सकती है.
Dilip Ghosh Net Worth: बंगाल की राजनीति में, BJP नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप…
Kanwal Aftab: पाकिस्तानी स्टार कंवल आफताब का नाम भी अब वायरल वीडियो विवाद में घसीटा…
Railway Coach Booking Wedding: एक भारतीय परिवार का शादी के सफर के लिए पूरी रेलगाड़ी…
Nirmala Sitharaman: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने डॉलर के मुकाबले गिरते रुपये और तेल की…
Katihar Thagi Case: कटिहार में बड़ा बाजार में तब सनसनी फैल गई, जब चालाक ठगों…
Sathankulam Case Verdict: 2020 के हाई-प्रोफाइल साथनकुलम हिरासत में मौत के मामले में एक बड़ा…