<
Categories: बिहार

बक्सर में सनकी आशिक का खूनी खेल, जयमाला के समय दुल्हन को मारी गोली; परिवार वालों ने किया हैरान करने वाला खुलासा

Buxar: बक्सर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चौसा में एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई. जब जयमाला के कार्यक्रम के बीच एक युवक ने दुल्हन को गोली मार दी.

Bihar News:  बिहार के बक्सर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एकतरफा प्यार में पागल एक सिरफिरे आशिक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं. चौसा नगर पंचायत के मल्लाह टोले में जब जयमाला की रस्म चल रही थी और पूरा परिवार खुशी में डूबा हुआ था तभी एक सिरफिरे युवक ने स्टेज पर चढ़कर दुल्हन को सरेआम गोली मार दी. दुल्हन खून से लथपथ होकर गिर पड़ी, जिससे बारात में चीख-पुकार मच गई.

गोली मारकर फरार हो गया आशिक

यह घटना तब हुई जब बारात उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से बक्सर पहुंची. दूल्हा और दुल्हन आरती कुमारी (18 साल) स्टेज पर रस्में निभा रहे थे. इसी बीच, पड़ोस का दीनबंधु मल्लाह अचानक मुंह ढककर स्टेज पर चढ़ गया. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उसने पिस्टल निकालकर आरती पर गोली चला दी. वारदात को अंजाम देने के बाद सिरफिरे आशिक ने भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया.

पहले भी किया था शादी का विरोध

परिवार वालों के मुताबिक आरोपी दीनबंधु आरती से एकतरफा प्यार करता था. वह नहीं चाहता था कि आरती किसी और से शादी करे. उसने पहले भी शादी का विरोध किया था और उससे शादी करने की धमकी दी थी. उसने कहा था, “अगर मेरी शादी नहीं हुई, तो मैं किसी और की शादी नहीं होने दूंगा.” जब आरती के परिवार ने उसकी बात नहीं मानी, तो उसने बदला लेने के लिए शादी के दिन यह खौफनाक साजिश रची.

वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर रेफर

गोली लगने के बाद दुल्हन को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया. फर्स्ट एड के बाद डॉक्टरों ने उसे वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया, जहां आरती की गंभीर हालत को देखते हुए उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और वह अपनी जिंदगी के लिए लड़ रही है.

मामले की जांच शुरू

मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. एडिशनल स्टेशन हाउस ऑफिसर चंदन कुमार ने बताया कि मामला साफ तौर पर एकतरफा प्यार और जुनून से जुड़ा है. पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और उसे गिरफ्तार करने के लिए कई जगहों पर छापेमारी कर रही है.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Share
Published by
Divyanshi Singh

Recent Posts

बल्लेबाजों के दम पर कब तक जीतेगी टीम इंडिया? चौथे टी20 में हार के बाद कैफ ने मैनेजमेंट को घेरा

India New Zealand T20 series: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 87…

Last Updated: October 31, 2026 15:58:46 IST

Bengaluru Hotel Incident: 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में मौत का करंट! नहाने उतरे 2 विदेशी, करंट ने छीन ली जिंदगी

Bengaluru Hotel Incident: बेंगलुरु के फाइव स्टार कॉनराड होटल के स्विमिंग पूल में करंट लगने…

Last Updated: October 31, 2026 15:53:02 IST

मंगेतर ने दिया धोखा? टूट गई Jiya Shankar की सगाई! सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाई हलचल

Jiyaa Shankar-Karan Dhanak Engagement: बिग बॉस फेम जिया शंकर ने मंगेतर करण धनक से सगाई…

Last Updated: October 31, 2026 15:25:06 IST

Diwali-Chhath Special Trains 2026: दिवाली और छठ पर रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली से यूपी-बिहार जाना होगा आसान

Diwali Special Train 2026: दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते…

Last Updated: October 31, 2026 14:58:38 IST

IND vs NZ 5th T20I: हैमिल्टन में आखिरी मुकाबला, कैसी होगी पिच और किन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका?

IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 1 नवंबर को…

Last Updated: October 31, 2026 14:45:52 IST

Watch Video: 31 अक्टूबर को MS Dhoni ने ऐसा क्या किया था? जिसे याद कर आज भी थरथराते हैं गेंदबाज; 21 साल बाद भी कायम है वर्ल्ड रिकॉर्ड

MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…

Last Updated: October 31, 2026 13:53:59 IST