<
Categories: हेल्थ

लाल आंखें, सफेद जीभ, मल में खून… कहीं आपके पेट में कीड़े तो नहीं, जानिए लक्षण और घरेलू-आयुर्वेदिक उपचार

Prevention of stomach worms: अचानक पेट दर्द के पीछे कीड़ों का होना भी हो सकता है. ये कीड़े ज्यादातर बच्चों के पेट में पाए जाते हैं. बता दें कि, पेट में कीड़े होने से पाचन संबंधी विकार जैसे भूख न लगना, जी मिचलाना, उल्टी आना और कमजोरी होने लगती है. अब सवाल है कि आखिर पेट के कीड़े कब बन जाते हैं खतरनाक? पेट में कीड़े क्यों हो जाते हैं? इस बारे में बता रही हैं डॉ. शचि श्रीवास्तव-

Prevention of stomach worms: आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल में कब किसको क्या हो जाए, कहा नहीं जा सकता है. क्योंकि, कई बीमारियां अचानक पेट में दर्द से शुरू हो जाती हैं. हैरानी बात ये है कि, शुरुआत में ये मामूली लगती है लेकिन लापरवाही परेशानी को बढ़ा सकती है. पेट में कीड़े होना ऐसी ही परेशानियों में एक है. इस स्थिति में अचानक ही पेट में दर्द शुरू हो जाता है. ये कीड़े ज्यादातर बच्चों के पेट में पाए जाते हैं. वैसे पेट में कीड़े होना आम बात है, लेकिन लापरवाही जोखिम बढ़ा सकती है. बता दें कि, पेट में कीड़े होने से पाचन संबंधी विकार जैसे भूख न लगना, जी मिचलाना, उल्टी आना और कमजोरी होने लगती है. अब सवाल है कि आखिर पेट के कीड़े कब बन जाते हैं खतरनाक? पेट में कीड़े क्यों हो जाते हैं? पेट में कीड़े होने के लक्षण क्या हैं? इसके घरेलू और आयुर्वेदिक उपचार क्या हैं? इस बारे में India News को बता रही हैं राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय लखनऊ की डॉ. शचि श्रीवास्तव-

पेट के कीड़े कब हो सकते खतरनाक?

डॉ. शचि कहती हैं कि, जब कीड़ों का लार्वा फेफड़े तक पहुंचते हैं, तो दमा रोग का खतरा बढ़ सकता है. बच्चों द्वारा मिट्टी खाने, दूषित भोजन खाने, गंदे कपड़े पहनने, शरीर की उचित सफाई न करने, बाहर का दूषित खाना खाने, मांस-मछली, गुड़, दही, सिरका आदि अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट में कीड़े हो जाते हैं.

पेट में कीड़े के लक्षण

एक्सपर्ट के मुताबिक, पेट में कीड़े होने पर होंठ, जीभ सफेद और आंखें लाल हो जाती हैं. गालों पर धब्बे और शरीर में सूजन आदि के लक्षण दिखाई देते हैं. गुदाद्वार तथा उसके आस-पास की त्वचा पर खुजली भी होती है. कई लोगों के मल में खून आने और उल्टी होने की भी समस्या हो सकती है. 

पेट में कितने तरह के कीड़े

हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि, पेट में तीन प्रकार के कीड़े होते हैं. इनमें से फीता कृमि और हुक वार्म अधिक पीड़ादायक होते हैं. यदि सही प्रकार से इलाज न किया जाए तो अन्य प्रकार की गंभीर बीमारियां पैदा हो सकती हैं.

पेट के कीड़ों के घरेलू उपचार

  • पेट के कीड़ों से बचने का सबसे अच्छा तरीका है- स्वच्छता. खाने-पीने से पहले अच्छी तरह से हाथ धोना, ढ़ककर रखें भोजन, सड़क किनारे मिलने वाले कटे फलों से दूर ही रहना चाहिए.
  • पेट से कीड़े दूर करने के लिए हल्दी भी फायदेमंद हो सकती है. आधा चम्मच हल्दी लेकर तवे पर सूखी भून लें. फिर इसे रात को सोते समय पानी से लें.
  • छाछ में नमक तथा काली मिर्च का चूर्ण डालकर चार दिन तक पिएं.
  • लहसुन की चटनी बनाकर उसमें थोड़ा सेंधा नमक डालकर सुबह-शाम चाटें. आराम मिलेगा.
  • दही में शहद मिलाकर तीन-चार दिन तक सुबह-शाम खाने से पेट के कीड़े मर जाते हैं.
  • एक चम्मच करेले का रस लेकर गर्म पानी में मिलाकर पिएं.
  • दो चम्मच अनार का जूस रोजाना लेने से पेट के कीड़े मर जाते हैं.
  • अजवाइन के सत्व की चार-पांच बूंदे पानी में डालकर सेवन करें.
  • बच्चों को आधा चम्मच प्याज का रस दो- तीन दिन तक पिलाने से काफी लाभ होता है.

पेट के कीड़ों का आयुर्वेदिक उपचार

  • नीम की कोपलों को कुचलकर इसका एक चम्मच रस निकाल लें. इसमें शहद मिलाकर चाटें. इससे पेट के कीड़े मरकर मल के साथ बाहर निकल जाते हैं.
  • नीम को पत्तियों को सुखाकर पीस लें और दो चुटकी चूर्ण शहद के साथ सेवन करें.
  • करेले के पत्तों का जूस निकाल कर उसे गुनगुने पानी के साथ पिलाएं.
  • रोजाना सुबह खाली पेट ही टमाटर को आधा काटकर उस पर थोड़ी-सी हल्दी और सेंधा नमक लगाकर खिलाने से काफी लाभ होता है.
Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar
Tags: Health News

Recent Posts

Ambedkar Jayanti Bank Holiday: 14 अप्रैल को कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक? यहां देंखे RBI बैंक हॉलिडे लिस्ट

Ambedkar Jayanti Bank Holiday: मंगलवार (14 अप्रैल, 2026) को अंबेडकर जयंती पर देश के अधिकतर…

Last Updated: April 14, 2026 01:01:16 IST

दराट से गर्दन पर 7 से 8 वार, लगभग धड़ से अलग हो गया सिर; सिरफिरे युवक ने छात्रा की बेरहमी से की हत्या

Himachal Crime News: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला…

Last Updated: April 14, 2026 00:41:28 IST

टिकट की टेंशन खत्म! समर स्पेशल ट्रेनों से आसान होगा सफर, फटाफट चेक करें स्टॉपेज और शेड्यूल

Indian Railways Summer Special Train: अगर आप भी गर्मी की छुट्टियों में परिवार के साथ…

Last Updated: April 14, 2026 00:07:00 IST

SRH vs RR Match Highlights: गर्दा उड़ा दिया! प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन के तूफान में उड़ी राजस्थान, हैदराबाद ने रोका ‘विजयी रथ’

SRH vs RR Match Highlights: हैदराबाद ने तोड़ा राजस्थान का गुरूर! डेब्यू स्टार प्रफुल हिंगे…

Last Updated: April 13, 2026 23:49:19 IST

Alok Maurya Hospitalized: विवाद से अस्पताल तक, क्या हुआ SDM ज्योति मौर्या के पति को? क्यों लगा रहे हैं मदद की गुहार

Alok Maurya Health Update: आलोक मौर्या लखनऊ के एक अस्पताल में खराब स्वास्थ्य से जूझ…

Last Updated: April 13, 2026 23:36:28 IST

Haryana: पड़ोसी के पास गई थी मां, इधर पिता ने घर में किया बेटी के साथ कांड, भाई ने भी नहीं बचाया, हैरान कर देगी वजह

Haryana Crime News: हरियाणा के सोनीपत में पिता ने अपनी ही बेटी की हत्या कर…

Last Updated: April 13, 2026 23:11:26 IST