जनरल मुकुंद नरवणे ने राहुल गांधी और अपनी किताब 'Four Stars of Destiny' को लेकर पहली बार तोड़ी चुप्पी! प्रकाशक की कानूनी कार्रवाई की चेतावनी ने बढ़ाई हलचल. पूरी खबर पढ़ें...
मुकुंद नरवणे ने किया ट्वीट
पूर्व आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने अपनी किताब “फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी” पर पहली बार पब्लिकली रिएक्शन दिया है. जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की पुस्तक ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ पर पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया का आधिकारिक बयान सामने आया है जिसे खुद जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट से साझा किया है. उन्होंने तस्वीर साझा किया है जिसमे लिखा गया है कि ‘हाल के सार्वजनिक विमर्श और मीडिया रिपोर्टों को देखते हुए, पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया (PRHI) यह स्पष्ट करना चाहता है कि भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे के संस्मरण, ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ (Four Stars of Destiny) के प्रकाशन के एकमात्र अधिकार हमारे पास हैं’
इसमें आगे लिखा हुआ है कि हम यह साफ कर देना चाहते हैं कि अभी तक इस पुस्तक का प्रकाशन नहीं हुआ है। पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया द्वारा इस पुस्तक की कोई भी प्रति, चाहे वह प्रिंट में हो या डिजिटल रूप में अभी तक प्रकाशित, वितरित या बेची नहीं गई है, और न ही इसे जनता के लिए उपलब्ध कराया गया है। वर्तमान में इस पुस्तक की जो भी प्रतियाँ (पूरी या उसका कोई हिस्सा) चलन में हैं चाहे वह प्रिंट, डिजिटल, PDF या किसी अन्य प्रारूप में हों, ऑनलाइन हों या ऑफलाइन वे PRHI के कॉपीराइट का उल्लंघन हैं। ऐसी प्रतियों का प्रसार तुरंत रोका जाना चाहिए। इस पुस्तक के अवैध और अनधिकृत प्रसार के खिलाफ पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया कानून के तहत उपलब्ध सभी उचित कानूनी कार्रवाई करेगा। यह बयान प्रकाशक के पक्ष को आधिकारिक तौर पर रिकॉर्ड में रखने के लिए जारी किया जा रहा है.
इस ट्वीट के बाद अब सवाल उठ रहा है कि क्या राहुल गांधी ने PHRI के कॉपीराइट का उलंघन किया है? यह सवाल इसलिए है क्योंकि राहुल गांधी ने लोकसभा के बजट सत्र में जनरल मुकुंद नरवणे की किताब की एक प्रति को लेकर सवाल उठा रहे थे, उस समय वह प्रति उनके साथ में थी और उसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई. जनरल मुकुंद नरवणे की इस ट्वीट के बाद यह सवाल उठ रहा है कि क्या PHRI कॉपीराइट के उलंघन के मामले में राहुल गांधी पर कार्यवाई करेगी?
Omar Abdullah marriage: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की इंग्लैंड में शादी होने का…
Tiger Shroff firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू…
Punjab road accident: पंजाब के संगरूर जिले में लहरागागा-जाखल रोड पर तेज रफ्तार कार ने…
Gwalior road accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के बाहर रविवार तड़के…
Chorbagan Durga Puja pandal accident: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना…
Identifying Real Diamonds: हीरे की असलियत पहचानने के लिए ज्वेलर्स उसकी चमक, कट, सतह और…