होम / Amazing Benefits of Eating Sweet Potato शकरकंद खाने के है अद्भुत फायदे

Amazing Benefits of Eating Sweet Potato शकरकंद खाने के है अद्भुत फायदे

Neelima Sargodha • LAST UPDATED : December 14, 2021, 3:07 pm IST

Amazing Benefits of Eating Sweet Potato : शकरकंद खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, स्वास्थ्य के लिए भी उतना ही फायदेमंद होता है। अंग्रेजी में इसे स्वीट पोटैटो कहते हैं। शायद यही वजह है कि कुछ लोग इसे आलू से जोड़कर भी देखते हैं, यही कारण है कि इसे मीठा आलू भी कहा जाता है।

मीठा आलू खाने के फायदे ढेरों हैं। आमतौर पर यह सर्दियों में अधिक बिकता है, क्योंकि तब इसके फायदे भी अधिक होते हैं। देश के लगभग सभी हिस्सोंं में पाए जाने वाले शकरकंद को कुछ क्षेत्रों में लोग शकरकंदी के नाम से भी जानते हैं और इसे खाने का तरीका भी अलग-अलग है।

READ ALSO : Benefits of Spinach Juice पालक के जूस के फायदे बनेर सेहतमंद कैसे बनाये

शकरकंद क्या है Amazing Benefits of Eating Sweet Potato

शकरकंद खाने के बहुत फायदे होते है। सभी ने कभी न कभी तो मीठा आलू या शकरकंद जरूर खाया होगा, लेकिन क्या अपने कभी इसके फायदों के बारे में सोचा है। शकरकंद की अलग-अलग किस्में हैं। लाल किस्म के मीठे आलू के गूदे सूखे और ठोस होते हैं, जबकि सफेद और पीले रंग के मीठे आलू के गूदे में अधिक रस होता है।

लाल किस्म के मीठे आलू की सुगंध में एक विशेषता है, जो उबलने पर और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। मीठे आलू का रंग ज्यादातर लाल या नारंगी होता है, जो इसे अधिक सुगंधित बनाता है। यह इसमें मौजूद बीटा कैरोटीन की उपस्थिति के कारण होता है।

इसका सेवन करने के फायदें Amazing Benefits of Eating Sweet Potato

अच्छे पाचन में स्वीट पोटैटो के फायदे Amazing Benefits of Eating Sweet Potato

पाचन संबंधी समस्या को दूर करने के लिए शकरकंद फायदेमंद हो सकता है। इस विषय पर कई शोध किए जा चुके हैं। शकरकंद में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। फाइबर गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल संबंधी पाचन को सुधार करने में फायदेमंद हो सकता है।

एक अन्य शोध में पाया गया है कि शकरकंद का सेवन खराब पाचन को सुधारने में कारगर हो सकता है। इसमें पाया जाने वाला प्रोटीन पाचन एंजाइमों के लिए फायदेमंद माना गया है। यह गैस्ट्रिक डाइजेशन पर सकारात्मक प्रभाव दिखा सकता है।

शकरकंद का सेवन दस्त रोकने में फायदेमंद Amazing Benefits of Eating Sweet Potato

खान-पान में समस्या होने पर या इंफेक्शन होने पर दस्त की परेशानी होती है। लंबे समय तक दस्त होने पर शरीर से जल की मात्रा कम हो जाती है। शकरकंद के जड़ को उबालकर सेवन करने से अतिसार या दस्त से राहत मिलती है।

मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए स्वीट पोटैटो के फायदे Amazing Benefits of Eating Sweet Potato

रक्त में बढ़ता हुआ ग्लूकोज का स्तर मधुमेह की समस्या का कारण बन सकता है। इस समस्या को नियंत्रित करने या इस अवस्था से बचने में शकरकंद फायदेमंद हो सकती है। शकरकंद में पाए जाने वाले फ्लेवोनोइड रक्त में मौजूद ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रित कर सकते हैं। इसके अलावा, शोध में पाया गया है कि शकरकंद में एंटीडायबिटिक गुण होते हैं, जो मधुमेह को नियंत्रित करने में मददगार हो सकते हैं।

कैंसर की बीमारी को कम करने मे मदद Amazing Benefits of Eating Sweet Potato

कैंसर जानलेवा बीमारी है। शकरकंद का सेवन कर इस गंभीर बीमारी को पनपने से रोका जा सकता है। इस विषय पर हुए शोध के अनुसार, शकरकंद के छिलके में एंटीआक्सीडेंट और एंटीकैंसर गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा, शकरकंद में कई फायदेमंद तत्व भी होते हैं।

शकरकंद में पाए जाने वाले ये गुण और तत्व विभिन्न प्रकार के कैंसर को पनपने से रोक सकते हैं। साथ ही हम स्पष्ट कर दें कि शकरकंद का सेवन कैंसर का इलाज नहीं हो सकता है। किसी व्यक्ति को कैंसर होने पर डॉक्टर द्वारा बताया गया उपचार ही फायदेमंद हो सकता है।

स्वस्थ हृदय के लिए Amazing Benefits of Eating Sweet Potato

हृदय की समस्या को कुछ हद तक दूर करने के लिए शकरकंद का उपयोग किया जा सकता है। शोध में पाया गया है कि शकरकंद में पोटैशियम, सोडियम और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों की अच्छी मात्रा पाई जाती है। शकरकंद में पाए जाने वाले ये पोषक तत्व बल्ड क्लोटिंग को रोकने के साथ ही हृदय गति को नियंत्रित करने में मददगार हो सकते हैं।

इसके अलावा, शोध में यह भी पता चला है कि शकरकंद में एंथोसायनिडिंस नामक फ्लेवोनोइड पाया जाता है। यह फ्लेवोनोइड एंटीआक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीकार्सिनोजेनिक जैसे गुणों से भरपूर होता है, जो हृदय रोगों से सुरक्षा करने में मददगार हो सकता है।

Amazing Benefits of Eating Sweet Potato

READ ALSO : Amazing Benefits of Eating Soaked Walnuts खाली पेट भीगे अखरोट खाने के है अद्भुत फायदे

READ ALSO : Disadvantages of Vitamin D जाने क्या है विटामिन डी के नुकसान

Connect With Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT