Boiled Potatoes Benefit : उबले आलू खाना सेहत के लिए काफी लाभकारी है। आलू में विटामिन सी, आयरन पोटेशियम मैग्नीशियम फास्फोरस, जिंक, बी कॉम्प्लेक्स जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। उबला आलू सेहत का खजाना है। उबले आलू का सेवन करने से ह्रदय रोग, हाई बीपी जैसी समस्याएं दूर रहती हैं। हमारे देश में आलू का सेवन तकरीबन हर घर में किया जाता है।
आलू एक ऐसी सब्जी है जो दूसरी सब्जियों के साथ मिलकर उनका स्वाद बढ़ाती है। भारत में लोग आलू के इस कदर दीवाने है कि उन्हें हर डिश में आलू चाहिए। वहीं कई लोग आलू के बारे में गलत धारणाएं बनाते हैं। जिनका निवारण करना जरूरी है। आलू पोषक तत्वों से भरपूर सब्जी है। इसका सेवन हमें आयरन,पोटेशियम, मैग्नीशियम, जिंक और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व प्रदान करता है। जिससे हमारे शरीर में कमियों को दूर किया जाता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आलू डायबिटीज, हाई बीपी से मानव शरीर को बचाता है। आइए हम आपको बताते हैं कि उबला आलू खाने के क्या फायदे हैं।
आलू खाने से हमारा बीपी कंट्रोल रहता है। इसमें मैग्नीशियम काफी मात्रा में पाया जाता है। मैग्नीशियम की मदद से रक्तचाप नियंत्रित रहता है। कई चिकित्सक भी उबले हुए आलू खाने की सलाह देते हैं।
आलू पाचन तंत्र को मजबूती देने का काम करता है। इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट पेट की बीमारियों को दूर करते हैं। इसलिए यदि आपका पाचन तंत्र कमजोर है तो उबले आलू का सेवन जरूर करें।
गठिया रोग से पीड़ित व्यक्ति के शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी होती है। जिस कारण यह रोग व्यक्ति को काफी पीड़ित करता है। विटामिन, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों के सेवन से आपको कुछ राहत मिल सकती है। इसलिए गठिया रोग से पीड़ित लोगों को उबले हुए आलू जरूर खाने चाहिए।
उबले आलू में पोटेशियम, विटामिन बी-6 और अन्य कई पोषक तत्व होते हैं। इसके साथ ही यह शरीर को फायदा पहुंचाने वाले पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अगर किसी के शरीर के विभिन्न अंगों में सूजन रहती है तो उबले आलू का सेवन उनके लिए लाभदायक है। यह डाइजेशन सिस्टम और आंतों की सूजन को कम करता है।
शरीर के अंदर गर्मी के कारण मुंह के छाले अक्सर हो जाते हैं। यह काफी पीड़ादायक होते हैं। उबले हुए आलू खाने से इस समस्या से पल भर में राहत मिलती है।
कई रिसर्च में यह पता चला है कि आलू दिमाग के विकास में लाभकारी हैं। आलू का सेवन करने से दिमाग तेजी से विकसित होता है। इसके अंदर मौजूद पोषक तत्व माइंड को बेहतर फंक्शनिंग में मदद करते हैं।
आलू में केरोतेनौड्स नाम का एक कंपाउंड पाया जाता है। यह शरीर के भीतरी अंगों के लिए लाभकारी माना जाता है। इसका सेवन करने से दिल और भीतरी अंग स्वस्थ रहते हैं।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी फिटनेस व्यवस्था या चिकित्सकीय सलाह शुरू करने से पहले कृपया डॉक्टर से सलाह लें।
Also Read : Quit Smoking Benefits सिगरेट छोड़ने के बाद सेहत में होता है लगातार सुधार, हर वक्त होता है बदलाव
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.